'चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड’ की विजेता गीता कोड़ा


सांसद गीता कोड़ा चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड-2019 से सम्मानित होंगी..

'चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड’ की विजेता गीता कोड़ा


 

सिंहभूम की महिला सांसद गीता कोड़ा को 'चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। गीता लंबे समय से आम लोगों के हित के लिए कार्य कर रही है। उनके इसी सराहनीय कार्यों के लिए  उन्हें चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड- 2019’ से सम्मानित किया जायेगा। इस कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में 20 जनवरी 2020 को भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी श्रीमती गीता कोड़ा को पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। गौरतलब है कि भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस केजी बालकृष्णन और सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा की ज्यूरी द्वारा सांसद गीता कोड़ा को इस पुरस्कार चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड-2019’ के लिए चुना गया है।

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में गीता कोड़ा ने भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष लक्ष्‍मण गिलुवा को हराकर सिंहभूम संसदीय सीट पर कब्‍जा किया। गीता झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी हैं। गीता कोड़ा ने जगन्नाथपुर विधानसभा सीट मधु कोड़ा द्वारा गठित जय भारत समानता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर जीती थी।

गीता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सोनाराम बिरुआ को 20 हजार से भी ज़्यादा वोटों से हराया था। 2014 के चुनाव में मधु कोड़ा ने सिंहभूम संसदीय सीट से पत्नी गीता कोड़ा को चुनाव लड़ाया था, लेकिन वे मोदी लहर में 87, 524 वोटों से हार गईं। गीता कोड़ा को दो लाख 15 हजार 607 वोट मिले थे।

Interactive Forum On Indian Economy और गांधी मंडेला फाउंडेशन के महासचिव श्री नंदन झा ने चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड 2019 के इस अनोखे मंच की शुरुआत की है। यह पुरस्कार समारोह हर साल दिसंबर के महीने में होता है। जिसके तहत महान विभूतियों को उनके विशिष्ट उपलब्धियों व योगदानों के लिए सम्मानित किया जाता है।

इस पुरस्कार के लिए :-  

1. श्री हेमंत सोरेन (झारखंड के मुख्यमंत्री), समाज कल्याण (एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट)

2. श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (उत्तराखंड के मुख्यमंत्री (समाज कल्याण)। विशिष्ट जिला)

3. श्री अनुराग ठाकुर (राज्य वित्त और कॉर्पोरेट मामले), समाज कल्याण

4. श्री आचार्य बालकृष्णन (पतंजलि), समाज कल्याण

5 श्रीमती गीता कोड़ा (एमपी एलएस), समाज कल्याण (अविशिष्ट जिले)

6. सुश्री शिल्पा शेट्टी / राज कुंद्रा (स्वच्छ भारत)।

7. श्रीमती आई। दीपा वेंकट (समाज कल्याण), स्वर्ण भारत ट्रस्ट, आंध्र प्रदेश।

8. श्री अमूल्य पटनायक- पुलिस आयुक्त दिल्ली, सामाजिक सद्भाव।

9. सुश्री अरुशी पोखरियाल (समाज कल्याण)

10. सुरेश ओबेरॉय (संस्कृति) को भी चुना गया है।

 

https://www.facebook.com/events/492667751628633/

 

https://en.wikipedia.org/wiki/Champions_of_Change_(award)

Recent Posts

Categories