• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 7, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

प्रदूषण कम करने को लेकर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कांग्रेस और भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्षों को लिखा पत्र

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कांग्रेस और भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्षों को पत्र लिखकर दिल्ली में प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से शीतकालीन कार्य योजना में शामिल करने के लिए सकारात्मक सुझाव मांगे हैं।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
3 September 2024
in भारत, राज्यों से
0
दिल्ली में फिर लागू होगा ऑड-इवन, कृत्रिम वर्षा की भी तैयारी -Panchayati Times

गोपाल राय

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कांग्रेस और भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्षों को पत्र लिखकर दिल्ली में प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से शीतकालीन कार्य योजना में शामिल करने के लिए सकारात्मक सुझाव मांगे हैं।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पत्र में लिखा कि दिल्ली सरकार द्वारा उठाए गए तमाम उपायों के परिणामस्वरूप दिल्ली के अंदर प्रति वर्ष प्रदूषण में कमी देखी जा रही है। जहां देश के बाकी शहरों में प्रदुषण की समस्या बढ़ती जा रही है वहीं दूसरी और दिल्ली में पिछले नौ सालों में लगभग 30 प्रतिशत प्रदूषण में कमी देखी गई है। दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण को कम करने के लिए अनेको कड़े कदम उठाए है, जिसके कारण अच्छे, संतोषजनक और मध्यम दिनों की संख्या में वृद्धि हुई है।

Delhi Environment Minister Gopal Rai writes to Delhi presidents of Congress and BJP, seeking positive suggestions for incorporation into the Winter Action Plan aimed at reducing pollution in Delhi. pic.twitter.com/ZpFHL9Xtlz

— ANI (@ANI) September 3, 2024

2016 में अच्छे, संतोषजनक और मध्यम श्रेणी के दिनों की संख्या 110 थी वहीं 2023 में यह बढ़कर 206 हो गयी। प्रदूषण को मापने वाले पीएम 2.5 और पीएम 10 के मात्रा में भी कमी आयी है। 2014 में पीएम 10 की मात्रा, दिल्ली में पूरे साल का औसतन 324 था जो पिछले साल 2023 तक आते-आते घटकर 219 रह गई है। वहीं, पीएम 2.5 की मात्रा जो 149 थी, वो घटकर 106 रह गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पांच मॉनिटरिंग स्टेशन के रियल टाईम एयर क्वालिटी डाटा का सीएसई ने विश्लेषण किया जिसके आधार पर उसका कहना है कि 2012-14 से 2021-23 तक में दिल्ली के प्रदूषण के स्तर में 45 फीसदी की कमी आई है।

केजरीवाल सरकर में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार वायु प्रदूषण को कम करने के लिए दीर्घकालिक और अल्पकालिक योजना बनाकर लगातार काम कर रही है। सरकार ने ‘समर एक्शन प्लान” और “विंटर एक्शन प्लान” बनाकर सभी सम्बंधित विभागों के साथ मिलकर प्रदूषण को कम करने में सफलता पायी है। आज ई वी पॉलिसी के तहत दिल्ली में लोग करीब 13 से 16 फीसद निजी इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीद रहे हैं।

प्रयवरण मंत्री ने बताया कि दिल्ली में गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए देश में हमारी पहली सरकार है जिसने करीब 2000 इलेक्ट्रिक बर्सी को सड़कों पर उतारा है। इलेक्ट्रिक बसी को लाकर गाडियों के प्रदूषण को कम किया है। दिल्ली में 24 घंटे बिजली की गारंटी देकर हमने जनरेटर का धुंआ दिल्ली के बाहर किया। इसके अलावा हमने दिल्ली में फॉरेस्ट कवर बढ़ाया। दिल्ली का फॉरेस्ट कवर 2013 में 20 फीसद था, जो 2021 तक बढ़कर 23.06 फीसद हो गया है। पिछले चुनाव में हमारे मुख्यमंत्री ने 5 साल में 2 करोड़ पौधे लगाने की गारंटी दी थी।

दिल्ली में 2 करोड़ पौधे लगा चुकी हैं

दिल्ली सरकार विभागों के साथ मिलकर चौथे साल में ही दिल्ली में 2 करोड़ पौधे लगा चुकी हैं। हमने दिल्ली का ग्रीन कवर बढ़ाया है, इसलिए दिल्ली का प्रदूषण कम हो रहा है। सरकार ने सभी पंजीकृत इंडस्ट्री को पीएनजी में शिफ्ट कर दिया है। नवम्बर महीने में प्रदूषण की आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु कृत्रिम वर्षा कराने के लिए दिल्ली सरकार तैयार है, इसके लिए सभी सम्बंधित विभार्गा के साथ मीटिंग के लिए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जी को पत्र लिखा गया है।

प्रदूषण में 31 प्रतिशत ही दिल्लीवासियों का योगदान

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि सीएसई के रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली की जनता को जो प्रदूषण झेलना पड़ता है, उसमें 31 प्रतिशत ही दिल्लीवासियों का योगदान है, बाकी का सारा प्रदूषण एनसीआर राज्यों से आता है। प्रदूषण सबके सहयोग से ही कम हो सकता है विरोध से नहीं हो सकता। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार ने प्रदूषण को कम करने के लिए तमाम बड़े काम किए हैं, इसका असर भी दिख रहा है। दिल्ली सरकार सभी संबंधित विभागों के साथ मिलकर विंटर एक्शन प्लान बनाने की तैयारी कर रही है। विंटर एक्शन प्लान मुख्य रूप से तीन बिन्दुओं पर आधारित होगी। पहला दिल्ली सरकार द्वारा उठाए जाने वाले कदम, दूसरा पड़ोसी राज्यों से सहयोग प्राप्त करना और तीसरा केन्द्र सरकार के साथा मिलकर काम करना शामिल होंगे। जिससे दिल्ली में सर्दियों में भी प्रदूषण को प्रभावी तरीके से कम किया जा सके।

मंत्री गोपाल राय ने निवेदन करते हुए कहा कि उपरोक्त तीनों बिंदुओं पर अगर आपका कोई भी सकारात्मक सुझाव है जिससे दिल्ली के प्रदूषण को कम करने में मदद मिले तो, उसे शीघ्र ही हमें प्रेषित करें ताकि हम उसे एक्शन प्लान में शामिल कर सकें। हमारा मकसद दिल्ली के प्रदूषण को कम करना है।

Tags: गोपाल राय
Previous Post

सुमित अंतिल ने रचा इतिहास, लगातार दो पैरालंपिक पदक जीता

Next Post

ममता बनर्जी ने रेपिस्टों को फांसी की सजा देने वाला “अपराजिता बिल” किया पास

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

कैबिनेट ने GOBARdhan योजना को दी मंजूरी: ₹23,731 करोड़ से बदलेगी भारत की बायोएनर्जी तस्वीर, किसानों और स्वच्छ ऊर्जा को मिलेगा बड़ा बढ़ावा - Panchayati Times
कृषि समाचार

कैबिनेट ने GOBARdhan योजना को दी मंजूरी: ₹23,731 करोड़ से बदलेगी भारत की बायोएनर्जी तस्वीर, किसानों और स्वच्छ ऊर्जा को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

6 August 2026
Tarun Tejpal Case: रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला - Panchayati Times
जुर्म

Tarun Tejpal Case: रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला

6 August 2026
सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की मौत - Panchayati Times
राज्यों से

सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की मौत

6 August 2026
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 17 राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द - Panchayati Times
भारत

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 17 राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द

5 August 2026
रांची छात्र आंदोलन: JPSC-JSSC भर्ती विवाद पर सरकार ने वार्ता का दिया प्रस्ताव, छात्रों ने रखी खुली बातचीत की शर्त - Panchayati Times
राज्यों से

रांची छात्र आंदोलन: JPSC-JSSC भर्ती विवाद पर सरकार ने वार्ता का दिया प्रस्ताव, छात्रों ने रखी खुली बातचीत की शर्त

5 August 2026
मुंबई मेयर आवास के नए अपग्रेड प्रस्ताव पर उठे सवाल - Panchayati Times
पंचायत

मुंबई मेयर आवास के नए अपग्रेड प्रस्ताव पर उठे सवाल

5 August 2026
Next Post
ममता बनर्जी ने रेपिस्टों को फांसी की सजा देने वाला "अपराजिता बिल" किया पास - Panchayati Times

ममता बनर्जी ने रेपिस्टों को फांसी की सजा देने वाला "अपराजिता बिल" किया पास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (229)
  • खेल (571)
  • जुर्म (339)
  • दुनिया (349)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (302)
  • बिज़नेस (285)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,775)
  • मनोरंजन (310)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,113)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (187)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

कैबिनेट ने GOBARdhan योजना को दी मंजूरी: ₹23,731 करोड़ से बदलेगी भारत की बायोएनर्जी तस्वीर, किसानों और स्वच्छ ऊर्जा को मिलेगा बड़ा बढ़ावा - Panchayati Times

कैबिनेट ने GOBARdhan योजना को दी मंजूरी: ₹23,731 करोड़ से बदलेगी भारत की बायोएनर्जी तस्वीर, किसानों और स्वच्छ ऊर्जा को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

6 August 2026
Tarun Tejpal Case: रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला - Panchayati Times

Tarun Tejpal Case: रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला

6 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved