बॉलीवुड की चुलबुली और टैलेंटेड एक्ट्रेस सारा अली खान आज 30 साल की हो गई हैं। उनकी सौतेली मां करीना कपूर ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। सोशल मीडिया पर उनके बर्थडे की बधाइयों की बाढ़ आ गई है। वहीं, परिवार की ओर से भी खास प्यार भरे पोस्ट सामने आए हैं।
करीना कपूर ने शेयर की फैमिली फोटो
सारा की सौतेली मां और मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सारा के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने एक ब्लैक एंड व्हाइट पारिवारिक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें सारा अपने पिता सैफ अली खान, भाई इब्राहिम और करीना के साथ नजर आ रही हैं। करीना ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे डार्लिंग सारा। तुम्हारा यह जन्मदिन अब तक का सबसे खास हो। ढेर सारा प्यार।”
यह पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स इस पर ढेरों कमेंट्स और लाइक्स के जरिए अपना प्यार जता रहे हैं। करीना और सारा के बीच का खूबसूरत रिश्ता एक बार फिर लोगों को भावुक कर गया।

बुआ सबा अली खान का इमोशनल नोट
सारा की बुआ सबा अली खान ने भी इंस्टाग्राम पर सारा के साथ कई पुरानी और नई तस्वीरें साझा कीं और एक प्यार भरा लंबा संदेश लिखा। उन्होंने लिखा, “डियर सारा, मेरी छोटी सी पोजर बच्ची आज एक स्टार बन चुकी है। मैंने तुम्हें शरारती बच्ची से एक मेहनती, वफादार, दयालु और खूबसूरत महिला बनते देखा है। तुम सिंह राशि की हो, तो कभी-कभी अड़ियल भी हो सकती हो, लेकिन तुम्हारे अंदर एक बहुत ही केयरिंग दोस्त, बहन और बेटी भी छिपी है। तुम पर गर्व है। जन्मदिन मुबारक हो, सारा बिया!”
सबा का यह पोस्ट भी सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है और सभी इसे बेहद भावनात्मक और सच्चे रिश्ते की झलक बता रहे हैं।
वर्कफ्रंट
सारा अली खान को आखिरी बार अनुराग बसु की फिल्म “मेट्रो इन दिनों” में देखा गया था। फिल्म में उनके अभिनय की सराहना हुई थी। अब फैंस बेसब्री से उनके अगले प्रोजेक्ट की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ लोकसभा में महाभियोग की कार्यवाही शुरू
सारा न केवल अपने अभिनय के लिए बल्कि अपनी सादगी, बिंदासपन और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के लिए भी जानी जाती हैं। अपने बर्थडे के मौके पर उन्होंने भी एक खूबसूरत पोस्ट शेयर कर अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया।









