• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 17, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

हरियाणा बीजेपी ने विधानसभा चुनाव की तिथि बदलने की मांग की, कांग्रेस ने घेरा

चुनाव आयोग से हरियाणा बीजेपी ने विधानसभा चुनाव की तिथि बदलने की मांग की है। यह पत्र हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने लिखा है। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी को घेरा है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
24 August 2024
in भारत, राज्यों से
0
हरियाणा बीजेपी ने विधानसभा चुनाव की तिथि बदलने की मांग की, कांग्रेस ने घेरा - Panchayati Times

हरियाणा बीजेपी ने विधानसभा चुनाव की तिथि बदलने की मांग की

Share on FacebookShare on Twitter

चुनाव आयोग से हरियाणा बीजेपी ने विधानसभा चुनाव की तिथि बदलने की मांग की है। यह पत्र हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने लिखा है। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी को घेरा है।

क्या लिखा है पत्र में

1. दिनांक 16.08.2024 को आप द्वारा अपनी प्रेस कांफ्रेस के माध्यम से घोषित की गई हरियाणा विधानसभा चुनावों की अनुसूचि के अनुसार दिनांक 01.10.2024 को मतदान का दिन निर्धारित किया गया है।

2. इस सन्दर्भ में आपके ध्यान में लाया जाता है कि दिनांक 28.09.2024 (शनिवार) व 29.09.2024 (रविवार) को प्रदेश के सभी सरकारी एवं निजि संस्थानों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा। दिनांक 01.10.2024 (मंगलबार) को मतदान दिवस हाने के कारण इस दिन भी सभी सरकारी एवं निजि संस्थान कानूनन बन्द रहेंगे। फिर दिनांक 02.10.2024 को गांधी जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश रहेगा।

3. इस प्रकार न केवल सरकारी तथा गैर सरकारी कर्मचारियों के लिए बरन निजि व्यवसाइयों के लिए भी मात्र एक दिन (दिनांक 30.09.2024-सोमवार) का अवकाश लेकर दिनांक 28.09.2024 से 02.10.2024 तक 5 दिन के लम्बे अवकाश पर जाने का अवसर उपलब्ध हो जाएगा।

4. प्रदेश के अनेक परिवारो द्वारा इस लम्बे अवकाश के कारण प्रदेश से बाहर जाने की प्रबल
सम्भावना है। इससे निश्चित ही मतदान की प्रतिशतता में भारी कमी आयेगी।

5. इसके अतिरिक्त 02.10.2024 को आसोज की अमावस्या होने के कारण बीकानेर जिला की नौखा तहसील के मुकाम गाँव में हर वर्ष की तरह लगने वाले मेले में भाग लेने के लिए हरियाणा के बिश्नोई समाज के अधिकाश लोग 01.10.2024 को ही वहां के लिए अवश्य प्रस्थान करेंगे। इस कारण भी मतदान में कमी रहेगी।

6. चुनाव आयोग का यह सतत् आग्रह और प्रयास रहा है कि लोकतन्त्र को मजबूती देने के लिए अधिक से अधिक मतदाता मतदान में भाग लें।

7. अतः उचित होगा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतदान के लिए निर्धारित तिथि 01.10.2024 की
जगह बदलकर थोड़ा बाद में कर दी जाये। मतदान की तिथि निर्धारित करते समय यह भी ध्यान रखा जाये कि मतदान की तिथि से एक दिन पहले और मतदान के अगले दिन भी अवकाश न हो। हमारा मानना है कि ऐसा करने से मतदान में अधिक से अधिक मतदाता भाग ले पाएँगे।

8. उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी चुनाव आयोग द्वारा मतदान की घोषित तिथि में बदलाव किया गया है। उदाहरण के तौर पर पंजाब विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए घोषित तिथि दिनांक 14.02.2022 को (दिनांक 16.02.2022 को संत रविदास जयंती होने के कारण) बदलकर दिनांक 20.02.2022 निर्धारित किया गया था।
कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा

हरियाणा बीजेपी ने चुनाव आयोग को चुनाव टालने के लिए पत्र लिखा है, जो यह दर्शाता है कि बीजेपी चुनाव से किस कदर घबराई हुई है। अपनी हार सामने देख सत्ताधारी पार्टी द्वारा बचकाने तर्क दिये जा रहे हैं। क्योंकि उसके पास न कोई मुद्दा है, न जनता को बताने लायक कोई काम या उपलब्धि और न ही… pic.twitter.com/f5D83iOehp

— Deepender Singh Hooda (@DeependerSHooda) August 24, 2024

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि हरियाणा बीजेपी ने चुनाव आयोग को चुनाव टालने के लिए पत्र लिखा है, जो यह दर्शाता है कि बीजेपी चुनाव से किस कदर घबराई हुई है। अपनी हार सामने देख सत्ताधारी पार्टी द्वारा बचकाने तर्क दिये जा रहे हैं। क्योंकि उसके पास न कोई मुद्दा है, न जनता को बताने लायक कोई काम या उपलब्धि और न ही टिकट देने लायक 90 उम्मीदवार। इसलिए बीजेपी छुट्टियों का बहाना बनाकर चुनाव टालने की साजिश कर रही है। हरियाणा के मतदाता बेहद जागरुक हैं। वो कहीं छुट्टी मनाने नहीं जाएंगे, बल्कि बीजेपी की छुट्टी करने के लिए भारी संख्या में मतदान केंद्र आकर वोट देंगे।

Previous Post

नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के बीच गठबंधन एजेंडे पर नहीं: महबूबा मुफ़्ती

Next Post

मायावती,”जब मुझ पर हमला हुआ तो कांग्रेस क्यों नहीं बोली?”

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

भवानीपुर चुनाव परिणाम पर कानूनी लड़ाई शुरू, ममता बनर्जी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया - Panchayati Times
राज्यों से

भवानीपुर चुनाव परिणाम पर कानूनी लड़ाई शुरू, ममता बनर्जी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया

16 June 2026
अब हर कोई नहीं खरीद पाएगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला - Panchayati Times
भारत

अब हर कोई नहीं खरीद पाएगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

16 June 2026
Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख - Panchayati Times
भारत

Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख 

13 June 2026
असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद - Panchayati Times
भारत

असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद

13 June 2026
दिल्ली में बढ़ सकते हैं बिजली बिल, उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा असर - Panchayati Times
राज्यों से

दिल्ली में बढ़ सकते हैं बिजली बिल, DERC की मंजूरी के बाद गैर-सब्सिडी उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा असर

13 June 2026
पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित - Panchayati Times
भारत

पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित

13 June 2026
Next Post
मायावती ने राहुल गांधी के आरक्षण खत्म करने की बात पर बोला हमला - Panchayati Times

मायावती,"जब मुझ पर हमला हुआ तो कांग्रेस क्यों नहीं बोली?"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (549)
  • जुर्म (325)
  • दुनिया (340)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (294)
  • बिज़नेस (266)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,698)
  • मनोरंजन (297)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,079)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (167)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

साइबर ठगी के खिलाफ गांव में आयोजित हुई ‘साइबर पंचायत’ - Panchayati Times

साइबर ठगी के खिलाफ गांव में आयोजित हुई ‘साइबर पंचायत’

17 June 2026
टीवी अभिनेत्री संचिता उगाले की मौत पर पिता का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वो लगातार मानसिक दबाव में थीं’ - Panchayati Times

टीवी अभिनेत्री संचिता उगाले की मौत पर पिता का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वो लगातार मानसिक दबाव में थीं’

17 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved