• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, March 18, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home कृषि समाचार

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PM-RKVY) और कृषोन्नति योजना (KY) को मंजूरी दी

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने हेतु प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PM-RKVY) और आत्मनिर्भरता के लिए खाद्य सुरक्षा हासिल करने हेतु कृषोन्नति योजना (KY) को मंजूरी दी।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
4 October 2024
in कृषि समाचार, भारत
0
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PM-RKVY) और कृषोन्नति योजना (KY) को मंजूरी दी - Panchayati Times

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने कृषि एवं किसान मंत्रालय के तहत संचालित सभी केन्द्र प्रायोजित योजनाओं (सीएसएस) को दो-समग्र (अम्ब्रेला) योजनाओं – प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PM-RKVY), जोकि एक कैफेटेरिया योजना है और कृषोन्नति योजना (KY) – के अधीन युक्तिकरण हेतु कृषि एवं किसान कल्याण विभाग (डीए एंड एफडब्ल्यू) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। पीएम-आरकेवीवाई जहां टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देगा, वहीं केवाई खाद्य सुरक्षा एवं कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को पूरा करेगा। विभिन्न घटकों के कुशल एवं प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने हेतु सभी घटक प्रौद्योगिकी का लाभ उठायेंगे।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (पीएम-आरकेवीवाई) और कृषोन्नति योजना (केवाई) को कुल 1,01,321.61 करोड़ रुपये के प्रस्तावित व्यय के साथ लागू किया जाएगा। ये योजनाएं राज्य सरकारों के माध्यम से कार्यान्वित की जाती हैं।

यह कवायद सभी मौजूदा योजनाओं का जारी रखा जाना सुनिश्चित करती है। जहां कहीं भी किसानों के कल्याण के लिए किसी भी क्षेत्र को बढ़ावा देना आवश्यक समझा गया, वहां इस योजना को मिशन मोड में लिया गया है। उदाहरण के लिए, राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन – तेल पाम [एनएमईओ-ओपी], स्वच्छ संयंत्र कार्यक्रम, डिजिटल कृषि एवं राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-तिलहन के बीज [एनएमईओ-ओएस]।

मिशन ऑर्गेनिक वैल्यू चेन डेवलपमेंट फॉर नॉर्थ ईस्टर्न रीजन (एमओवीसीडीएनईआर) योजना, जोकि केवाई के तहत एक घटक है, को एक अतिरिक्त घटक अर्थात् एमओवीसीडीएनईआर- विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (एमओवीसीडीएनईआर-डीपीआर) जोड़कर संशोधित किया जा रहा है, जो उत्तर पूर्वी राज्यों को महत्वपूर्ण चुनौतियों से निपटने हेतु सुदृढ़ता प्रदान करेगा।

इन योजनाओं के युक्तिकरण से, राज्यों को समग्र तरीके से राज्य के कृषि क्षेत्र से संबंधित एक व्यापक रणनीतिक दस्तावेज तैयार करने का अवसर मिलता है। यह रणनीतिक दस्तावेज न केवल फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता पर ध्यान केन्द्रित करता है, बल्कि जलवायु के अनुकूल सुदृढ़ कृषि एवं कृषिगत जिन्सों के लिए मूल्य श्रृंखला से संबंधित दृष्टिकोण के विकास से जुड़ी उभरती समस्याओं से भी निपटता है। इन योजनाओं की परिकल्पना रणनीतिक ढांचे से जुड़े उद्देश्यों से संबंधित समग्र रणनीति तथा योजनाओं/कार्यक्रमों को स्पष्ट करने हेतु की गई है।

विभिन्न योजनाओं के युक्तिकरण का कार्य किया गया है:

-दोहराव से बचने, सामंजस्य सुनिश्चित करने और राज्यों को सुदृढ़ता प्रदान करने के हेतु

-कृषि की उभरती चुनौतियों – पोषण सुरक्षा, स्थिरता, जलवायु के अनुकूल सुदृढ़ता, मूल्य श्रृंखला का विकास और निजी क्षेत्र की भागीदारी पर ध्यान केन्द्रित करने हेतु

-राज्य सरकारें कृषि क्षेत्र के लिए अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप एक व्यापक रणनीतिक योजना बनाने में सक्षम होंगी

-राज्यों की वार्षिक कार्य योजना (एएपी) को अलग-अलग योजना-वार एएपी को मंजूरी देने के बजाय एक बार में ही अनुमोदित किया जा सकेगा।

-एक महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि पीएम-आरकेवीवाई में राज्य सरकारों को अपने राज्य की विशिष्ट आवश्यकताओं के आधार पर एक घटक से दूसरे घटक में धन को फिर से आवंटित करने की छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मराठी, पाली, प्राकृत, असमिया और बंगाली भाषाओं को दिया शास्त्रीय भाषा का दर्जा

कुल 1,01,321.61 करोड़ रुपये के प्रस्तावित व्यय में से कृषि एवं किसान कल्याण विभग (डीए एंड एफडब्ल्यू) के केन्द्रीय हिस्से का अनुमानित व्यय 69,088.98 करोड़ रुपये और राज्यों का हिस्सा 32,232.63 करोड़ रुपये है। इसमें आरकेवीवाई के लिए 57,074.72 करोड़ रुपये और केवाई के लिए 44,246.89 करोड़ रुपये शामिल हैं।

पीएम-आरकेवीवाई में निम्नलिखित योजनाएं शामिल हैं:

-मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन
-वर्षा आधारित क्षेत्र विकास
-कृषि वानिकी
-परम्परागत कृषि विकास योजना
-फसल अवशेष प्रबंधन सहित कृषि यंत्रीकरण
-प्रति बूंद अधिक फसल
-फसल विविधीकरण कार्यक्रम
-आरकेवीवाई डीपीआर घटक
-कृषि स्टार्टअप के लिए त्वरक निधि

Tags: KYPM-RKVYकृषोन्नति योजनाप्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना
Previous Post

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मराठी, पाली, प्राकृत, असमिया और बंगाली भाषाओं को दिया शास्त्रीय भाषा का दर्जा

Next Post

Arvind Kejriwal News: पत्नी सुनीता, माता-पिता और दोनों बच्चों के साथ शिफ्ट हुए केजरीवाल, आप नेता संजय सिंह ने किया बड़ा एलान

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

इस सांसद ने थामा बीजेपी का दामन, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका - Panchayati Times
भारत

इस सांसद ने थामा बीजेपी का दामन, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

18 March 2026
पालम की रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग, 7 की मौत; राहत-बचाव जारी - Panchayati Times
भारत

पालम की रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग, 7 की मौत; राहत-बचाव जारी

18 March 2026
पश्चिम बंगाल चुनाव: टीएमसी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची - Panchayati Times
भारत

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: टीएमसी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची 

17 March 2026
काबुल हमले पर भारत का कड़ा रुख, पाकिस्तान की कार्रवाई को बताया अमानवीय  - Panchayati Times
दुनिया

काबुल हमले पर भारत का कड़ा रुख, पाकिस्तान की कार्रवाई को बताया अमानवीय

17 March 2026
पीएम मोदी से वरुण गांधी की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल - Panchayati Times
भारत

पीएम मोदी से वरुण गांधी की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

17 March 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की - Panchayati Times
भारत

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की 

16 March 2026
Next Post
पत्नी सुनीता, माता-पिता और दोनों बच्चों के साथ शिफ्ट हुए केजरीवाल,

Arvind Kejriwal News: पत्नी सुनीता, माता-पिता और दोनों बच्चों के साथ शिफ्ट हुए केजरीवाल, आप नेता संजय सिंह ने किया बड़ा एलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (205)
  • खेल (502)
  • जुर्म (312)
  • दुनिया (317)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (133)
  • पंचायत (269)
  • बिज़नेस (225)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,064)
  • भारत (2,573)
  • मनोरंजन (288)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (989)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (149)
  • स्वास्थ्य (96)

Recent News

नोरा फतेही के ‘सरके चुनर’ गाने पर केंद्र ने लगाया गया प्रतिबंध - Panchayati Times

नोरा फतेही के ‘सरके चुनर’ गाने पर केंद्र ने लगाया प्रतिबंध

18 March 2026
इस सांसद ने थामा बीजेपी का दामन, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका - Panchayati Times

इस सांसद ने थामा बीजेपी का दामन, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

18 March 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved