• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, August 2, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

जेम्स एंडरसन लॉर्ड्स टेस्ट में खेलेंगे या नहीं? जानें जॉनी बेयरेस्टो ने क्या कहा!

Gautam Rishi by Gautam Rishi
25 August 2023
in खेल
0
जेम्स एंडरसन लॉर्ड्स टेस्ट में खेलेंगे या नहीं? जानें जॉनी बेयरेस्टो ने क्या कहा!
Share on FacebookShare on Twitter

इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला टेस्ट नॉटिंघम में ड्रॉ पर छूटा था और अब दूसरा टेस्ट मैच आज से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड तो चोट के चलते सीरीज के बाकी बचे मैचों से आउट हो गए हैं, लेकिन जेम्स एंडरसन की तरफ से इंजरी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. मैच से एक दिन पहले जब टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरेस्टो से इन दोनों की इंजरी के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि दोनों की चोट के बारें क्लियर पिक्चर उनके पास भी नहीं है, हालांकि उन्होंने माना कि इन दोनों के बिना टेस्ट मैच खेलना सोचकर ही अच्छा नहीं लग रहा है.

बेयरस्टो ने कहा कि उन्हें ब्रॉड और एंडरसन की चोट की स्थिति के बारे में ज्यादा पता नहीं है. इनमें से ब्रॉड पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दूसरे मैच में नहीं खेल पाएंगे. एंडरसन भी मांसपेशियों में दर्द से परेशान हैं उनका खेलना भी संदिग्ध है. बेयरस्टो ने बुधवार को कहा, ‘हमें सच में बहुत अधिक जानकारी नहीं है. हम इतना जानते हैं कि ब्रॉड स्कैन के लिए गया है. और हम इससे ज्यादा कुछ नहीं जानते.  एंडरसन और ब्रॉड के बिना टेस्ट मैच खेलने की संभावना के बारे में उन्होंने कहा, ‘यह टीम के लिए बड़ा नुकसान है. उन दोनों ने मिलकर 1000 से अधिक विकेट लिए हैं. लेकिन यह अन्य के लिये भी मौका होता है जैसे कि हाल में पाकिस्तान के खिलाफ हुआ था.‘

बेयरस्टो ने आगे कहा, ‘चोट और बीमारी चलती रहती हैं, आपको टीम के अंदर बैलेंस बनाना होता है. हम पेशेवर क्रिकेट खेल रहे हैं. बेयरस्टो से पहले टेस्ट मैच के दौरान उस घटना के बारे में भी पूछा गया जब भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने उन्हें आउट करने के बाद अपने होंठों पर उंगली रखकर चुप रहने का इशारा किया था. उन्होंने कहा, ‘वहां कुछ नहीं हुआ था, उसने मुझसे कुछ नहीं कहा और मैंने भी कुछ नहीं कहा था. मुझे नहीं लगता कि वहां छींटाकशी जैसा कुछ हुआ था.

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी बालासोर ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा करेंगे आज, विदेशी नेताओं ने भी जताया दुख

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

रोहित शर्मा ने अजिंक्य रहाणे के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर दिया भावुक संदेश - Panchayati Times
खेल

रोहित शर्मा ने अजिंक्य रहाणे के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर दिया भावुक संदेश

31 July 2026
Chessveda और SBDAV पब्लिक स्कूल की साझेदारी, डिजिटल शतरंज प्रशिक्षण अपनाने वाला पहला स्कूल बना - Panchayati Times
खेल

Chessveda और SBDAV पब्लिक स्कूल की साझेदारी, डिजिटल शतरंज प्रशिक्षण अपनाने वाला पहला स्कूल बना

28 July 2026
Commonwealth Games 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, अबतक 10 पदक भारत के नाम - Panchayati Times
खेल

Commonwealth Games 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, अबतक 10 पदक भारत के नाम

28 July 2026
WTC Final 2027: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख और वेन्यू का ऐलान - Panchayati Times
खेल

WTC Final 2027: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख और वेन्यू का ऐलान 

23 July 2026
ऑल इंडिया चैंपियनशिप 2026 (ईस्पोर्ट्स): देशभर के गेमर्स के लिए बड़ा मंच - Panchayati Times
खेल

ऑल इंडिया चैंपियनशिप 2026 (ईस्पोर्ट्स): देशभर के गेमर्स के लिए बड़ा मंच

22 July 2026
ICC World Cup Format: वनडे और टी20 विश्व कप के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव, जानिए अब कैसे खेला जाएगा टूर्नामेंट - Panchayati Times
खेल

ICC World Cup Format: वनडे और टी20 विश्व कप के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव, जानें अब कैसे खेला जाएगा टूर्नामेंट

15 July 2026
Next Post
प्रधानमंत्री मोदी बालासोर ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा करेंगे आज, विदेशी नेताओं ने भी जताया दुख

प्रधानमंत्री मोदी बालासोर ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा करेंगे आज, विदेशी नेताओं ने भी जताया दुख

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (565)
  • जुर्म (337)
  • दुनिया (349)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (300)
  • बिज़नेस (284)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,766)
  • मनोरंजन (309)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,106)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (185)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू: महिलाओं के लिए ₹2500 मासिक सहायता का पंजीकरण शुरू, जानें पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया - Panchayati Times

दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू: महिलाओं के लिए ₹2500 मासिक सहायता का पंजीकरण शुरू, जानें पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

1 August 2026
PoK में हिंसा के बीच JAAC का बड़ा दावा, 50 से अधिक लोगों की मौत का आरोप; इस्लामाबाद में हुआ विरोध प्रदर्शन - Panchayati Times

PoK में हिंसा, 50 से अधिक लोगों की मौत का आरोप; इस्लामाबाद में हुआ विरोध प्रदर्शन

1 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved