• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, September 18, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

GT vs CSK: चेन्नई के लिए करो या मरो की जंग, जानिए कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है CSK

GT vs CSK: IPL 2026 में आज का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहद अहम होने वाला है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाला यह मैच CSK के लिए करो या मरो जैसा है.

Gautam Rishi by Gautam Rishi
21 May 2026
in खेल
0
GT vs CSK: जानिए कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है CSK - Panchayati Times

GT vs CSK

Share on FacebookShare on Twitter

GT vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहद अहम होने वाला है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाला यह मैच CSK के लिए करो या मरो जैसा है. अगर चेन्नई को प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखनी हैं तो उसे हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. हालांकि सिर्फ जीत से काम नहीं चलेगा, टीम को दूसरे मुकाबलों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा.

गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच यह मुकाबला आज (21 मई) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा. दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक 9 मुकाबलों में गुजरात ने 5 और चेन्नई ने 4 मैच जीते हैं.

क्या है CSK का प्लेऑफ समीकरण?

चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 13 मैचों में 12 अंक हासिल किए हैं और टीम का नेट रन रेट -0.016 है. अगर CSK आज गुजरात को हरा देती है तो उसके 14 अंक हो जाएंगे. लेकिन इसके बाद भी प्लेऑफ की राह आसान नहीं होगी.

चेन्नई को उम्मीद करनी होगी कि राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स अपने-अपने आखिरी मुकाबले हार जाएं. ऐसा होने पर CSK, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स तीनों के 14-14 अंक हो सकते हैं, जबकि पंजाब और कोलकाता बाहर हो जाएंगे.

इसके बाद फैसला नेट रन रेट से होगा. फिलहाल चेन्नई का नेट रन रेट दिल्ली कैपिटल्स से बेहतर है, लेकिन राजस्थान रॉयल्स उससे आगे है. ऐसे में CSK को गुजरात के खिलाफ सिर्फ जीत नहीं, बल्कि बड़ी जीत चाहिए ताकि नेट रन रेट में भी सुधार हो सके.

राजस्थान और दिल्ली पर भी रहेगी नजर

चेन्नई की मुश्किल यह है कि राजस्थान रॉयल्स का नेट रन रेट अभी पॉजिटिव में है. इसलिए CSK को अपना नेट रन रेट बेहतर करने के साथ यह भी उम्मीद करनी होगी कि दिल्ली कैपिटल्स कोलकाता के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज न करे.

अगर आज चेन्नई हार जाती है तो उसका प्लेऑफ का सफर खत्म हो जाएगा और चौथे स्थान की दौड़ में सिर्फ पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स बचेंगी.

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ सस्ता 

कहां देखें GT vs CSK मैच?

गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.

Tags: CSKGTGT vs CSKगुजरात टाइटंसचेन्नई सुपर किंग्स
Previous Post

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ सस्ता 

Next Post

पुलवामा हमले से जुड़ा आतंकी हमजा बुरहान पाकिस्तान में ढेर 

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Global Chess League Season 4: बेंगलुरु में शतरंज का महासंग्राम - Panchayati Times
खेल

Global Chess League Season 4: बेंगलुरु में शतरंज का महासंग्राम 

5 September 2026
इम्पैक्ट प्लेयर नहीं बनेंगे एमएस धोनी? इस खिलाड़ी का बड़ा खुलासा - Panchayati Times
खेल

इम्पैक्ट प्लेयर नहीं बनेंगे एमएस धोनी? इस खिलाड़ी का बड़ा खुलासा

3 September 2026
4 साल की एलेना मिश्रा ने शतरंज में रचा इतिहास - Panchayati Times
खेल

4 साल की एलेना मिश्रा ने शतरंज में रचा इतिहास

3 September 2026
ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ESGF) के अध्यक्ष चुने गए आशीष शेलार
खेल

ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ESGF) के अध्यक्ष चुने गए आशीष शेलार

28 August 2026
Badminton World Championships 2026: ट्रीसा-गायत्री की ऐतिहासिक जीत, चीन को हराकर भारत का मेडल पक्का - Panchayati Times
खेल

Badminton World Championships 2026: ट्रीसा-गायत्री की ऐतिहासिक जीत, चीन को हराकर भारत का मेडल पक्का

21 August 2026
इस देश के क्रिकेट में बवाल, हेड कोच ने दिया इस्तीफा - Panchayati Times
खेल

इस देश के क्रिकेट में बवाल, हेड कोच ने दिया इस्तीफा

20 August 2026
Next Post
पुलवामा हमले से जुड़ा आतंकी हमजा बुरहान पाकिस्तान में ढेर - Panchayati Times

पुलवामा हमले से जुड़ा आतंकी हमजा बुरहान पाकिस्तान में ढेर 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (584)
  • जुर्म (344)
  • दुनिया (356)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (318)
  • बिज़नेस (294)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,813)
  • मनोरंजन (316)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,142)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (199)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

UP: पंचायत सहायकों के प्रदर्शन पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, मानदेय और नौकरी से जुड़ी मांगों पर दिया भरोसा - Panchayati Times

UP: पंचायत सहायकों के प्रदर्शन पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, मानदेय और नौकरी से जुड़ी मांगों पर दिया भरोसा

16 September 2026
व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू - Panchayati Times

व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू

16 September 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved