गूगल की पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज Pixel को लेकर यूजर्स में हमेशा खास उत्साह रहता है। पिछले साल अगस्त में Google Pixel 10 सीरीज लॉन्च करने के बाद अब कंपनी अगली पीढ़ी यानी Google Pixel 11 सीरीज पर काम कर रही है। हालिया लीक और रिपोर्ट्स के अनुसार, Pixel 11 के स्टैंडर्ड वेरिएंट में कई बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं, खासकर कैमरा और डिस्प्ले के मामले में।
Google Pixel 11 के संभावित फीचर्स
लीक्स के मुताबिक, Pixel 11 स्मार्टफोन में पिछली जनरेशन की तरह रियर साइड पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, लेकिन इस बार कैमरा परफॉर्मेंस और भी बेहतर होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि फोन में 100X डिजिटल जूम और एडवांस्ड सिनेमैटिक ब्लर फीचर मिल सकता है। यह फीचर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को 30fps पर सपोर्ट कर सकता है, जिससे वीडियो क्वालिटी पहले से ज्यादा प्रोफेशनल होगी।
डिजाइन की बात करें तो Pixel 11 का लुक काफी हद तक Pixel 10 जैसा ही रह सकता है, हालांकि कुछ छोटे कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

डिस्प्ले के तौर पर इसमें OLED पैनल मिलने की उम्मीद है, जो बेहतर ब्राइटनेस और कलर एक्यूरेसी के साथ आएगा। साथ ही फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस स्मूद होगा।
परफॉर्मेंस के लिए Google अपने लेटेस्ट Tensor G6 प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकता है, जो AI फीचर्स और पावर एफिशिएंसी को और मजबूत बनाएगा।
Google Pixel 11 की कीमत और लॉन्च डेट
फिलहाल गूगल ने Pixel 11 की लॉन्चिंग डेट और कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में Google Pixel 11 की कीमत करीब 80,000 से 85,000 रुपये के बीच हो सकती है। इसके अगस्त 2026 में लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है।

Pixel 11 सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold जैसे प्रीमियम वेरिएंट्स भी शामिल हो सकते हैं।
Samsung Galaxy S26 से सीधा मुकाबला
लॉन्च के बाद Google Pixel 11 का सीधा मुकाबला सैमसंग के अपकमिंग फ्लैगशिप Galaxy S26 से माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy S26 में 6.3 इंच का डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 4300mAh बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: जामिया मिलिया इस्लामिया स्कूलों में दाखिलों का शेड्यूल जारी
Google Pixel 11 अपने दमदार कैमरा, लेटेस्ट प्रोसेसर और प्रीमियम फीचर्स के साथ फ्लैगशिप स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी टक्कर देने के लिए तैयार नजर आ रहा है।







