• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, September 19, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home पंचायत

दिल्ली MCD में वार्ड और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का हुआ चुनाव

दिल्ली नगर निगम (MCD) के वार्ड और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का बुधवार को चुनाव हुआ. यह चुनाव सिविक सेंटर में कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ. 12 वार्ड कमेटियों के चुनाव में हंगामा भी हुआ.

Gautam Rishi by Gautam Rishi
4 September 2024
in पंचायत, राज्यों से
0
दिल्ली MCD में वार्ड और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का हुआ चुनाव - Panchayati Times

दिल्ली MCD में वार्ड और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का हुआ चुनाव

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली नगर निगम (MCD) के वार्ड और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का बुधवार को चुनाव हुआ. यह चुनाव सिविक सेंटर में कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ. 12 वार्ड कमेटियों के चुनाव में हंगामा भी हुआ. इस दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी ने शक्ति प्रदर्शन भी किया. दिल्ली नगर निगम के 12 जोन में से 7 जोन में बीजेपी तो 5 जोन में आम आदमी पार्टी को बहुमत है.

करोल बाग और सिटी SP जोन में आप ने जीत दर्ज की

दिल्ली MCD की वार्ड कमेटियों और स्टैंडिंग कमेटी का बुधवार को चुनाव हुआ. इस दौरान करोल बाग और सिटी SP जोन में बहुमत होने की वजह से आम आदमी पार्टी के सभी उम्मीदवार निर्विरोध जीत गए. करोल बाग जोन के चेयरमैन पद पर आम आदमी पार्टी के राकेश जोशी, डिप्टी चेयरमैन पद पर पार्टी की ज्योति गौतम और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य के तौर पर पार्टी के ही अंकुश नारंग ने जीत दर्ज की. वहीं, सिटी एसपी जोन में चेयरमैन पद पर आम आदमी पार्टी के मोहम्मद सादिक जबकि डिप्टी चेयरमैन के पद पर किरण बाला जीती हैं.

New representatives elected!

🗳️Wards Committee Election Results - Karol Bagh Zone.

#mcd #election #ward pic.twitter.com/Ki991MtfUi

— Municipal Corporation of Delhi (@MCD_Delhi) September 4, 2024

केशवपुरम जोन से बीजेपी ने जीत दर्ज की

दिल्ली MCD की वार्ड और स्टैंडिंग कमेटी चुनाव में केशवपुरम जोन से भारतीय जनता पार्टी के सभी उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत दर्ज की है. यहां से अध्यक्ष पद के लिए योगेश वर्मा और उपाध्यक्ष पद के लिए सुशील ने जीत हासिल की है. वहीं स्थायी समिति सदस्य के लिए शिखा भारद्वाज ने जीत दर्ज की।

New representatives elected!

🗳️Wards Committee Election Results - Keshavpuram Zone. #mcd #election #ward pic.twitter.com/lx6zFJVjEh

— Municipal Corporation of Delhi (@MCD_Delhi) September 4, 2024

क्यों अहम था चुनाव

19 महीने की देरी के बाद यह चुनाव हुआ है। इसके तहत एमसीडी की सबसे ताकतवर बॉडी स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव हुआ। स्टैंडिंग कमेटी में 18 सदस्य होते हैं. 12 जोन से 1-1 सदस्य चुना जाता है, जबकि 6 सदस्यों का चुनाव सदन में होता है. स्टैंडिंग कमेटी को मेयर से भी ज्यादा ताकतवर माना जाता है, क्योंकि एमसीडी से जुड़े सारे फैसले यहीं से होते हैं. इसलिए हर पार्टी स्टैंडिंग कमेटी पर कब्जा करना चाहती है. स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन का पद जिसके पास होगा, उसका एमसीडी पर नियंत्रण बढ़ जाएगा.

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने रेपिस्टों को फांसी की सजा देने वाला “अपराजिता बिल” किया पास

मेयर शैली ओबेरॉय ने नहीं दी थी अनुमति

एमसीडी मेयर शैली ओबेरॉय ने मंगलवार देर शाम चुनाव कराने के लिए पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति करने से इनकार कर दिया था. शैली का कहना था कि उनकी अंतरात्मा उन्हें ‘अलोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया’ में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं देती है. इसके बाद उपराज्यपाल ने आदेश दिया कि अब निर्धारित समय पर बुधवार को ही अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और स्थायी समिति के सदस्यों के पदों पर चुनाव होगा.

Tags: MCDदिल्ली नगर निगम
Previous Post

ममता बनर्जी ने रेपिस्टों को फांसी की सजा देने वाला “अपराजिता बिल” किया पास

Next Post

गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुआ त्रिपुरा शांति समझौता

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

UP: पंचायत सहायकों के प्रदर्शन पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, मानदेय और नौकरी से जुड़ी मांगों पर दिया भरोसा - Panchayati Times
पंचायत

UP: पंचायत सहायकों के प्रदर्शन पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, मानदेय और नौकरी से जुड़ी मांगों पर दिया भरोसा

16 September 2026
यूपी के इन ग्राम पंचायतों को मिलेंगे 50-50 लाख रुपये - Panchayati Times
पंचायत

यूपी के इन ग्राम पंचायतों को मिलेंगे 50-50 लाख रुपये

15 September 2026
गुरुग्राम: महिला बाइक राइडर को टक्कर मारने वाला लिया गया हिरासत में - Panchayati Times
जुर्म

गुरुग्राम: महिला बाइक राइडर को टक्कर मारने वाला लिया गया हिरासत में

15 September 2026
राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम 2026: जानें नगर निगम का रिजल्ट - Panchayati Times
पंचायत

राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम 2026: जानें नगर निगम का रिजल्ट

14 September 2026
राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में लगा BJP को झटका, कांग्रेस का बोर्ड बनना तय - Panchayati Times
पंचायत

राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में लगा BJP को झटका, कांग्रेस का बोर्ड बनना तय

14 September 2026
DUSU Election 2026: NSUI और ABVP ने घोषित किए उम्मीदवार - Panchayati Times
राज्यों से

DUSU Election 2026: NSUI और ABVP ने घोषित किए उम्मीदवार 

11 September 2026
Next Post
अमित शाह- 'सभी सवालों का जवाब दूंगा',राहुल का जवाब- बयान सुनने में दिलचस्पी नहीं - Panchayati Times

गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुआ त्रिपुरा शांति समझौता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (584)
  • जुर्म (344)
  • दुनिया (356)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (318)
  • बिज़नेस (294)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,813)
  • मनोरंजन (316)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,142)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (199)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

UP: पंचायत सहायकों के प्रदर्शन पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, मानदेय और नौकरी से जुड़ी मांगों पर दिया भरोसा - Panchayati Times

UP: पंचायत सहायकों के प्रदर्शन पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, मानदेय और नौकरी से जुड़ी मांगों पर दिया भरोसा

16 September 2026
व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू - Panchayati Times

व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू

16 September 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved