• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

Kalki Dham Temple: पीएम मोदी ने किया कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास, दुनिया में क्यों हटकर है ये मंदिर; खासियत जानकर हैरान हो जाएंगे!

अयोध्या में राम मंदिर के बाद अब हर जगह कल्कि धाम मंदिर की चर्चाएं हैं। आज शिलान्यास पूजा के दौरान पीएम के साथ यूपी के सीएम और आचार्य प्रमोद कृष्णम भी मौजूद थे।

Kiran rautela by Kiran rautela
19 February 2024
in भारत, राज्यों से
0
कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास

कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास

Share on FacebookShare on Twitter

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी दौरे पर हैं। पीएम ने यूपी के संभल में आज कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हेलीपैड पर उनका स्वागत किया। उसके बाद पीएम मोदी पूजा में शामिल हुए।
कल्कि धाम मंदिर संभल के एंकरा कंबोह में बन रहा है।
अयोध्या में राम मंदिर के बाद अब हर जगह कल्कि धाम मंदिर की चर्चाएं हैं। आज शिलान्यास पूजा के दौरान पीएम के साथ यूपी के सीएम और आचार्य प्रमोद कृष्णम भी मौजूद थे। बता दें कि आचार्य प्रमोद कृष्णम, श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्‍ट के अध्‍यक्ष भी हैं।

#WATCH उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभल में कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह के दौरान पूजा की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम भी मौजूद हैं। pic.twitter.com/ARN0qgIpy6

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 19, 2024

क्यों खास है ये मंदिर?
यूपी के संभल में बन रहे कल्कि मंदिर की अपनी खास विशेषता है। इस मंदिर का निर्माण भगवान कल्कि के लिए किया जा रहा है।
ऐसी मान्यता है कि कलयुग के अंत में भगवान विष्णु, कल्कि के अवतार में प्रगट होंगे। खास ये बात ये है कि भगवान कल्कि अभी अवतरित भी नहीं हुए हैं और मंदिर बनने जा रहा है।

ऐसी होगी संरचना
कल्कि धाम मंदिर पांच एकड़ जमीन पर बनेगा और इसे बनने में पांच साल लगेंगे। जिन गुलाबी पत्थरों से अयोध्या के राम मंदिर का निर्माण हुआ था उसी पत्थर से कल्कि धाम का भी निर्माण होगा। मंदिर में दस गर्भगृह होंगे जिसमें भगवान विष्णु के दस अवतारों के विग्रह स्थापित किए जाएंगे।
मंदिर के पास एक सफेद घोड़े की भी मूर्ति बनाई गई है। मान्यताओं के अनुसार कल्कि महाराज, भगवान शिव की पूजा करेंगे और
भोलेनाथ उन्हें एक सफेद घोड़ा वरदान में देंगे। धर्मशास्त्रों के अनुसार कलयुग में जब पाप अपने चरम पर होगा तब भगवान कल्कि अवतरित होंगे। आचार्य प्रमोद कृष्‍णम ने कुछ साल पहले संकल्प लिया था कि जहां भगवान कल्कि अवतार लेंगे वहीं मंदिर बनेगा।

पीएम मोदी ने संबोधन में क्या कहा?

संभल में कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज उत्तर प्रदेश की धरती से भक्ति और अध्यात्म की एक और धारा प्रवाहित होने को लालायित है। आज एक और पवित्र धाम की नींव रखी जा रही है। मुझे भव्य कल्कि धाम के शिलान्यास को सौभाग्य मिला है। मुझे विश्वास है कि कल्कि धाम भारतीय आस्था के एक और विराट केंद्र के रूप में उभरकर सामने आएगा।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज एक ओर हमारे तीर्थों का विकास हो रहा है तो दूसरी ओर शहरों में हाई टेक इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार हो रहा है। आज अगर मंदिर बन रहे हैं तो देश भर में नए मेडिकल कॉलेज भी बन रहे हैं। यह परिवर्तन इस बात का प्रमाण है कि समय का चक्र घूम चुका है, एक नया दौर आज हमारे दरवाजे पर दस्तक दे रहा है। इसलिए मैंने लाल किले से कहा था ‘यही समय है, सही समय है।’

#WATCH उत्तर प्रदेश: संभल में कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज उत्तर प्रदेश की धरती से भक्ति और अध्यात्म की एक और धारा प्रवाहित होने को लालायित है। आज एक और पवित्र धाम की नींव रखी जा रही है। मुझे भव्य कल्कि धाम के शिलान्यास को सौभाग्य मिला… pic.twitter.com/rY5fRLw5O9

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 19, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं प्रमोद कृष्णम को एक राजनैतिक व्यक्ति के रूप में दूर से जानता था लेकिन जब कुछ दिन पहले उनसे मुलाकात हुई तो पता चला कि वे ऐसे धार्मिक-अध्यात्मिक कार्यों में कितनी मेहनत से लगे रहते हैं। कल्कि मंदिर के लिए इन्हें पहले की सरकारों के समय लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी, कोर्ट के चक्कर भी लगाने पड़े। आज हमारी सरकार में वे निश्चिंत होकर इस काम को शुरु कर पाए हैं..आज पहली बार भारत उस मकाम पर है जहां हम अनुसरण नहीं कर रहे, उदाहरण पेश कर रहे हैं। आज पहली बार भारत को टेक्नोलॉजी और डिजिटल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में संभावनाओं के केंद्र के रूप में देखा जा रहा है। आचार्य प्रमोद कृष्णम) कहा कि हर किसी के पास देने के लिए कुछ न कुछ होता है लेकिन मेरे पास कुछ नहीं है, मैं सिर्फ अपनी भावना व्यक्त कर सकता हूं। अच्छा हुआ कुछ दिया नहीं, ज़माना ऐसा बदल चुका है कि आज के युग में अगर सुदामा श्री कृष्ण को एक पोटली चावल देते और वीडियो सामने आता तो सुप्रीम कोर्ट में PIL दाखिल हो जाती और फैसला आता कि भगवान कृष्ण को भ्रष्टाचार में कुछ दिया गया था और भगवान कृष्ण भ्रष्टाचार कर रहे थे।”

Tags: foundation of kalki dham templekalki dhamkalki dham mandirkalki dham pm modikalki dham sambhalkalki dham templekalki dham temple constructionkalki dham temple foundation stonekalki dham temple in sambhalkalki templekalki temple foundation stone layingkalki temple in sambhalkalki temple in sambhalpurkalki temple sambhalpm modi kalki dham livepm modi to inaugurate kalki dham templeshri kalki dhamshri kalki dham templeup kalki templeकल्कि धाम मंदिरकल्कि धाम मंदिर संभल
Previous Post

Suhani Bhatnagar Death: ‘दंगल गर्ल’ सुहानी भटनागर की मौत से फिल्म जगत में शोक की लहर, वायरल पोस्ट किस तरफ कर रही इशारा?

Next Post

पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अधिवेशन में क्या मंत्र दिया?

Kiran rautela

Kiran rautela

Related Posts

अग्निवीर योजना में हो सकता है बड़ा बदलाव, स्थायी भर्ती की सीमा बढ़ाने पर विचार - Panchayati Times
भारत

अग्निवीर योजना में हो सकता है बड़ा बदलाव, स्थायी भर्ती की सीमा बढ़ाने पर विचार

6 July 2026
बांकीपुर सीट पर महागठबंधन में बढ़ी खींचतान, RJD और कांग्रेस दोनों ने ठोका दावा- Panchayati Times
भारत

बांकीपुर सीट पर महागठबंधन में बढ़ी खींचतान, RJD और कांग्रेस दोनों ने ठोका दावा

6 July 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला में महंत नृत्य गोपाल दास का चिट्ठी बम - Panchayati Times
भारत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला में महंत नृत्य गोपाल दास का चिट्ठी बम

6 July 2026
यूपी सरकार की बड़ी राहत: इन लोगों को बिजली सिर्फ 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी - Panchayati Times
राज्यों से

यूपी सरकार की बड़ी राहत: इन लोगों को बिजली सिर्फ 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी

4 July 2026
पंचायत सचिव कैसे बनें? जानिए योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और सरकारी सुविधाओं की पूरी जानकारी - Panchayati Times
पंचायत

पंचायत सचिव कैसे बनें? जानिए योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और सरकारी सुविधाओं की पूरी जानकारी

4 July 2026
भारत सरकार ने UAPA के तहत 23 को घोषित किया आतंकवादी - Panchayati Times
जुर्म

भारत सरकार ने UAPA के तहत 23 को घोषित किया आतंकवादी

4 July 2026
Next Post
पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अधिवेशन में क्या मंत्र दिया ?

पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अधिवेशन में क्या मंत्र दिया?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (225)
  • खेल (553)
  • जुर्म (334)
  • दुनिया (345)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (297)
  • बिज़नेस (277)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,731)
  • मनोरंजन (303)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,092)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (176)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

AICTE का बड़ा फैसला: देशभर के 58 इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, 950 से ज्यादा कोर्स भी हुए बंद - Panchayati Times

AICTE का बड़ा फैसला: देशभर के 58 इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, 950 से ज्यादा कोर्स भी हुए बंद

6 July 2026
अग्निवीर योजना में हो सकता है बड़ा बदलाव, स्थायी भर्ती की सीमा बढ़ाने पर विचार - Panchayati Times

अग्निवीर योजना में हो सकता है बड़ा बदलाव, स्थायी भर्ती की सीमा बढ़ाने पर विचार

6 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved