• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, July 18, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home राज्यों से

बिहार: पूर्व बीजेपी विधायक ने लगाया फर्जी मतदान का आरोप 

ढाका विधानसभा सीट से भाजपा के पूर्व विधायक पवन जयसवाल ने राजद पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि फर्जी मतदान के सहारे चुनावी जीत हासिल की गई।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
30 December 2025
in राज्यों से
0
बिहार: बीजेपी विधायक ने लगाया फर्जी मतदान का आरोप - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

बिहार की राजनीति में एक बार फिर चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। अब तक भाजपा पर वोट चोरी और बोगस वोटिंग के आरोप लगाती रही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) खुद सवालों के घेरे में आ गई है। ढाका विधानसभा सीट से भाजपा के पूर्व विधायक पवन जयसवाल ने राजद पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि फर्जी मतदान के सहारे चुनावी जीत हासिल की गई।

178 वोटों से हार का दावा

पूर्व विधायक पवन जयसवाल ने एक मीडिया बातचीत में कहा कि वे महज 178 वोटों के अंतर से चुनाव हारे हैं। उनका आरोप है कि अगर फर्जी वोटिंग नहीं होती, तो नतीजे पूरी तरह अलग होते। इसी मामले को लेकर उन्होंने पटना हाईकोर्ट का रुख किया है और दस्तावेजों के साथ याचिका दाखिल की है।

1444 फर्जी वोट डालने का आरोप

जयसवाल के मुताबिक, चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे लोगों के नाम पर मतदान हुआ, जो या तो जीवित नहीं हैं या फिर क्षेत्र में रहते ही नहीं। उन्होंने बताया कि जांच में 298 ऐसे मतदाता सामने आए जो विदेश में रहते हैं, जबकि 45 मतदाता मृत पाए गए। इसके अलावा 41 ऐसे नाम मिले जिनका नाम दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में दर्ज था।

उन्होंने यह भी दावा किया कि मोतिहारी जेल में बंद एक व्यक्ति के नाम पर भी वोट डाला गया। साथ ही 1057 ऐसे मतदाता पाए गए जो दिल्ली, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में रहते हैं। जयसवाल के अनुसार, इन सभी को मिलाकर कुल 1444 फर्जी वोट डाले गए।

हाईकोर्ट में याचिका, सबूत होने का दावा

पवन जयसवाल ने कहा कि उन्होंने पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की है और उनके पास सभी आरोपों से जुड़े साक्ष्य मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि उनका विधानसभा क्षेत्र अल्पसंख्यक बहुल है, जहां मतदान के दौरान कई महिलाएं नकाब में वोट डालने पहुंचती हैं। उनका आरोप है कि इसी आड़ में बोगस वोटिंग को अंजाम दिया गया।

विरोध करने पर कार्यकर्ताओं से मारपीट का आरोप

जयसवाल का कहना है कि क्षेत्र के 62 बूथ ऐसे हैं जो अल्पसंख्यक बहुल हैं। इन बूथों पर उनके अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े कार्यकर्ता तैनात थे। आरोप है कि जब उन्होंने फर्जी मतदान का विरोध किया, तो मतदान केंद्रों के बाहर उनके साथ मारपीट की गई।

पीठासीन अधिकारियों पर FIR

पूर्व विधायक ने यह भी बताया कि चुनाव के दिन अलग-अलग बूथों पर पीठासीन अधिकारियों द्वारा कुल छह प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई थीं। उन्होंने मांग की कि चुनाव परिणाम रद्द किए जाएं और मामले की निष्पक्ष जांच हो। जयसवाल ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा है और उम्मीद है कि पटना हाईकोर्ट से उन्हें इंसाफ मिलेगा।

यह भी पढ़ें: गूगल सर्च में 67 टाइप करते ही हिलने लगती है आपकी स्क्रीन? 

इस पूरे मामले ने बिहार की चुनावी राजनीति में एक बार फिर पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर बहस छेड़ दी है। अब सभी की निगाहें अदालत के फैसले पर टिकी हैं।

Tags: ढाका विधानसभापवन जयसवालभाजपा
Previous Post

गूगल सर्च में 67 टाइप करते ही हिलने लगती है आपकी स्क्रीन? 

Next Post

बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की गोली लगने से मौत

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times
पंचायत

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
नोएडा के मामूरा में जी+4 इमारत में लगी भीषण आग - Panchayati Times
राज्यों से

नोएडा के मामूरा में जी+4 इमारत में लगी भीषण आग, पंचायती टाइम्स के ट्वीट के जवाब में नोएडा पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा?

15 July 2026
Bankipur Bypoll 2026: वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- यह साजिश है, कोर्ट जाने की तैयारी - Panchayati Times
भारत

Bankipur Bypoll 2026: वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- यह साजिश है, कोर्ट जाने की तैयारी

14 July 2026
तमिलनाडु में गौहत्या पर मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक - Panchayati Times
भारत

तमिलनाडु में गौहत्या पर मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

13 July 2026
शादी के 4 महीने बाद ही नवविवाहिता महिला ने इस कारण से की आत्महत्या - Panchayati Times
जुर्म

शादी के 4 महीने बाद ही नवविवाहिता महिला ने इस कारण से की आत्महत्या

13 July 2026
फायरिंग मामले में खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड पर कोर्ट का बड़ा फैसला - Panchayati Times
राज्यों से

फायरिंग मामले में खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड पर कोर्ट का बड़ा फैसला

13 July 2026
Next Post
बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की गोली लगने से मौत - Panchayati Times

बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की गोली लगने से मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (560)
  • जुर्म (337)
  • दुनिया (348)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (300)
  • बिज़नेस (282)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,749)
  • मनोरंजन (308)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,103)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (179)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग - Panchayati Times

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

17 July 2026
वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved