• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, October 16, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home राज्यों से

सीएम योगी ने ‘रोजगार महाकुंभ’ में न्यूनतम वेतन को लेकर किया बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य के युवाओं के लिए एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा है कि प्रदेश में कार्यरत हर युवा को न्यूनतम वेतन की गारंटी दी जाएगी।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
26 August 2025
in राज्यों से
0
सीएम योगी ने 'रोजगार महाकुंभ' में न्यूनतम वेतन को लेकर किया बड़ा ऐलान - Panchayati Times

सीएम योगी

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य के युवाओं के लिए एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा है कि प्रदेश में कार्यरत हर युवा को न्यूनतम वेतन की गारंटी दी जाएगी। मंगलवार को लखनऊ में आयोजित ‘रोजगार महाकुंभ 2025’ के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस योजना की घोषणा की और कहा कि इससे श्रमिकों के शोषण की कोई गुंजाइश नहीं बचेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कंपनियों को अब अपने कर्मचारियों को निश्चित रूप से न्यूनतम वेतन देना होगा और राज्य सरकार इस पर सख्ती से निगरानी रखेगी। उन्होंने कहा, “यह पहल सिर्फ रोजगार देने की नहीं, बल्कि सम्मानजनक जीवन जीने का हक देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

योगी ने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश ऐसा पहला राज्य बन गया है जो सभी श्रमिक युवाओं को न्यूनतम वेतन सुनिश्चित करेगा। यह फैसला न केवल श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा, बल्कि उद्योगों को भी सुचारू रूप से संचालित करने में मदद करेगा।

युवाओं को मिलेगा कौशल विकास का लाभ

मुख्यमंत्री ने ‘रोजगार महाकुंभ’ को सिर्फ रोजगार का मेला नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच बताया जहां उद्योगों और युवाओं के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है। यहां युवाओं को नई तकनीकों के अनुरूप प्रशिक्षण और पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि वे भविष्य की जरूरतों के अनुसार खुद को तैयार कर सकें।

डिजिटल पोर्टलों की भी हुई शुरुआत

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने श्रम न्याय सेतु पोर्टल, औद्योगिक न्यायाधिकरण की वेबसाइट और ई-कोर्ट पोर्टल का भी शुभारंभ किया। इन डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से श्रमिकों को न्यायिक सेवाओं तक त्वरित और पारदर्शी पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।

‘यूपी अब रोजगार का केंद्र बन रहा’

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था जब उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में लोग नौकरी की तलाश में अन्य राज्यों की ओर पलायन करते थे, लेकिन अब यही राज्य देशभर में रोजगार के नए अवसरों का केंद्र बन रहा है। उन्होंने युवाओं को राज्य की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि यूपी की प्रतिभा की मांग न सिर्फ देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ी है।

सोशल मीडिया पर भी साझा की जानकारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर भी इस आयोजन की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मिशन रोजगार’ के तहत आज लखनऊ में आयोजित ‘रोजगार महाकुंभ 2025’ के शुभारंभ अवसर पर शामिल हुआ। इस अवसर पर नियुक्ति पत्र वितरित किए गए और कई पोर्टल्स का शुभारंभ किया गया।”

मुख्यमंत्री ने नवचयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं का सामर्थ्य और प्रतिभा अब वैश्विक पहचान बना रही है।

यह भी पढ़ें: SOGF ईस्पोर्ट्स नेशनल चैंपियनशिप 2025 का हुआ भव्य आयोजन

‘रोजगार महाकुंभ 2025’ न केवल रोजगार देने का एक मंच है, बल्कि यह प्रदेश सरकार के उस विजन को दर्शाता है, जिसमें हर युवा को न केवल काम बल्कि सम्मानजनक वेतन, कौशल और अधिकार भी दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी का यह कदम निश्चित ही राज्य को रोजगार सृजन में अग्रणी बनाएगा।

Tags: न्यूनतम वेतनरोजगार महाकुंभसीएम योगी
Previous Post

SOGF ईस्पोर्ट्स नेशनल चैंपियनशिप 2025 का हुआ भव्य आयोजन

Next Post

ग्रेटर नोएडा: निक्की भाटी की मौत के मामला में आया नया मोड़

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान, बोले- सरकार तैयार, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट का इंतजार - Panchayati Times
पंचायत

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान, बोले- सरकार तैयार, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट का इंतजार

16 October 2026
NDMC Online Services: दिल्ली में जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाना हुआ आसान, अब घर बैठे करें आवेदन - Panchayati Times
पंचायत

NDMC Online Services: दिल्ली में जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाना हुआ आसान, अब घर बैठे करें आवेदन 

15 October 2026
पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ‘जननीति भारत’ पार्टी, यूपी चुनाव 2027 में उतरेगी; जनता से किए 3 बड़े वादे - Panchayati Times
राज्यों से

पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ‘जननीति भारत’ पार्टी, यूपी चुनाव 2027 में उतरेगी; जनता से किए 3 बड़े वादे

15 October 2026
UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश - Panchayati Times
पंचायत

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश 

14 October 2026
कपास और सोयाबीन MSP पर बेचने के लिए इस तारीख से पहले करा लें रजिस्ट्रेशन - Panchayati Times
कृषि समाचार

कपास और सोयाबीन MSP पर बेचने के लिए इस तारीख से पहले करा लें रजिस्ट्रेशन

14 October 2026
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया - Panchayati Times
राज्यों से

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया

9 October 2026
Next Post
निक्की भाटी के कमरे से मिला वीडियो क्लिप, जांच के लिए भेजा गया - Panchayati Times

ग्रेटर नोएडा: निक्की भाटी की मौत के मामला में आया नया मोड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (235)
  • खेल (594)
  • जुर्म (346)
  • दुनिया (358)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (329)
  • बिज़नेस (301)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,836)
  • मनोरंजन (319)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,156)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

IND vs WI T20: भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, अर्शदीप सिंह की चोट पर BCCI ने दिया अपडेट - Panchayati Times

IND vs WI T20: भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, अर्शदीप सिंह की चोट पर BCCI ने दिया अपडेट

16 October 2026
UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान, बोले- सरकार तैयार, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट का इंतजार - Panchayati Times

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान, बोले- सरकार तैयार, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट का इंतजार

16 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved