अमेरिका से एक बड़ी खबर आ रही है। अमेरिका के मोंटाना कैलिस्पेल एयरपोर्ट पर एक विमान हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि, लैंडिंग के दौरान एक छोटा विमान रनवे पर खड़े दूसरे विमान से टकरा गया जिसके बाद एक जोरदार ब्लास्ट के साथ आग लग गई।
ऐसे हुई पूरी घटना
बताया जा रहा है कि, एक छोटा विमान जिसमें चार लोग सवार थे, मोंटाना हवाई अड्डे पर उतरते समय खड़े विमान से टकरा गया जिससे आग लग गई। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 2 बजे कैलिस्पेल सिटी एयरपोर्ट पर हुई, जिसकी जानकारी कैलिस्पेल पुलिस प्रमुख जॉर्डन वेनेज़ियो और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने दी।
FAA ने बताया कि एक सोकाटा टीबीएम 700 टर्बोप्रॉप विमान जमीन पर खड़े एक खाली विमान से टकरा गया। कैलिस्पेल फायर चीफ जे हेगन के मुताबिक, टक्कर से आग लग गई जो पास के घास के इलाके तक फैल गई, लेकिन उसे नियंत्रित कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दो यात्रियों को मामूली चोटें आईं और मौके पर ही उनका इलाज किया गया।
यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर से बिलबिलाया बिलावल भुट्टो, सिंधु जल संधि पर दी ये गीदड़ भभकी
यह हादसा एक छोटे हवाई अड्डे पर हुआ, जो कैलिस्पेल शहर के ठीक दक्षिण में स्थित है। उत्तर-पश्चिमी मोंटाना के इस शहर की आबादी लगभग 30,000 है।
उन्होंने बताया कि, ‘मेरा स्टाफ कैलिस्पेल सिटी एयरपोर्ट पर विमान दुर्घटना स्थल पर मौजूद है। जितना हमें समझ आया है, किसी को चोट नहीं आई, भगवान का शुक्र है। हम स्थानीय प्रशासन और हवाई अड्डे की हर संभव मदद करेंगे, क्योंकि वे इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना को संभाल रहे हैं’
गवाहों ने क्या कहा?
गवाहों ने बताया कि, ‘विमान ने रनवे के अंत में क्रैश लैंडिंग की और फिर एक स्थिर विमान से टकरा गया। उतरने की कोशिश कर रहे विमान में आग लग गई, लेकिन पायलट और तीन यात्री विमान रुकते ही सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे।’
नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड के अनुसार, उड़ान पुलमैन, वाशिंगटन से रवाना हुई थी। FAA के रिकॉर्ड से पता चलता है कि यह विमान, जो 2011 में निर्मित हुआ था, पुलमैन स्थित मीटर स्काई LLC के नाम पर पंजीकृत है।
एविएशन सेफ्टी कंसल्टेंट और FAA तथा NTSB के पूर्व क्रैश अन्वेषक जेफ गुज़ेटी ने बताया कि सामान्य विमानन क्षेत्र में इस तरह के हादसे, जिनमें विमान खड़े विमानों से टकराते हैं, साल में कई बार होते हैं।









