Nepal Gen Z Protest Live: नेपाल में सोमवार से Gen-Z का प्रदर्शन चल रहा है और मंगलवार को भी प्रदर्शन उग्र रहा। मंगलवार को नेपाल में लगातार दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी हैं, जबकि सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर से प्रतिबंध हटाने की घोषणा कर दी थी।
मंगलवार के प्रदर्शनों में केपी शर्मा ओली को सत्ता से हटाने और सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई। सोमवार को हुई हिंसा में 20 लोगों की मौत हो गई थी और 250 से अधिक लोग घायल हुए थे।
यह भी पढ़ें- तस्वीरों में देखें, सड़कों पर जन सैलाब..संसद परिसर में Gen Z क्यों कर रहे घुसपैठ?
त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बंद
त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है और देशभर में बढ़ते अशांति के बीच सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। मंत्रियों को उनके आधिकारिक आवासों से सेना के हेलीकॉप्टरों द्वारा सुरक्षित निकाला जा रहा है। कम से कम पांच हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं ताकि शीर्ष सरकारी अधिकारियों को सुरक्षित रूप से हवाई अड्डे तक पहुंचाया जा सके।
प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली को उनके आधिकारिक आवास से निकालने की भी योजना बनाई जा रही है क्योंकि हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 300 से अधिक सैन्यकर्मी तैनात किए गए हैं। नेपाल सेना के हेलीकॉप्टर लगातार क्षेत्र में आ-जा रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने कम्युनिस्ट पार्टी मुख्यालय पर हमला कर पार्टी का झंडा उतारा
नेपाल के जेन-जेड प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन तेज करते हुए कम्युनिस्ट पार्टी के मुख्यालय पर धावा बोला और हथौड़ा और दरांती के प्रतीक को गिरा दिया। युवाओं द्वारा संचालित यह आंदोलन अब कम्युनिस्ट शासन को गिराने के उद्देश्य से और उग्र हो रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने पीएम और राष्ट्रपति सहित कई मंत्रियों के घरों पर हमला कर उन्हें जलाया
प्रदर्शनकारी लगातार वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं के घरों और कार्यालयों को निशाना बना रहे हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के निजी आवास सहित कई नेताओं के घरों पर हमला किया गया, तोड़फोड़ की गई और उन्हें आग के हवाले कर दिया गया।
हमले का शिकार हुए अन्य नेताओं के घरों में शामिल हैं
- प्रचंड (सीपीएन माओवादी केंद्र अध्यक्ष)
- विदेश मंत्री अर्जु राणा देउबा
- महेश बस्नेत (यूएमएल नेता)
- गगन थापा (नेपाली कांग्रेस)
- रमेश लेखक (पूर्व गृहमंत्री)
- शेर बहादुर देउबा (नेपाली कांग्रेस अध्यक्ष)
- राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल का निजी आवास
- पृथ्वी सुब्बा गुरूंग (दूरसंचार मंत्री)
- नेपाली कांग्रेस मुख्यालय, काठमांडू









