हालांकि बाबा वेंगा का निधन 1996 में हो गया था, लेकिन उनका नाम 2025 में फिर चर्चा में है। क्योंकि उनकी कई भविष्यवाणियां आज के हालात से मेल खाती नजर आ रही हैं। भले ही उनकी भविष्यवाणियां अक्सर अस्पष्ट और रहस्यमयी होती थीं, फिर भी जब वे हकीकत से मेल खाने लगती हैं, तो लोगों की रूह कांप उठती है।
यह भी पढ़ें- रूस में 8.8 का भूकंप और जापान में सुनामी..क्या सच हो रही बाबा वंगा की जुलाई की भविष्यवाणी?
बाबा वेंगा की 2025 के लिए प्रमुख भविष्यवाणियां:
एशिया के लिए बुरी खबर
बाबा वेंगा की सबसे डरावनी भविष्यवाणियों में से एक थी। एशिया में एक भीषण प्राकृतिक आपदा। उन्होंने यह संकेत दिया था कि यह भूकंप और उसके बाद सुनामी हो सकती है। भले ही उन्होंने कोई तारीख नहीं बताई, लेकिन आपदा-प्रवण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए यह एक चिंता की बात है।
वैश्विक अर्थव्यवस्था का पतन
उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की थी कि दुनियाभर में बड़ी आर्थिक मंदी आएगी, जिससे बेरोजगारी और वित्तीय अस्थिरता बढ़ेगी। मौजूदा समय में दुनिया जिस तरह मुद्रास्फीति (inflation) और कर्ज की समस्या से जूझ रही है, यह भविष्यवाणी अब उतनी दूर की कौड़ी नहीं लगती।
एलियंस से मुलाकात
बाबा वेंगा ने यह भी दावा किया था कि मानव जाति का एलियंस से संपर्क होगा। यानी दूसरे ग्रहों के जीवों से मुलाकात संभव है। हाल ही में NASA और अन्य वैज्ञानिक संस्थानों द्वारा की जा रही UFO रिसर्च और एलियन पर हो रहे खुलासों को देखकर यह भविष्यवाणी भी अब बहुत अविश्वसनीय नहीं लगती।
जातिवाद का अंत
बाबा वेंगा की एक आशावादी भविष्यवाणी यह भी थी कि जाति, नस्ल और रंग के भेदभाव खत्म हो जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया था कि इंसान एक-दूसरे को उनके रूप, संस्कृति या पृष्ठभूमि के आधार पर नहीं, बल्कि मानवता के आधार पर अपनाना शुरू कर देंगे।









