• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, March 10, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home जुर्म

ममता बनर्जी ने रेपिस्टों को फांसी की सजा देने वाला “अपराजिता बिल” किया पास

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप एवं हत्या मामले के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा में "अपराजिता बिल" पास किया है। जिसमें रेप के दोषियों को फांसी की सजा देने का प्रावधान है.

Gautam Rishi by Gautam Rishi
3 September 2024
in जुर्म, भारत, राज्यों से
0
ममता बनर्जी ने रेपिस्टों को फांसी की सजा देने वाला "अपराजिता बिल" किया पास - Panchayati Times

ममता बनर्जी

Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप एवं हत्या मामले के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा में “अपराजिता बिल” पास किया है। जिसमें रेप के दोषियों को फांसी की सजा देने का प्रावधान है. इस मामले के मुख्य आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह बिल पेश करते हुए कहा, “43 साल पहले इसी दिन 1981 में, संयुक्त राष्ट्र ने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए ‘महिलाओं के खिलाफ सभी प्रकार के भेदभाव के उन्मूलन पर सम्मेलन’ के लिए एक समिति बनाई थी। मैं नागरिक समाजों से लेकर छात्रों तक सभी का अभिनंदन करती हूं, जो महिला सुरक्षा के लिए आवाज उठा रहे हैं।”

हम शुरू से ही फांसी की सजा की मांग कर रहे

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि डॉक्टर की मौत 9 अगस्त को हुई। मैंने मृतक डॉक्टर के माता-पिता से उसी दिन बात की जिस दिन घटना हुई, उनके घर जाने से पहले उन्हें सारा ऑडियो, वीडियो, CCTV फुटेज सब कुछ दिया गया ताकि उन्हें सब पता चल सके। मैंने उनसे साफ कहा कि मुझे रविवार तक का समय दें, अगर हम तब तक सभी को गिरफ्तार नहीं कर पाए तो मैं खुद सोमवार को इसे CBI को सौंप दूंगी। पुलिस ने 12 घंटे में मुख्य आरोपी को पकड़ लिया, मैंने पुलिस से कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में जाएं और फांसी की सजा के लिए आवेदन करें लेकिन मामला CBI को दे दिया गया। अब हम CBI से न्याय की मांग कर रहे हैं। हम शुरू से ही फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं।”

It's been 3 weeks since the R G Kar case was handed over to @CBIHeadquarters, and we're still waiting for answers.

This delay shows why a comprehensive Anti-Rape law is crucial.@BJP4India should pressure the Governor to give his assent to Aparajita Bill!#BengalShowsTheWay pic.twitter.com/r6o0SA6fmI

— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) September 3, 2024

प्रधानमंत्री की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “मैंने प्रधानमंत्री को दो पत्र लिखे थे, लेकिन मुझे उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला, बल्कि मुझे महिला एवं बाल विकास मंत्री की तरफ से जवाब मिला, लेकिन मैंने उनके जवाब का भी जवाब देकर प्रधानमंत्री को अवगत कराया। जब चुनाव से पहले जल्दबाजी में न्याय संहिता विधेयक पारित किया गया था, तब मैंने कहा था कि इसे जल्दबाजी में पारित नहीं किया जाना चाहिए, इसमें राज्यों से सलाह नहीं ली गई। मैंने कई बार इसका विरोध किया था कि इस बारे में राज्यों से कोई सलाह नहीं ली गई, इसे राज्यसभा, विपक्ष, सभी दलों से चर्चा करके पारित करें, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसलिए आज हम यह (विधेयक) ला रहे हैं। आप याद रखें, जिस तरह से आपने मेरा अपमान किया है, हमने कभी उस तरह प्रधानमंत्री का अपमान नहीं किया है.”

From women police stations to fast-track and POCSO courts, GoWB has tirelessly worked to ensure swift justice for victims of sexual crimes.

The Aparajita Anti-Rape Bill aims to make this process even more robust and foolproof.#BengalShowsTheWay pic.twitter.com/7tkUdOBTQl

— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) September 3, 2024

सीएम ममता बनर्जी ने कहा, “यह विधेयक सुनिश्चित करेगा कि महिला उत्पीड़न व बलात्कार जैसे मामलों में के लिए सख्त से सख्त सजा हो। इसमें भारतीय दंड संहिता और POCSO अधिनियम के प्रावधानों को और सख्त किया गया है। बलात्कार के दोषियों के लिए मृत्युदंड का प्रावधान किया गया है, अगर उनके कृत्यों के परिणामस्वरूप पीड़िता की मृत्यु हो जाती है या वे गंभीर मस्तिष्क क्षति का शिकार हो जाती हैं।

अपराजिता टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा

मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके तहत अपराजिता टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा, जिसमें प्रारंभिक रिपोर्ट के 21 दिनों के भीतर सजा दी जाएगी। मैंने पहले ही स्वास्थ्य सचिव से कहा है कि जिन मार्गों पर नर्स और महिला डॉक्टर यात्रा करती हैं, उन्हें कवर किया जाना चाहिए, इसके लिए मैंने 120 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। हर जगह CCTV कैमरे लगाए जाएंगे, जहां टॉयलेट नहीं है, वहां इसकी व्यवस्था की जाएगी… हमने ‘रात्रि साथी’ का भी प्रावधान किया है, जिसमें कहा गया है कि महिलाएं 12 घंटे ड्यूटी करेंगी, और जरूरत पड़ती है तो डॉक्टर उनकी ड्यूटी बढ़ाएंगे।

रात में काम करने वाली महिलाओं को पूरी सुरक्षा दी जाएगी

हमने महिलाओं की सुरक्षा के लिए ऐसा किया है। रात में काम करने वाली महिलाओं को पूरी सुरक्षा दी जाएगी, हमने अस्पतालों, स्कूलों, मिड-डे मील केंद्रों को भी उचित कदम उठाने को कहा है। यहां से ये बिल पास होने के बाद राज्यपाल के पास जाएगा, उनके पास से पास होने के बाद राष्ट्रपति के पास जाएगा और उनकी मंजूरी के बाद ये इतिहास बन जाएगा। हर राज्य इसे मॉडल बनाएगा। प्रधानमंत्री ये नहीं कर पाए, इसलिए हम ये कर रहे हैं।”

यह भी पढ़ें: प्रदूषण कम करने को लेकर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कांग्रेस और भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्षों को लिखा पत्र

नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने बिल का किया समर्थन

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा, “हम इस कानून का तत्काल क्रियान्वयन चाहते हैं, यह आपकी(राज्य सरकार) जिम्मेदारी है। हम परिणाम चाहते हैं, यह सरकार की जिम्मेदारी है। हम कोई विभाजन नहीं चाहते, हम आपका पूरा समर्थन करते हैं, हम मुख्यमंत्री का वक्तव्य आराम से सुनेंगे, वह जो चाहें कह सकती हैं लेकिन आपको यह गारंटी देनी होगी कि यह विधेयक तुरंत लागू होगा।”

Tags: आरजी कर अस्पतालपश्चिम बंगालममता बनर्जीमुख्यमंत्री ममता बनर्जी
Previous Post

प्रदूषण कम करने को लेकर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कांग्रेस और भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्षों को लिखा पत्र

Next Post

दिल्ली MCD में वार्ड और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का हुआ चुनाव

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियम में सरकार ने किया बड़ा बदलाव - Panchayati Times
भारत

एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियम में सरकार ने किया बड़ा बदलाव 

9 March 2026
असम: स्थानीय निकायों को 15वें वित्त आयोग से मिला अनुदान  - Panchayati Times
पंचायत

असम: स्थानीय निकायों को 15वें वित्त आयोग से मिला अनुदान

9 March 2026
इन परिवारों को सरकार दे रही है फ्री सोलर पैनल - Panchayati Times
राज्यों से

इन परिवारों को सरकार दे रही है फ्री सोलर पैनल

7 March 2026
केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन में धुआं भरने से मचा हड़कंप - Panchayati Times
भारत

केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन में धुआं भरने से मचा हड़कंप

7 March 2026
चारधाम यात्रा 2026: इस दिन से शुरू होगी पवित्र यात्रा - Panchayati Times
धर्म

चारधाम यात्रा 2026: इस दिन से शुरू होगी पवित्र यात्रा 

6 March 2026
महाराष्ट्र बजट 2026: कृषि क्षेत्र में कई योजनाओं का हुआ ऐलान - Panchayati Times
कृषि समाचार

महाराष्ट्र बजट 2026: कृषि क्षेत्र में कई योजनाओं का हुआ ऐलान

6 March 2026
Next Post
दिल्ली MCD में वार्ड और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का हुआ चुनाव - Panchayati Times

दिल्ली MCD में वार्ड और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का हुआ चुनाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (200)
  • खेल (500)
  • जुर्म (312)
  • दुनिया (313)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (133)
  • पंचायत (268)
  • बिज़नेस (223)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,063)
  • भारत (2,555)
  • मनोरंजन (287)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (986)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (148)
  • स्वास्थ्य (95)

Recent News

एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियम में सरकार ने किया बड़ा बदलाव - Panchayati Times

एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियम में सरकार ने किया बड़ा बदलाव 

9 March 2026
असम: स्थानीय निकायों को 15वें वित्त आयोग से मिला अनुदान  - Panchayati Times

असम: स्थानीय निकायों को 15वें वित्त आयोग से मिला अनुदान

9 March 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved