• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, October 8, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

जवाहर लाल नेहरू हाजिर हों… राज्यसभा सांसद मनोज झा

राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चल रही चर्चा के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद मनोज झा ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर तीखे सवालों की बौछार कर दी।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
30 July 2025
in भारत
0
राज्यसभा सांसद मनोज झा: जवाहर लाल नेहरू हाजिर हों... - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

राज्यसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर चल रही चर्चा के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद मनोज झा ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे सवालों की बौछार कर दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा कोई नारा नहीं बल्कि एक संवेदनशील मुद्दा है, जिसे हमने नारे में तब्दील कर दिया है। अपने भाषण में उन्होंने सेना के सम्मान, कश्मीर की स्थिति, अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान और नेहरू को लेकर हो रही बहस पर बेबाक टिप्पणी की।

राष्ट्रीय सुरक्षा कोई चुनावी मुद्दा नहीं

मनोज झा ने कहा, “राष्ट्रीय सुरक्षा को नारे की तरह इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यह गंभीर और मानवीय मामला है। सेना का सम्मान हर दल करता है, लेकिन राजनीतिक फैसलों को सेना से जोड़ना ठीक नहीं है। सेना की खूबसूरती यही है कि उसमें हर धर्म, जाति और वर्ग के लोग एक साथ तिरंगे के नीचे खड़े होते हैं।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि किसी की देशभक्ति मजहब के आधार पर नहीं मापी जा सकती और जो सैनिक देश के लिए जान देते हैं, उनकी शहादत को केवल आंकड़ों में नहीं गिना जा सकता।

राज्यसभा सांसद मनोज झा: जवाहर लाल नेहरू हाजिर हों... - Panchayati Times

नेहरू पर मुकदमा कर दो, बार-बार क्यों लाते हो?

अपने भाषण में मनोज झा ने जवाहरलाल नेहरू को लेकर सरकार की आलोचना पर चुटकी लेते हुए कहा, “नेहरू बार-बार आ जाते हैं। मैंने पिछली बार भी कहा था — बेहतर होगा एक मुकदमा कर दो: ‘जवाहरलाल नेहरू हाज़िर हों’। अगर कोई व्यक्ति 60-70 साल बाद भी आपको परेशान कर रहा है, तो उसमें कुछ तो बात थी।”

उन्होंने कहा कि भारत सरकार को अपनी आलोचना नेहरू के नाम पर टालने की बजाय वर्तमान चुनौतियों पर बात करनी चाहिए।

संसद भी भारत है, सिर्फ सरकार नहीं

प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान पर भी मनोज झा ने सवाल उठाए जिसमें उन्होंने कहा था कि वे “भारत का पक्ष रखने आए हैं।” इस पर झा ने पलटवार करते हुए कहा: “यह संसद भी भारत है। विपक्ष और सत्ता दोनों भारत हैं। प्रधानमंत्री को यहां सरकार का पक्ष रखना चाहिए, देश का नहीं — देश तो यहां पहले से मौजूद है।”

कश्मीर को ज़मीन का टुकड़ा मत समझिए

मनोज झा ने हाल में हुए पहलगाम हमले और उसके बाद कश्मीरियों के रवैये का उल्लेख करते हुए कहा कि आम लोगों ने सेना के साथ मिलकर मदद की, शवों को कंधा दिया, दुकानों के शटर बंद किए और मातम मनाया। “कश्मीर को सिर्फ जमीन का टुकड़ा मत समझिए। वहां लोग बसते हैं, जिन्होंने कुर्बानियां दी हैं। उन्हें आवाज़ मिलनी चाहिए। मैं फिर कहता हूं — कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल कीजिए।”

अमेरिकी राष्ट्रपति को बताइए सदी का सबसे बड़ा झूठा

मनोज झा ने अमेरिकी राष्ट्रपति के उस कथित बयान का ज़िक्र किया जिसमें भारत की भूमिका को लेकर सवाल उठे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा: “प्रधानमंत्री सदन में आकर उस दावे का खंडन करें और अमेरिकी राष्ट्रपति को सदी का सबसे बड़ा झूठा घोषित करें।”

कांच नहीं टूटा तो क्या पुंछ-राजौरी में जान की कीमत नहीं?

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) के बयान — “हमारा एक कांच का टुकड़ा भी नहीं टूटा” — पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा: “अगर कांच नहीं टूटा, तो क्या पुंछ और राजौरी में जो लोग मारे गए, उनकी जान कांच से भी कम कीमती है?”

यह भी पढ़ें: दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने लिव इन पर अनिरुद्धाचार्य को सुनाई खरी-खोटी

राज्यसभा में मनोज झा का भाषण केवल विपक्षी आलोचना नहीं था, बल्कि सरकार को उन बुनियादी सवालों से रूबरू कराना था जो राष्ट्रवाद के नारों के पीछे दब जाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सेना, देश और राजनीतिक नेतृत्व को एक ही तराजू में तौलना गलत है। संसद में देश का पक्ष हर स्वर में आता है — सरकार का नहीं, बल्कि पूरे लोकतंत्र का।

Tags: जवाहर लाल नेहरूमनोज झाराज्यसभाराज्यसभा सांसद मनोज झा
Previous Post

बड़े पर्दे पर दिखेगी ‘राजा रघुवंशी मर्डर’ की पूरी कहानी, फिल्म का पोस्टर और नाम सामने आया

Next Post

कौन हैं बाबा वेंगा, भूकंप-सुनामी के अलावा 2025 के लिए की थीं ये भविष्यवाणियां

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन -Panchayati Times
भारत

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन

7 October 2026
UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट - Panchayati Times
भारत

UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

5 October 2026
हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान - Panchayati Times
बिज़नेस

हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान

5 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत - Panchayati Times
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत 

5 October 2026
सेंट्रल विस्टा में 135 साल पुराने पुस्तकालय को लेकर सुप्रीम कोर्ट की चिंता, केंद्र से मांगा पूरा ब्योरा - Panchayati Times
भारत

सेंट्रल विस्टा में 135 साल पुराने पुस्तकालय को लेकर सुप्रीम कोर्ट की चिंता, केंद्र से मांगा पूरा ब्योरा

5 October 2026
लद्दाख की 28 भौगोलिक जगहों को आधिकारिक नक्शे पर मिला नाम, जानें पूरी सूची - Panchayati Times
भारत

लद्दाख की 28 भौगोलिक जगहों को आधिकारिक नक्शे पर मिला नाम, जानें पूरी सूची

3 October 2026
Next Post
Who is Baba Venga, apart from earthquake and tsunami, she had made these predictions for 2025 (PC- SM)

कौन हैं बाबा वेंगा, भूकंप-सुनामी के अलावा 2025 के लिए की थीं ये भविष्यवाणियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,830)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,150)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Nobel Prize in Chemistry 2026: हेनरी कागन और केन्सो सोआई को रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान - Panchayati Times

Nobel Prize in Chemistry 2026: हेनरी कागन और केन्सो सोआई को रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान

7 October 2026
Swachhata Hi Seva 2026: पंचायतों से गांवों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश, कचरा प्रबंधन पर भी जोर - Panchayati Times

Swachhata Hi Seva 2026: पंचायतों से गांवों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश, कचरा प्रबंधन पर भी जोर

7 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved