• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, October 4, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home कृषि समाचार

Kitchen Garden: अधिक स्थान नहीं चाहिए कई सब्जियों की खेती के लिए

अगर आपके पास अधिक स्थान नहीं है तो कोई समस्या नहीं. छोटी सी जगह पर भी आप खेती कर सकते हैं..और ये खेती है सब्जियों की किचन में और छत पर बन सकता है आपका कमाई गार्डन ..

Parijat Tripathi by Parijat Tripathi
2 November 2024
in कृषि समाचार, पंचायत, मनोरंजन, शिक्षा / जॉब
0
किचन गार्डन याने आपका कमाई गार्डन

किचन गार्डन याने आपका कमाई गार्डन

Share on FacebookShare on Twitter

सबसे पहली आवश्यकता है चाहत की. अगर आप वास्तव में चाहते हैं खेती (Farming) करना तो कोई समस्या आपके सामने नहीं आएगी. बस आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा.

चाहे आप गाँव में हों या शहर में रहते हों, अगर आप चाहते हैं तो आप कर सकते हैं खेती. बिलकुल भी मुश्किल नहीं है पोषण वाटिका यानि किचन गार्डन (Kitchen Garden). जब चाहें जहां चाहें आप किचन गार्डन शुरू करके अपनी खेती का श्री गणेश कर सकते हैं.

किचन गार्डन की खेती एक तरफ तो कुपोषण से बचाव करेगी साथ ही साथ आपको देगी ताजा और पौष्टिक सब्जियां (Vegetables) भी. किचन गार्डन की खेती खास तौर पर उन लोगों के लिए बड़े काम की है जो शहरी क्षेत्रों में रहते हैं और अपनी बालकनी या छत पर सब्जियाँ उगाना चाहते हैं. शहर ही नहीं गाँव में भी ग्रामीण लोग अपनी आय को बढ़ाने के लिए किचन गार्डन को अपना सकते हैं.

पेस्टीसाइड का समाधान है किचेन गार्डन

आज ज्यादातर ऑर्गेनिक खाद की बजाये पेस्टिसाइड्स का इस्तेमाल हो रहा है. फलों और सब्जियों के उत्पादन में अत्यधिक पेस्टिसाइड्स का उपयोग एक बड़ी समस्या बन कर सामने आया है. ये समस्या न केवल शहरी इलाकों में खेती की पहचान बन गई है, बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी कैंसर जैसी बड़ी बीमारियों की वजह बनती जा रही है.

कुपोषण से बचाव भी कमाई का साधन भी 

दुर्भाग्यपूर्ण ये भी है कि ग्रामीण इलाकों में ही लोगों सब्जियाँ उगाना कम कर दिया है. इस कारण शहरों में उपभोक्ता बाजार में बिक रही पेस्टिसाइडयुक्त सब्जियों पर निर्भर हो गए हैं. इस दुखद स्थिति को ठीक करने के लिए पोषण वाटिका एक प्रभावशाली समाधान है. यह पेस्टीसाइड से पैदा होने वाले कुपोषण से बचाव भी करता है साथ ही कमाई का भी साधन बन सकती है.

पोषण वाटिका हेतु स्थान का चयन सही हो

ऐसे स्थान पर पोषण वाटिका बनायें जहां पर्याप्त धूप हो और पानी का जमाव न हो. आपको ये भी सुनिश्चित करना होगा कि बारिश के मौसम में पानी की निकासी सही हो.

पोषण वाटिका हेतु क्यारियाँ तैयार करें

क्यारियाँ बनाते समय हमें इस बात का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है कि उन्हें इस तरह से बनाया जाए कि पानी अच्छी तरह से निकले और पौधों को पर्याप्त स्थान भी मिल सके.

पोषण वाटिका हेतु फसल का चुनाव

हम पोषण वाटिका में खरीफ और रबी दोनों मौसमों की सब्जियों का उत्पादन कर सकते हैं. मिसाल के लिए, हम गर्मियों के मौसम में लौकी, भिंडी, टमाटर, और हरी मिर्च वगैरह उगा सकते हैं तो वहीं सर्दियों के मौसम में मेथी, पालक, गाजर जैसी सब्जियाँ उगा सकते हैं.

सही ढंग से पौधों का रोपण

हमें पौधों को सही ढंग से लगाने पर ध्यान देना होगा. इसके लिए बड़े पौधों को किनारे पर लगान होगा और छोटे पौधों को बीच में. पपीते, केले,वगैरह बड़े पौधों को हमें किनारे पर लगाना होगा जिससे उनकी जड़ों के कारण पोषण वाटिका का अंदरूनी भाग प्रभावित न हो.

इसी तरह हमको पत्तेदार सब्जियों को बीच में लगान होगा. मेथी, पालक, चौलाई जैसी पत्तेदार सब्जियों को हम क्यारियों के बीच में लगाएंगे जिससे उनका विकास सही ढंग से हो सके.

कई पौधों को सहारे की जरूरत होती है. इस तरह के पौधों में तोरई, लौकी, खीरा जैसे बेल वाले पौधे शामिल हैं जिनको बढ़ने के लिए कोई सहारा चाहिए होता है. सहारे की दृष्टि से इस तरह के पौधों को किनारों पर लगाकर हम ऊपर की तरफ सहारा दे सकते हैं.

Previous Post

Arvind Sawant: ‘मैं महिला हूं..माल नहीं’..अरविंद सावंत को साइना NC का करारा जवाब, जानें पूरा मामला

Next Post

Medicinal Farming: In vogue making farmers rich, young farmer Rakesh creates history

Parijat Tripathi

Parijat Tripathi

Related Posts

Drishyam 3 Worldwide Collection: अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में मचाया धमाल, 95 करोड़ के पार पहुंची कमाई - Panchayati Times
मनोरंजन

Drishyam 3 Worldwide Collection: अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में मचाया धमाल

3 October 2026
PM Fasal Bima Yojana Bihar: 7 साल बाद फिर लागू होगी फसल बीमा योजना, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन - Panchayati Times
कृषि समाचार

PM Fasal Bima Yojana Bihar: 7 साल बाद फिर लागू होगी फसल बीमा योजना, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

3 October 2026
Special Gram Sabha 2026: 2 अक्टूबर को देशभर में विशेष ग्राम सभा, ‘सबकी योजना, सबका विकास’ का शुभारंभ - Panchayati Times
पंचायत

Special Gram Sabha 2026: 2 अक्टूबर को देशभर में विशेष ग्राम सभा, ‘सबकी योजना, सबका विकास’ का शुभारंभ

1 October 2026
BPSC TRE 4.0: शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी नियुक्ति - Panchayati Times
राज्यों से

BPSC TRE 4.0: शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी नियुक्ति

29 September 2026
Kerala Local Body Results 2026: UDF को झटका, LDF ने 16 वार्ड जीते; जानें पूरा परिणाम - Panchayati Times
पंचायत

Kerala Local Body Results 2026: UDF को झटका, LDF ने 16 वार्ड जीते; जानें पूरा परिणाम

29 September 2026
पंचायती राज मंत्रालय: हिंदी के सरल और व्यवहारिक इस्तेमाल पर जोर, पंचायतों के कामकाज में बढ़ावा देने की जरूरत - Panchayati Raj
पंचायत

पंचायती राज मंत्रालय: हिंदी के सरल और व्यवहारिक इस्तेमाल पर जोर, पंचायतों के कामकाज में बढ़ावा देने की जरूरत

28 September 2026
Next Post
Medicinal Farming: In vogue making farmers rich, young farmer Rakesh creates history

Medicinal Farming: In vogue making farmers rich, young farmer Rakesh creates history

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (324)
  • बिज़नेस (295)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,825)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,150)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (202)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

चेसवेदा ने आयोजित किया ‘चेस फॉर पीस’ अंतर-विद्यालय चेस टूर्नामेंट - Panchayati Times

चेसवेदा ने आयोजित किया ‘चेस फॉर पीस’ अंतर-विद्यालय चेस टूर्नामेंट 

3 October 2026
सबसे कम उम्र की महिला ग्रैंडमास्टर बोधना सिवानंदन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दी मान्यता - Panchayati Times

Bodhana Sivanandan: सबसे कम उम्र की महिला ग्रैंडमास्टर बोधना सिवानंदन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दी मान्यता

3 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved