• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, November 2, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home बिज़नेस

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ सस्ता 

देशभर के सर्राफा बाजार में बुधवार (21 मई 2026) को सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. लगातार बढ़ते दामों के बाद अब ग्राहकों को राहत मिली है.

Gautam Rishi by Gautam Rishi
21 May 2026
in बिज़नेस
0
Gold Rate Today: धनतेरस से पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें ताजा भाव - Panchayati Times

Gold Rate

Share on FacebookShare on Twitter

देशभर के सर्राफा बाजार में बुधवार (21 मई 2026) को सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. लगातार बढ़ते दामों के बाद अब ग्राहकों को राहत मिली है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह के कारोबार में सोना 500 रुपये से ज्यादा टूट गया, जबकि चांदी में भी करीब 2300 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखने को मिली.

MCX पर 5 जून डिलीवरी वाला सोना पिछले कारोबारी सत्र में 1,60,006 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, लेकिन बुधवार सुबह यह 1,59,900 रुपये पर खुला. शुरुआती कारोबार के दौरान सोना 515 रुपये टूटकर 1,59,491 रुपये तक पहुंच गया.

वहीं चांदी की बात करें तो 3 जुलाई डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,74,265 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी. आज यह 2,72,275 रुपये पर खुली और कारोबार के दौरान 2,291 रुपये गिरकर 2,71,974 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई.

अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के ताजा भाव

दिल्ली और मुंबई में 22 कैरेट सोना 1,46,150 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 1,53,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. वहीं चांदी की कीमत 2,85,000 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई.

कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव 1,45,150 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,58,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. यहां चांदी 2,79,900 रुपये प्रति किलो बिक रही है.

चेन्नई में सोने की कीमतें सबसे ऊंचे स्तरों में बनी हुई हैं. यहां 24 कैरेट सोना 1,60,520 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,73,650 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई.

बेंगलुरु, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे और केरल समेत कई शहरों में भी सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली है.

पिछले कारोबारी दिन क्या थे दाम?

20 मई को सोने की कीमतों में तेजी देखी गई थी, जबकि चांदी लगभग स्थिर रही थी. मंगलवार को 24 कैरेट सोना 1,57,050 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था, जबकि 22 कैरेट सोना 1,43,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा था.

वहीं 18 कैरेट सोना 1,17,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था. चांदी की कीमत 2,85,000 रुपये प्रति किलो पर स्थिर बनी हुई थी.

क्यों आई कीमतों में गिरावट?

जानकारों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुनाफावसूली और डॉलर इंडेक्स में मजबूती की वजह से सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बना है. इसके अलावा निवेशकों की सतर्कता और वैश्विक आर्थिक संकेतों का असर भी घरेलू बाजार में दिखाई दे रहा है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में ऑटो-टैक्सी चालक तीन दिन की हड़ताल पर

सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक बाजार और डॉलर की चाल के आधार पर सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.

Tags: gold priceGold RateGold Silver Price Todaysilver price
Previous Post

दिल्ली-एनसीआर में ऑटो-टैक्सी चालक तीन दिन की हड़ताल पर

Next Post

GT vs CSK: चेन्नई के लिए करो या मरो की जंग, जानिए कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है CSK

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Gold Rate Today: धनतेरस से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, एक दिन में हजारों रुपये गिरे दाम - Panchayati Times
बिज़नेस

Gold Rate Today: धनतेरस से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, एक दिन में हजारों रुपये गिरे दाम

2 November 2026
केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, DA में बढ़ोतरी का ऐलान - Panchayati Times
बिज़नेस

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, DA में बढ़ोतरी का ऐलान

28 October 2026
Gold Rate Today: धनतेरस से पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें ताजा भाव - Panchayati Times
बिज़नेस

Gold Rate Today: धनतेरस से पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें ताजा भाव

28 October 2026
यूपी में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट - Panchayati Times
बिज़नेस

यूपी में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट

27 October 2026
Bank FD Rates: इस बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज - Panchayati Times
बिज़नेस

Bank FD Rates: इस बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज 

26 October 2026
EPFO: प्राइवेट कर्मचारियों को हाई कोर्ट से राहत, ज्यादा पेंशन के आवेदन पर आया बड़ा फैसला - Panchayati Times
बिज़नेस

EPFO: प्राइवेट कर्मचारियों को हाई कोर्ट से राहत, ज्यादा पेंशन के आवेदन पर आया बड़ा फैसला

24 October 2026
Next Post
GT vs CSK: जानिए कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है CSK - Panchayati Times

GT vs CSK: चेन्नई के लिए करो या मरो की जंग, जानिए कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है CSK

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (246)
  • खेल (605)
  • जुर्म (350)
  • दुनिया (361)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (335)
  • बिज़नेस (312)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,853)
  • मनोरंजन (325)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,170)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (207)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

बिहार में किराएदारों को भी मिलेगी 125 यूनिट मुफ्त बिजली - Panchayati Times

बिहार में किराएदारों को भी मिलेगी 125 यूनिट मुफ्त बिजली 

2 November 2026
दिवाली पर पटाखे न जलाने की दीया मिर्जा के अपील पर मचा बवाल - Panchayti Times

दिवाली पर पटाखे न जलाने की दीया मिर्जा के अपील पर मचा बवाल

2 November 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved