• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, October 16, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home पंचायत

बिहार: अब पंचायत स्तर पर ही मिलेगा जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र 

बिहार में अब जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए प्रखंड कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बिहार सरकार ने इस प्रक्रिया को पंचायत स्तर तक ले जाने का निर्णय लिया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
13 May 2025
in पंचायत, राज्यों से
0
असम: स्थानीय निकायों को 15वें वित्त आयोग से मिला अनुदान  - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

बिहार सरकार ने राज्य के ग्रामीण निवासियों को बड़ी राहत देने वाला कदम उठाया है। अब जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए प्रखंड कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार ने इस प्रक्रिया को पंचायत स्तर तक ले जाने का निर्णय लिया है, जिससे ग्रामीणों को न केवल समय और पैसे की बचत होगी, बल्कि दलालों की परेशानी से भी मुक्ति मिलेगी।

पंचायत सरकार भवन में बनेगा नया काउंटर

नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक पंचायत सरकार भवन में जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने के लिए एक विशेष काउंटर खोला जाएगा। इस काउंटर पर आवेदन जमा होंगे और पंचायत सचिव द्वारा उनका सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन के बाद उसी स्थान से प्रमाणपत्र जारी कर दिए जाएंगे। इसके लिए अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय ने कार्य योजना तैयार कर ली है और इसे जल्द ही राज्य सरकार की अंतिम मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

अब नहीं लगानी होगी लंबी लाइन

अब तक ग्रामीणों को प्रमाणपत्र बनवाने के लिए प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी के कार्यालय जाना पड़ता था, जहां संसाधनों की कमी और सीमित स्टाफ के कारण लंबा इंतजार करना पड़ता था। इसके अलावा दलालों की सक्रियता से भी जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस नई पहल से न केवल प्रक्रिया सरल होगी, बल्कि पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

राज्य में हर साल बनते हैं 30 लाख से अधिक प्रमाणपत्र

वर्तमान में बिहार में हर वर्ष औसतन 30 लाख जन्म प्रमाणपत्र बनाए जाते हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में इनकी भागीदारी अपेक्षाकृत कम रही है। सरकार की यह नई पहल ग्रामीण क्षेत्र में प्रमाणपत्र बनवाने की संख्या और गुणवत्ता दोनों में सुधार लाएगी।

बिहार: अब पंचायत स्तर पर ही मिलेगा जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र - Panchayati Times
नीतीश कुमार

ग्राम विकास शिविर में ट्रायल शुरू

इस योजना को ज़मीन पर उतारने से पहले राज्य के विभिन्न पंचायतों में ग्राम विकास शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में उन बच्चों का प्रमाणपत्र बनाया जा रहा है, जिनका जन्म प्रमाणपत्र अब तक नहीं बन पाया था। यह अभियान राज्य के आधारभूत आंकड़ों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है।

प्रमाणपत्र निर्गत की नई समय-सीमा व्यवस्था

  • 30 दिन के भीतर आवेदन: पंचायत सचिव स्तर से प्रमाणपत्र निर्गत
  • 1 माह से 1 वर्ष के बीच: प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी की अनुशंसा आवश्यक
  • 1 वर्ष से अधिक पुराने मामलों में: बीडीओ की अनुशंसा पर प्रमाणपत्र जारी

शहरी क्षेत्रों में भी सुधार की उठी मांग

हालांकि यह सुविधा फिलहाल ग्रामीण क्षेत्रों के लिए लागू की जा रही है, लेकिन शहरी क्षेत्रों में भी नागरिकों ने वार्ड स्तर पर ऐसी व्यवस्था की मांग की है। शहरी निवासियों को रजिस्ट्रार कार्यालय में प्रमाणपत्र बनवाने में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: शोपियां में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, तीन आतंकी मारे गए  

बिहार सरकार की यह पहल डिजिटल गवर्नेंस और ग्राम स्तर पर सेवाओं की सुलभता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल ग्रामीण जनता को सुविधा होगी, बल्कि सरकारी व्यवस्था पर विश्वास भी बढ़ेगा।

Tags: जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्रजन्म प्रमाणपत्रपंचायत स्तरबिहारबिहार सरकारमृत्यु प्रमाणपत्र
Previous Post

शोपियां में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, तीन आतंकी मारे गए  

Next Post

असम पंचायत चुनाव: सिक्का उछालकर तय हुई दो उम्मीदवारों की जीत

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान, बोले- सरकार तैयार, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट का इंतजार - Panchayati Times
पंचायत

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान, बोले- सरकार तैयार, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट का इंतजार

16 October 2026
PESA Act: हिमाचल प्रदेश में 10 राज्यों के मास्टर ट्रेनर्स को दिया जाएगा प्रशिक्षण, ग्राम सभा की भूमिका पर रहेगा फोकस - Panchayati Times
पंचायत

PESA Act: हिमाचल प्रदेश में 10 राज्यों के मास्टर ट्रेनर्स को दिया जाएगा प्रशिक्षण, ग्राम सभा की भूमिका पर रहेगा फोकस

15 October 2026
NDMC Online Services: दिल्ली में जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाना हुआ आसान, अब घर बैठे करें आवेदन - Panchayati Times
पंचायत

NDMC Online Services: दिल्ली में जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाना हुआ आसान, अब घर बैठे करें आवेदन 

15 October 2026
पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ‘जननीति भारत’ पार्टी, यूपी चुनाव 2027 में उतरेगी; जनता से किए 3 बड़े वादे - Panchayati Times
राज्यों से

पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ‘जननीति भारत’ पार्टी, यूपी चुनाव 2027 में उतरेगी; जनता से किए 3 बड़े वादे

15 October 2026
UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश - Panchayati Times
पंचायत

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश 

14 October 2026
कपास और सोयाबीन MSP पर बेचने के लिए इस तारीख से पहले करा लें रजिस्ट्रेशन - Panchayati Times
कृषि समाचार

कपास और सोयाबीन MSP पर बेचने के लिए इस तारीख से पहले करा लें रजिस्ट्रेशन

14 October 2026
Next Post
असम पंचायत चुनाव: सिक्का उछालकर तय हुई दो उम्मीदवारों की जीत - Panchayati Times

असम पंचायत चुनाव: सिक्का उछालकर तय हुई दो उम्मीदवारों की जीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (235)
  • खेल (593)
  • जुर्म (346)
  • दुनिया (358)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (329)
  • बिज़नेस (301)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,836)
  • मनोरंजन (319)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,156)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान, बोले- सरकार तैयार, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट का इंतजार - Panchayati Times

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान, बोले- सरकार तैयार, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट का इंतजार

16 October 2026
केंद्रीय कर्मचारियों को बोनस का ऐलान, जानें कितनी आएगी रकम - Panchayati Times

केंद्रीय कर्मचारियों को बोनस का ऐलान, जानें कितनी आएगी रकम

16 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved