बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल्स में से एक, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। लंबे समय से चल रही प्रेग्नेंसी की चर्चाओं के बाद अब इस जोड़ी ने खुद सोशल मीडिया पर अपने माता-पिता बनने की खुशखबरी साझा की है। कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी सी फोटो शेयर की है, जिसमें वह पति विक्की कौशल के साथ नजर आ रही हैं और उनका बेबी बंप साफ तौर पर देखा जा सकता है।
बेबी बंप के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर
इस खास तस्वीर में कैटरीना व्हाइट स्लीवलेस ड्रेस में नजर आ रही हैं, जबकि विक्की कौशल बड़े प्यार से उनका बेबी बंप थामे हुए खड़े हैं। दोनों के चेहरे पर माता-पिता बनने की खुशी साफ झलक रही है। फोटो के साथ कैप्शन में लिखा गया, “हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत चैप्टर शुरू होने वाला है। हमारा दिल प्यार और आभार से भरा है।”
View this post on Instagram
इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर आते ही धमाल मचा दिया है। फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी बधाइयों का तांता लग गया है। डायरेक्टर-प्रोड्यूसर रिया कपूर ने कमेंट कर लिखा, “आप दोनों को ढेर सारी बधाई और प्यार।”
शादी से लेकर अब तक का सफर
गौरतलब है कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक भव्य समारोह में शादी की थी। यह शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज़ लंबे समय तक सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहीं। शादी के बाद से ही दोनों का साथ में हर पब्लिक अपीयरेंस फैंस के बीच चर्चा का विषय रहा है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो…
विक्की कौशल को हाल ही में फिल्म ‘छावा’ में देखा गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की। अब वे संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आने वाले हैं। वहीं कैटरीना कैफ को पिछली बार 2024 में रिलीज़ हुई ‘मैरी क्रिसमस’ में देखा गया था, जिसमें उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई थी।
यह भी पढ़ें: आजम खान 23 महीने बाद जेल से रिहा, हुए रामपुर रवाना
फैंस कर रहे हैं प्यार बरसाने का इंतजार
कैटरीना और विक्की की इस अनाउंसमेंट ने उनके फैंस को बेहद खुश कर दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें “बेस्ट पैरेंट्स-टू-बी” कहकर बधाई दे रहे हैं और इस नए अध्याय के लिए ढेर सारा प्यार भेज रहे हैं।








