• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, July 28, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

पाकिस्तान से तनाव के बीच BCCI ने एशिया कप पर लिया बड़ा फैसला

BCCI ने बड़ा कदम उठाते हुए एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के सभी आयोजनों से खुद को दूर रखने का फैसला किया है। एशिया कप पर भी संकट आ गया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
19 May 2025
in खेल
0
BCCI Review Team India: लगातार हार के बाद एक्शन मोड में बोर्ड, इंग्लैंड दौरे के बाद होगा टीम इंडिया के प्रदर्शन का रिव्यू - Panchayati Times

BCCI

Share on FacebookShare on Twitter

एशिया कप: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के तार पाकिस्तान से जुड़ने के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में और तनाव बढ़ गया है। इसी कड़ी में अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा कदम उठाते हुए एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के सभी आयोजनों से खुद को दूर रखने का फैसला किया है। यह फैसला भारत की उस कड़ी नीति का हिस्सा माना जा रहा है जिसके तहत पाकिस्तान को कूटनीतिक और खेल के मंच पर अलग-थलग करने की रणनीति अपनाई जा रही है।

महिला इमर्जिंग एशिया कप और पुरुष एशिया कप से हटेगी भारत की टीम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने श्रीलंका में अगले महीने होने वाले महिला इमर्जिंग टीम एशिया कप और सितंबर में प्रस्तावित पुरुष एशिया कप से हटने का फैसला कर लिया है। बीसीसीआई ने एसीसी को मौखिक रूप से इस संबंध में सूचना भी दे दी है।

सूत्रों के अनुसार, बीसीसीआई का यह रुख पाकिस्तान के प्रति भारत की सख्त नीति को दर्शाता है। एसीसी के मौजूदा अध्यक्ष मोहसिन नकवी पाकिस्तान के मंत्री और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष हैं। ऐसे में बीसीसीआई ने स्पष्ट कर दिया है कि वह ऐसे किसी टूर्नामेंट में भाग नहीं लेगा, जिसका संचालन पाकिस्तान से जुड़ा कोई व्यक्ति कर रहा हो।

पाकिस्तान से तनाव के बीच BCCI ने एशिया कप पर लिया बड़ा फैसला   - Panchayati Times

सरकारी सहयोग से लिया गया फैसला

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “यह केवल खेल का मामला नहीं है, यह देश की भावना का विषय है। हम भारत सरकार से लगातार संपर्क में हैं और उनकी सहमति से ही यह निर्णय लिया गया है।”

एशिया कप पर संकट, आयोजन टल सकता है

सितंबर में प्रस्तावित पुरुष एशिया कप, जिसकी मेजबानी भारत के पास है, अब अनिश्चितता के घेरे में आ गया है। भारत के इस फैसले के बाद टूर्नामेंट को स्थगित किया जा सकता है। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसे देशों की भागीदारी वाले इस टूर्नामेंट के बिना भारत की मौजूदगी आयोजकों के लिए बेहद जरूरी मानी जाती है।

भारत के बिना एशिया कप का आयोजन न केवल खेल भावना के लिहाज़ से अधूरा होगा, बल्कि आर्थिक रूप से भी नुकसानदायक साबित हो सकता है। टेलीकास्टिंग और प्रायोजकों की भारी निर्भरता भारत पर है। भारत-पाकिस्तान मुकाबले की लोकप्रियता और व्यावसायिक महत्व किसी से छिपा नहीं है।

ब्रॉडकास्टिंग डील भी खतरे में

गौरतलब है कि 2024 में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI) ने एशिया कप के प्रसारण अधिकार अगले 8 सालों के लिए 170 मिलियन डॉलर में खरीदे हैं। यदि टूर्नामेंट इस साल स्थगित होता है या भारत उसमें हिस्सा नहीं लेता, तो इस डील की शर्तों में बदलाव संभव है।

पिछले टूर्नामेंट भी विवादों से घिरे रहे

2023 का एशिया कप भी भारत-पाक के तनाव के चलते प्रभावित हुआ था। पाकिस्तान को मेजबानी मिली थी, लेकिन भारत ने पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था। नतीजतन, भारत के मैच श्रीलंका में आयोजित किए गए थे और फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इसी तरह चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारत ने अपने मैच दुबई में खेले थे, जबकि पाकिस्तान शुरुआती दौर में ही बाहर हो गया था।

यह भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा बने टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल 

भारत-पाकिस्तान के बिगड़ते संबंधों का असर अब क्रिकेट के मैदान पर भी साफ तौर पर देखा जा रहा है। बीसीसीआई के इस कड़े रुख ने आने वाले महीनों में कई बड़े क्रिकेट टूर्नामेंटों पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि एसीसी और अन्य क्रिकेट बोर्ड इस स्थिति से कैसे निपटते हैं, और क्या कोई समाधान निकल पाता है या नहीं।

Tags: एशिया कप
Previous Post

Jammu Kashmir: शोपियां में आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार, भारी मात्रा में पिस्तौल और हथगोले बरामद

Next Post

आतंकियों के निशाने पर था स्वर्ण मंदिर, सेना ने लाइव डेमो में दिखाया-कैसे AKASH डिफेंस सिस्टम ने किया धराशायी?

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

WTC Final 2027: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख और वेन्यू का ऐलान - Panchayati Times
खेल

WTC Final 2027: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख और वेन्यू का ऐलान 

23 July 2026
ऑल इंडिया चैंपियनशिप 2026 (ईस्पोर्ट्स): देशभर के गेमर्स के लिए बड़ा मंच - Panchayati Times
खेल

ऑल इंडिया चैंपियनशिप 2026 (ईस्पोर्ट्स): देशभर के गेमर्स के लिए बड़ा मंच

22 July 2026
ICC World Cup Format: वनडे और टी20 विश्व कप के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव, जानिए अब कैसे खेला जाएगा टूर्नामेंट - Panchayati Times
खेल

ICC World Cup Format: वनडे और टी20 विश्व कप के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव, जानें अब कैसे खेला जाएगा टूर्नामेंट

15 July 2026
FIDE ने बदले Candidates Tournament 2028 के नियम - Panchayati Times
खेल

FIDE ने बदले Candidates Tournament 2028 के नियम

14 July 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, इंग्लैंड को हराकर जीता पहला टेस्ट मैच - Panchayati Times
खेल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, इंग्लैंड को हराकर जीता पहला टेस्ट मैच

13 July 2026
18 साल बाद खत्म हुआ CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का साथ, आईपीएल इतिहास की सबसे सफल साझेदारियों में से एक का हुआ अंत - Panchayati Times
खेल

18 साल बाद खत्म हुआ CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का साथ, आईपीएल इतिहास की सबसे सफल साझेदारियों में से एक का हुआ अंत

13 July 2026
Next Post
The Golden Temple was the target of terrorists, the army showed in a live demo how the AKASH defense system destroyed them?

आतंकियों के निशाने पर था स्वर्ण मंदिर, सेना ने लाइव डेमो में दिखाया-कैसे AKASH डिफेंस सिस्टम ने किया धराशायी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (562)
  • जुर्म (337)
  • दुनिया (348)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (300)
  • बिज़नेस (284)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,760)
  • मनोरंजन (309)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,105)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (184)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Gujarat Ayurveda University Paper Leak: गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी की सर्जरी परीक्षा का पेपर लीक - Panchayati Times

Gujarat Ayurveda University Paper Leak: गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी की सर्जरी परीक्षा का पेपर लीक

27 July 2026
'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई में भी मचाया धमाल - Panchayati Times

‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई में भी मचाया धमाल

27 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved