Elvish Yadav house firing cctv footage: रविवार, 17 अगस्त सुबह तीन अज्ञात बाइक सवार युवकों ने यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसके बाद से इलाके में तहलका मच गया।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में कथित तौर पर दावा किया गया है कि गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम सेक्टर 56 स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग के पीछे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पोस्ट में दो बंदूकों के साथ एक ग्राफिक और टेक्स्ट “BHAU GANG SINCE 2020” लिखा था। इसमें दावा किया गया कि फायरिंग एल्विश यादव द्वारा अवैध सट्टेबाजी ऐप्स को प्रमोट करने की वजह से की गई।
यह भी पढ़ें- Breaking: महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन होंगे BJP के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार
पोस्ट में लिखा था, ‘सभी को नमस्कार। आज ELVISH YADAV के घर पर फायरिंग हुई। यह काम NEERAJ FARIDPUR और BHAU RITOLIYA ने किया। आज हमने अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। उसने अवैध सट्टेबाजी ऐप्स को प्रमोट करके कई घर बर्बाद किए हैं। यह उन सभी कीटों के लिए चेतावनी है जो सोशल मीडिया पर ऐसे ऐप्स को प्रमोट करते हैं, जैसे एल्विश यादव। जो भी इन ऐप्स को प्रमोट करेगा, सावधान रहे, कभी भी कॉल या गोली आ सकती है। अलर्ट रहो।’
हालांकि, इस पोस्ट की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी। पोस्ट में दिखाए गए यूज़रनेम को खोजने पर कोई परिणाम नहीं मिला।
गौरतलब है कि इसी हफ्ते की शुरुआत में हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़े एक गैंगस्टर ने हरियाणवी पॉप सिंगर राहुल यादव उर्फ़ फाज़िलपुरिया के करीबी सहयोगी की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। गैंगस्टर सुनील सरधनिया, जो कथित तौर पर विदेश से काम कर रहा है, ने सोशल मीडिया पोस्ट में इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी।
पुलिस के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 5:30 से 6 बजे के बीच हुई। हालांकि, इस फायरिंग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।









