• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, November 21, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home शिक्षा / जॉब

CBSE ने 10वीं–12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर जारी किए अहम निर्देश 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
2 January 2026
in शिक्षा / जॉब
0
CBSE Three Language Policy 2026: 10वीं के छात्रों को बड़ी राहत, जानें नई भाषा नीति किस कक्षा में कैसे होगी लागू - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड का कहना है कि इन नियमों का पालन करना सभी स्कूलों के लिए अनिवार्य है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारू, पारदर्शी और छात्रों के हित में पूरी की जा सके।

बोर्ड की ओर से जारी गाइडलाइंस आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध कराई गई हैं। इनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही के कारण छात्रों को परेशानी न झेलनी पड़े।

प्रैक्टिकल परीक्षा से पहले जरूरी तैयारियां

CBSE ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू होने से पहले पर्याप्त संख्या में आंसर बुक्स स्कूलों तक पहुंच जाएं। पहले कई बार परीक्षा के दौरान कॉपियों की कमी की शिकायतें सामने आई हैं, जिसे देखते हुए इस बार बोर्ड कोई जोखिम नहीं लेना चाहता।

इसके साथ ही प्रयोगशालाओं की पूरी तैयारी समय रहते करने को कहा गया है। लैब की सफाई, जरूरी उपकरण, केमिकल, मशीनें और अन्य संसाधन पहले से उपलब्ध होने चाहिए, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की तकनीकी या व्यवस्थागत समस्या न आए।

विशेष जरूरत वाले छात्रों के लिए अलग व्यवस्था

CBSE ने CWSN यानी विशेष आवश्यकता वाले छात्रों के लिए भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं। स्कूलों को ऐसे विद्यार्थियों के लिए सुविधाजनक और सहायक माहौल बनाना होगा। इसमें बैठने की अलग व्यवस्था, जरूरत के अनुसार अतिरिक्त समय और अन्य आवश्यक सहूलियतें शामिल हैं, ताकि ये छात्र बिना किसी दबाव के प्रैक्टिकल और असेसमेंट में शामिल हो सकें।

अंकों को लेकर सख्ती

बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट के अंक रोजाना ऑनलाइन अपलोड किए जाएं। अंक दर्ज करने से पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि तय अधिकतम अंकों के अनुसार ही एंट्री की जा रही है। किसी भी तरह की गलती पाए जाने पर उसकी जिम्मेदारी सीधे स्कूल की मानी जाएगी।

तय समय सीमा में ही पूरी करनी होगी प्रक्रिया

CBSE के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट की पूरी प्रक्रिया 1 जनवरी 2026 से 14 फरवरी 2026 के बीच ही संपन्न करनी होगी। इस अवधि के बाहर परीक्षा कराने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बोर्ड ने सभी स्कूलों को समय सीमा का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

बोर्ड परीक्षा 2026 का संशोधित शेड्यूल

इसी के साथ CBSE ने बोर्ड परीक्षा 2026 की संशोधित डेटशीट भी जारी की है। इसके अनुसार

  • कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से 11 मार्च 2026 तक होंगी।
  • कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 10 अप्रैल 2026 तक चलेंगी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से राहत, GRAP-3 की पाबंदियां हटीं

बोर्ड का कहना है कि समय पर तैयारी और नियमों का पालन करने से परीक्षा प्रक्रिया आसान होगी और छात्रों को बेहतर अनुभव मिलेगा।

Tags: 10वीं–12वींCBSEप्रैक्टिकल परीक्षा
Previous Post

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से राहत, GRAP-3 की पाबंदियां हटीं

Next Post

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की अवीवा बेग संग सगाई की फोटो आई सामने

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

SSC Exam Dates 2026: नवंबर में CGEPT, टाइपिंग टेस्ट और SI पेपर-2 की परीक्षा, पूरा शेड्यूल जारी - Panchayati Times
शिक्षा / जॉब

SSC Exam Dates 2026: नवंबर में CGEPT, टाइपिंग टेस्ट और SI पेपर-2 की परीक्षा, पूरा शेड्यूल जारी

3 November 2026
बिहार के वित्तरहित शिक्षकों को राहत, अब सीधे बैंक खाते में आएगा अनुदान; BSEB ने शुरू किया भुगतान - Panchayati Times
राज्यों से

बिहार के वित्तरहित शिक्षकों को राहत, अब सीधे बैंक खाते में आएगा अनुदान; BSEB ने शुरू किया भुगतान

22 October 2026
Income Tax Recruitment 2026: दिल्ली आयकर विभाग में निकली भर्ती, करें आवेदन - Panchayati Times
शिक्षा / जॉब

Income Tax Recruitment 2026: दिल्ली आयकर विभाग में निकली भर्ती, करें आवेदन

19 October 2026
Navodaya Admission 2027: कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन की बढ़ी तारीख - Panchayati Times
शिक्षा / जॉब

Navodaya Admission 2027: कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन की बढ़ी तारीख 

16 October 2026
Nobel Prize in Chemistry 2026: हेनरी कागन और केन्सो सोआई को रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान - Panchayati Times
शिक्षा / जॉब

Nobel Prize in Chemistry 2026: हेनरी कागन और केन्सो सोआई को रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान

7 October 2026
Nobel Prize in Medicine 2026: चिकित्सा के क्षेत्र में इन्हें मिला 2026 का नोबेल पुरस्कार - Panchayati Times
शिक्षा / जॉब

Nobel Prize in Medicine 2026: चिकित्सा के क्षेत्र में इन्हें मिला 2026 का नोबेल पुरस्कार

5 October 2026
Next Post
प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की अवीवा बेग संग सगाई की फोटो आई सामने - Panchayati Times

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की अवीवा बेग संग सगाई की फोटो आई सामने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (246)
  • खेल (607)
  • जुर्म (350)
  • दुनिया (361)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (335)
  • बिज़नेस (312)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,857)
  • मनोरंजन (326)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,172)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (208)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार, नियमित सेना में भर्ती का भी मिलेगा मौका; कैबिनेट के कई बड़े फैसले - Panchayati Times

अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार, नियमित सेना में भर्ती का भी मिलेगा मौका; कैबिनेट के कई बड़े फैसले

4 November 2026
अंशुल कंबोज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, 21 साल में भारत के लिए सबसे किफायती गेंदबाजी स्पेल की बराबरी - Panchayati Times

अंशुल कंबोज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, 21 साल में भारत के लिए सबसे किफायती गेंदबाजी स्पेल की बराबरी

4 November 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved