Nepal PM KP Sharma Oli resigns: नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कथित भ्रष्टाचार को लेकर काठमांडू में भड़के हिंसक प्रदर्शनों के बीच मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। ओली ने उस समय पद छोड़ दिया जब सैकड़ों प्रदर्शनकारी उनके कार्यालय में घुस गए और सरकार विरोधी नारे लगाने लगे।
यह भी पढ़ें- पीएम और राष्ट्रपति सहित कई मंत्रियों के घर आग के हवाले, हवाई अड्डा बंद; क्यों जल रहा नेपाल?
अपने इस्तीफे से कुछ घंटे पहले ही प्रदर्शनकारियों ने सोमवार की मौतों के लिए जवाबदेही की मांग करते हुए बालकोट स्थित नेपाली प्रधानमंत्री के निजी आवास में आग लगा दी।

सोमवार को सरकार द्वारा सोशल मीडिया साइट्स पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शनों में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई थी। प्रदर्शनों के बाद सरकार ने सोमवार देर रात प्रतिबंध वापस ले लिया।
बता दें कि, मंगलवार के प्रदर्शनों में केपी शर्मा ओली को सत्ता से हटाने और सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई। सोमवार को हुई हिंसा में 20 लोगों की मौत हो गई थी और 250 से अधिक लोग घायल हुए थे।









