• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, July 17, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home बिज़नेस

एक्साइज ड्यूटी बढ़ते ही LIC को लगा 11 हजार करोड़ का झटका

सिगरेट पर सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने का असर शेयर बाजार में साफ दिखाई देने लगा है। इस फैसले के बाद भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
3 January 2026
in बिज़नेस
0
एक्साइज ड्यूटी बढ़ते ही LIC को लगा 11 हजार करोड़ का झटका - Panchayati Times

LIC

Share on FacebookShare on Twitter

सिगरेट पर सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने का असर शेयर बाजार में साफ दिखाई देने लगा है। इस फैसले के बाद एफएमसीजी दिग्गज ITC के शेयरों में लगातार दो दिनों तक तेज बिकवाली देखने को मिली, जिससे सरकारी बीमा कंपनियों, खासकर भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है।

2 जनवरी को ITC का शेयर करीब 5 प्रतिशत टूटकर 345.25 रुपये के स्तर तक आ गया, जो इसका 52 हफ्तों का नया निचला स्तर है। हालांकि, कारोबार के अंत तक इसमें थोड़ी रिकवरी जरूर हुई। साल 2026 के पहले दो ट्रेडिंग सेशनों में ही ITC के शेयर कुल मिलाकर 14 प्रतिशत से ज्यादा गिर चुके हैं।

शेयर गिरते ही निवेशकों में हलचल

जुलाई–सितंबर तिमाही (FY26) के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, ITC पूरी तरह पब्लिक शेयरहोल्डिंग वाली कंपनी है और इसमें कोई प्रमोटर नहीं है। कंपनी में सबसे बड़ी हिस्सेदारी LIC के पास है, जो करीब 15.86 प्रतिशत है। इसके अलावा जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (GIC) के पास 1.73 प्रतिशत और न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के पास 1.4 प्रतिशत हिस्सेदारी मौजूद है।

शेयरों में आई तेज गिरावट के चलते LIC के निवेश मूल्य में बड़ा झटका लगा है। 31 दिसंबर को ITC में LIC की हिस्सेदारी की कीमत करीब 80,028 करोड़ रुपये थी, जो अब घटकर लगभग 68,560 करोड़ रुपये रह गई है। यानी केवल दो दिनों में LIC को करीब 11,468 करोड़ रुपये का कागजी नुकसान हुआ है।

सरकारी बीमा कंपनियों को कुल 13,740 करोड़ का झटका

ITC के शेयरों में बिकवाली का असर सिर्फ LIC तक सीमित नहीं रहा। LIC, GIC और न्यू इंडिया एश्योरेंस – इन तीनों सरकारी बीमा कंपनियों के पोर्टफोलियो से मिलाकर करीब 13,740 करोड़ रुपये की वैल्यू दो दिनों में घट गई। हालांकि, यह नुकसान अभी केवल नॉशनल यानी कागजी है, क्योंकि जब तक शेयर बेचे नहीं जाते, तब तक वास्तविक घाटा नहीं माना जाता।

मार्केट कैप से उड़ गए 72 हजार करोड़ रुपये

2 जनवरी को ITC का शेयर लगभग 4 प्रतिशत गिरकर 350.10 रुपये पर बंद हुआ। बीते पांच कारोबारी दिनों में स्टॉक 13 प्रतिशत से ज्यादा और पिछले छह महीनों में 15 प्रतिशत से अधिक टूट चुका है। इस गिरावट के चलते सिर्फ दो दिनों में कंपनी के बाजार पूंजीकरण से करीब 72,000 करोड़ रुपये साफ हो गए हैं। फिलहाल ITC का मार्केट कैप करीब 4.38 लाख करोड़ रुपये के आसपास है और स्टॉक का पी/ई रेश्यो लगभग 22.6 बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की अवीवा बेग संग सगाई की फोटो आई सामने

कुल मिलाकर, एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी ने ITC के शेयरों पर जबरदस्त दबाव बनाया है, जिसका सीधा असर सरकारी बीमा कंपनियों के निवेश पर देखने को मिला है।

Tags: #LICएक्साइज ड्यूटी
Previous Post

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की अवीवा बेग संग सगाई की फोटो आई सामने

Next Post

वेनेज़ुएला में जोरदार धमाकों से हड़कंप, कराकास सहित कई इलाकों में अफरातफरी

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ थोड़ा सस्ता, जानिए आपके शहर में आज क्या हैं 24 कैरेट गोल्ड और सिल्वर के नए भाव - Panchayati Times
बिज़नेस

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ थोड़ा सस्ता, जानिए आपके शहर में आज क्या हैं 24 कैरेट गोल्ड और सिल्वर के नए भाव

14 July 2026
बिना डेटा वाले मोबाइल रिचार्ज हो सकते हैं सस्ते, कॉल और SMS के लिए मिलेंगे अलग प्लान - Panchayati Times
बिज़नेस

बिना डेटा वाले मोबाइल रिचार्ज हो सकते हैं सस्ते, कॉल और SMS के लिए मिलेंगे अलग प्लान

11 July 2026
Post Office FD vs RD: 50,000 रुपये निवेश करने पर कौन-सी स्कीम दे सकती है ज्यादा फायदा? जानें पूरा गणित - Panchayati Times
बिज़नेस

Post Office FD vs RD: 50,000 रुपये निवेश करने पर कौन-सी स्कीम दे सकती है ज्यादा फायदा? जानें पूरा गणित

10 July 2026
JioTV Pro Pack: सिर्फ 55 रुपये में 1000+ टीवी चैनल, जानें वैलिडिटी, फायदे और किसे मिलेगा लाभ - Panchayati Times
बिज़नेस

JioTV Pro Pack: सिर्फ 55 रुपये में 1000+ टीवी चैनल, जानें वैलिडिटी, फायदे और किसे मिलेगा लाभ

9 July 2026
ITR-5: इनकम टैक्स विभाग ने किया जारी, जानें किन करदाताओं के लिए है जरूरी - Panchayati Times
बिज़नेस

ITR-5: इनकम टैक्स विभाग ने किया जारी, जानें किन करदाताओं के लिए है जरूरी

8 July 2026
भारत में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर सख्त हुआ RBI, वर्चुअल डिजिटल एसेट्स पर जताई बड़ी चिंता - Panchayati Times
बिज़नेस

भारत में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर सख्त हुआ RBI, वर्चुअल डिजिटल एसेट्स पर जताई बड़ी चिंता

3 July 2026
Next Post
वेनेजुएला पर अमेरिका ने हमला क्यों क्या? जानें पूरी कहानी - Panchayati Times

वेनेज़ुएला में जोरदार धमाकों से हड़कंप, कराकास सहित कई इलाकों में अफरातफरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (560)
  • जुर्म (337)
  • दुनिया (348)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (300)
  • बिज़नेस (282)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,749)
  • मनोरंजन (308)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,103)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (179)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग - Panchayati Times

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

17 July 2026
वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved