• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, September 26, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home दुनिया

ऑपरेशन सिंदूर से बिलबिलाया बिलावल भुट्टो, सिंधु जल संधि पर दी ये गीदड़ भभकी

Bilawal Bhutto warned India: बिलावल भुट्टो ने ऑपरेशन सिंदूर और 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद दशकों पुराने सिंधु जल संधि को निलंबित करने के मुद्दे पर चेतावनी दी है।

Kiran rautela by Kiran rautela
12 August 2025
in दुनिया, ब्रेकिंग न्यूज़, भारत
0
Bilawal Bhutto got furious due to Operation Sindoor, gave this threat on Indus Water Treaty

Bilawal Bhutto got furious due to Operation Sindoor, gave this threat on Indus Water Treaty

Share on FacebookShare on Twitter

Bilawal Bhutto warned India: ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान हड़बड़ाया हुआ है और उसी खौफ में आए दिन पाक के अधिकारी अजीबों-गरीब बयान दे रहे हैं।

इस बार पाकिस्तानी राजनेता बिलावल भुट्टो ने ऑपरेशन सिंदूर और 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद दशकों पुराने सिंधु जल संधि को निलंबित करने के मुद्दे पर चेतावनी दी है। पूर्व पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने दावा किया कि भारत ने पाकिस्तान को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचाया है और सभी पाकिस्तानियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एकजुट होने की अपील की।

भुट्टो ने सोमवार को सिंध प्रांत की सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सरकार की कार्रवाइयों ने पाकिस्तान को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचाया है। यह ज़रूरी है कि हम, एकजुट होकर, पीएम मोदी और इन आक्रामक कार्रवाइयों के खिलाफ खड़े हों।’

यह भी पढ़ें- 15 महीने की बच्ची के जांघ पर काटा, थप्पड़ और फर्श पर पटका..डे केयर के CCTV ने सबको डराया

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भारत सिंधु जल संधि को निलंबित करना जारी रखता है, तो पाकिस्तान के पास युद्ध पर विचार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। उन्होंने कहा, ‘आप लोग (पाकिस्तानी) युद्ध के लिए इतने मज़बूत हैं कि सभी छह नदियां वापस ले सकते हैं। अगर भारत इसी रास्ते पर चलता रहा, तो हमारे पास अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए युद्ध सहित सभी विकल्पों पर विचार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।’

भुट्टो ने आगे कहा, ‘हमने युद्ध की शुरुआत नहीं की। लेकिन अगर आप सिंदूर जैसे हमले करने की सोचते हैं, तो यह जान लें कि पाकिस्तान के हर प्रांत के लोग आपसे लड़ने के लिए तैयार हैं और यह एक ऐसा युद्ध होगा जिसे आप निश्चित रूप से हारेंगे। हम झुकेंगे नहीं।’

भुट्टो का बयान एक दिन बाद आया है, जब पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर ने परमाणु युद्ध की धमकी दी और चेतावनी दी कि अगर भारत के साथ भविष्य के युद्ध में पाकिस्तान को अस्तित्व का खतरा हुआ, तो वह आधी दुनिया को तबाह कर देगा।

मुनीर ने कहा, ‘हम एक परमाणु राष्ट्र हैं। अगर हमें लगे कि हम खत्म हो रहे हैं, तो हम आधी दुनिया को अपने साथ खत्म कर देंगे।’

मुनीर ने यह भी धमकी दी कि, ‘भारत द्वारा सिंधु जलमार्ग पर बनाए जाने वाले किसी भी ढांचे को नष्ट कर देंगे, जो पाकिस्तान में पानी के प्रवाह में बाधा डाले। उन्होंने कहा, “हमारे पास मिसाइलों की कोई कमी नहीं है। हम इंतजार करेंगे कि भारत एक बांध बनाए, और जब वह ऐसा करेगा, तो हम उसे 10 मिसाइलों से तबाह कर देंगे। सिंधु नदी भारतीयों की पैतृक संपत्ति नहीं है।’

पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने दावा किया कि सिंधु जल संधि के निलंबन से 25 करोड़ लोग भुखमरी के खतरे में पड़ सकते हैं।

असीम मुनीर को भारत की कड़ी चेतावनी

भारत ने मुनीर की परमाणु युद्ध की धमकी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि परमाणु ब्लैकमेल पाकिस्तान का पुराना हथकंडा है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में यह भी खेद जताया कि यह टिप्पणी एक मित्र तीसरे देश की धरती से की गई।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय ऐसे बयानों में निहित गैर-जिम्मेदारी को समझ सकता है, जो उस देश में परमाणु कमांड और नियंत्रण की विश्वसनीयता पर पहले से मौजूद संदेह को और मजबूत करता है, जहां सेना का आतंकवादी समूहों से गठजोड़ है।’

भारत ने यह भी दोहराया कि वह परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाता रहेगा।

Tags: bilawal bhutto in indiabilawal bhutto indiabilawal bhutto india relationsbilawal bhutto india statementbilawal bhutto india visitbilawal bhutto indus threatbilawal bhutto on indiabilawal bhutto on india water treatybilawal bhutto statement indiabilawal bhutto threat to indiabilawal bhutto threatens indiabilawal bhutto warned regarding india-pakistan nuclear warbilawal bhutto warns indiabilawal bhutto zardari on indiabilawal warns indiaindia reaction bilawal bhuttoअसीम मुनीरऑपरेशन सिंदूरपहलगाम आतंकी हमलापाकिस्तानी राजनेता बिलावल भुट्टो नेबिलावल भुट्टो
Previous Post

नवी मुंबई: नेरुल के सुश्रुषा अस्पताल में लगी आग, ICU समेत 21 मरीजों को सुरक्षित निकाला गया

Next Post

Watch Video: रनवे पर खड़े दूसरे विमान से टकराया छोटा विमान, पल भर में बना आग का गोला

Kiran rautela

Kiran rautela

Related Posts

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP का अल्टीमेटम, किया प्रदर्शन का ऐलान - Panchayati Times
भारत

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP का अल्टीमेटम, किया प्रदर्शन का ऐलान

25 September 2026
पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद - Panchayati Times
पंचायत

पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद

24 September 2026
SC-ST ACT के प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? - Panchayati Times
भारत

SC-ST ACT के प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

22 September 2026
LPG Subsidy Rule 2026: 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के लिए जरूरी होगा बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण, जानें पूरा नियम - Panchayati Times
भारत

LPG Subsidy Rule 2026: 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के लिए जरूरी होगा बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण, जानें पूरा नियम

21 September 2026
DUSU Election Results 2026: ABVP ने 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का खाता नहीं खुला; निर्दलीय ने VP सीट जीती - Panchayati Times
भारत

DUSU Election Results 2026: ABVP ने 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का खाता नहीं खुला; निर्दलीय ने VP सीट जीती

19 September 2026
व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू - Panchayati Times
बिज़नेस

व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू

16 September 2026
Next Post
A small plane collides with another plane standing on the runway at Kalispell Airport in Montana, USA, video goes viral

Watch Video: रनवे पर खड़े दूसरे विमान से टकराया छोटा विमान, पल भर में बना आग का गोला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (585)
  • जुर्म (344)
  • दुनिया (356)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (320)
  • बिज़नेस (294)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,818)
  • मनोरंजन (316)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,144)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (201)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP का अल्टीमेटम, किया प्रदर्शन का ऐलान - Panchayati Times

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP का अल्टीमेटम, किया प्रदर्शन का ऐलान

25 September 2026
पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद - Panchayati Times

पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद

24 September 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved