भारत में ईस्पोर्ट्स को एक प्रतिस्पर्धी, समावेशी और मान्यता प्राप्त खेल के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ईस्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ESGF) ने देश में पहली बार 18 टाइटल्स वाली ESGF ईस्पोर्ट्स नेशनल चैंपियनशिप की आज भव्य शुरुआत की।
यह राष्ट्रीय चैंपियनशिप भारत भर में पांच ज़ोन – ईस्ट, वेस्ट, नॉर्थ, साउथ और सेंट्रल में आयोजित की जाएगी। इस चैंपियनशिप की सबसे खास बात यह है कि इसमें पैरा एथलीट्स की भी भागीदारी सुनिश्चित की गई है, जो इसे और अधिक समावेशी बनाती है।
सेंट्रल जोनल चैंपियनशिप से हुई शुरुआत
ESGF ईस्पोर्ट्स नेशनल चैंपियनशिप की शुरुआत सेंट्रल ज़ोनल चैंपियनशिप से की गई है। यह चार दिवसीय आयोजन 22 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक Vortex Gaming Sanctuary, सेक्टर-128, नोएडा में आयोजित किया जा रहा है।
इस ज़ोनल चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
पहले दिन के विजेता
The King of Fighters
🥇 स्वर्ण: जसवंत बिष्ट
🥈 रजत: आयुष
🥉 कांस्य: गौरव
Rocket League
🥇 स्वर्ण: राहुल अलवाह
🥈 रजत: शुभम शर्मा
🥉 कांस्य: आर्यन सूर्यवंशी
Puyo Puyo Champions
🥇 स्वर्ण: अस्तित्व सूर्यवंशी
🥈 रजत: शिवम
🥉 कांस्य: कशिश मेहता
Naraka: Bladepoint
🥇 स्वर्ण: आकाश
🥈 रजत: आयुष
🥉 कांस्य: ध्रुव
Gran Turismo 7
🥇 स्वर्ण: राहुल अलवाह
🥈 रजत: आशुतोष प्रताप सिंह
🥉 कांस्य: अवनीश
18 ईस्पोर्ट्स टाइटल्स में होंगे रोमांचक मुकाबले
इस चैंपियनशिप में कुल 18 ईस्पोर्ट्स टाइटल्स में प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं—
E-Football, Fortnite, Naraka: Bladepoint, Puyo Puyo Champions, League of Legends, Valorant, Mobile Legends, Dota 2, Tekken 8, The King of Fighters, Rocket League, Street Fighter, NBA 2K और Tony Hawk’s Pro Skater 3+4 (शोकेस टाइटल) सहित अन्य चार टाइटल्स।
यह टूर्नामेंट फिजिटल (Physical + Digital) फॉर्मेट में आयोजित किया जा रहा है।
ESGF CEO का बयान
इस अवसर पर ESGF के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव ध्यानचंद ने कहा कि भारत में पहली बार 18 टाइटल्स के साथ ईस्पोर्ट्स नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य युवाओं को एक सही, पारदर्शी और राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करें।
ESGF के बारे में
ईस्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ESGF) एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो भारत में ईस्पोर्ट्स और माइंड स्पोर्ट्स के विकास के लिए समर्पित है।
ESGF, ग्लोबल ईस्पोर्ट्स फेडरेशन (GEF) और इंटरनेशनल ईस्पोर्ट्स फेडरेशन (IESF) का सदस्य है तथा इसे इंटरनेशनल माइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन (IMSA) से मान्यता प्राप्त है।
इसके अतिरिक्त, पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) ने ESGF को भारत में पैरा ईस्पोर्ट्स के विकास और पैरा एथलीट्स के लिए नियमित राज्य एवं राष्ट्रीय चैंपियनशिप आयोजित करने हेतु आधिकारिक रूप से अधिकृत किया है।
ESGF भारत की एकमात्र ईस्पोर्ट्स फेडरेशन है जो नेशनल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट कोड (NSDC 2011 एवं संशोधित संस्करण) का पूर्ण पालन करती है और इंटरनेशनल ओलंपिक मूवमेंट तथा इंटरनेशनल पैरालंपिक कमेटी के दिशानिर्देशों के अनुरूप कार्य करती है।
ESGF ईस्पोर्ट्स नेशनल चैंपियनशिप भारतीय ईस्पोर्ट्स के इतिहास में एक नया और ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में अग्रसर है.









