• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, October 9, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

टी20 मुंबई लीग: तुषार देशपांडे बने मराठा रॉयल्स के आइकन खिलाड़ी

टी20 मुंबई लीग के तीसरे सीज़न के लिए मराठा रॉयल्स ने शुक्रवार को हुए नीलामी में तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे को आइकन खिलाड़ी के रूप में चुना है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
3 May 2025
in खेल
0
टी20 मुंबई लीग: तुषार देशपांडे बने मराठा रॉयल्स के आइकन खिलाड़ी - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

टी20 मुंबई लीग के तीसरे सीज़न के लिए मराठा रॉयल्स ने तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे को आइकन खिलाड़ी के रूप में चुना है। शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम स्थित मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) में हुए नीलामी में देशपांडे को फ्रेंचाइज़ी ने अपने साथ जोड़ा।

देशपांडे अब मराठा रॉयल्स की कप्तानी करेंगे, जो इस सीज़न में पहली बार टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जा रही है। 29 वर्षीय यह तेज गेंदबाज मुंबई के घरेलू क्रिकेट में जाना-पहचाना नाम है और भारत की प्रमुख टी20 लीग में भी नियमित रूप से खेलता रहा है।

मराठा रॉयल्स दक्षिण-मध्य मुंबई क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेगी, जिसमें महालक्ष्मी, परेल, वर्ली, प्रभादेवी, सेवरी, तारदेव और भायखला जैसे इलाकों को शामिल किया गया है। इस क्षेत्र का केंद्र शिवाजी पार्क है, जो भारतीय क्रिकेट का गढ़ माना जाता है।

देशपांडे ने अपनी खुशी जताते हुए कहा, “मराठा रॉयल्स का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं मुंबई में पला-बढ़ा हूं और मेरी क्रिकेट की शुरुआत भी शिवाजी पार्क से हुई थी। मराठा होने के नाते इस टीम के विज़न से मैं पूरी तरह जुड़ाव महसूस करता हूं और इसे मैदान पर भी उतारने के लिए तैयार हूं।”

टी20 मुंबई लीग: तुषार देशपांडे बने मराठा रॉयल्स के आइकन खिलाड़ी - Panchayati Times

देशपांडे का हालिया प्रदर्शन भी शानदार रहा है। 2023-24 रणजी ट्रॉफी में उन्होंने बल्ले से भी धमाल मचाया, क्वार्टर फाइनल में शतक जड़ते हुए भारतीय नंबर 11 बल्लेबाज द्वारा सबसे बड़ा स्कोर करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

टीम की मालकिन अलीशा बहेती ने कहा, “दक्षिण-मध्य मुंबई सिर्फ एक इलाका नहीं, बल्कि क्रिकेट का जज़्बा है। तुषार इस संस्कृति को समझते हैं और उनके साथ जुड़ना हमारी टीम के मूल्यों को दर्शाता है। हमारा लक्ष्य है ऐसी टीम बनाना जो प्रतिस्पर्धी हो, ज़मीन से जुड़ी हो और मुंबई की असली क्रिकेट भावना को दिखाए।”

मराठा रॉयल्स अब 7 मई को होने वाली नीलामी में 85 लाख रुपये की शेष राशि से अपनी टीम के 17 अन्य खिलाड़ियों का चयन करेगी।

टीम मेंटर अभिषेक नायर ने कहा, “हम एक ऐसी टीम बना रहे हैं जो संतुलित, भूखी और आत्मविश्वासी हो। तुषार देशपांडे जैसे खिलाड़ी का होना हमारी टीम के लिए बहुत फायदेमंद होगा, क्योंकि वह न सिर्फ अनुभवी हैं बल्कि हमारे क्रिकेटिंग कल्चर को भी समझते हैं।”

यह भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा ने पाकिस्तानी एथलीट को भारत बुलाने पर क्या कहा?

टी20 मुंबई लीग का आगाज़ 26 मई से होगा और सभी मुकाबले वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 8 जून को होगा, जिसमें कुल आठ टीमें भाग लेंगी।

Tags: टी20 मुंबई लीगतुषार देशपांडे
Previous Post

मदर डेयरी, अमूल के बाद अब पराग ने भी बढ़ा दिए दूध के दाम; जानें अब कितने का हुआ?

Next Post

जम्मू-कश्मीर के जेलों पर आतंकी हमले का अलर्ट, CISF को दी गई सुरक्षा की जिम्मेदारी

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

चेसवेदा ने आयोजित किया ‘चेस फॉर पीस’ अंतर-विद्यालय चेस टूर्नामेंट - Panchayati Times
खेल

चेसवेदा ने आयोजित किया ‘चेस फॉर पीस’ अंतर-विद्यालय चेस टूर्नामेंट 

3 October 2026
सबसे कम उम्र की महिला ग्रैंडमास्टर बोधना सिवानंदन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दी मान्यता - Panchayati Times
खेल

Bodhana Sivanandan: सबसे कम उम्र की महिला ग्रैंडमास्टर बोधना सिवानंदन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दी मान्यता

3 October 2026
Asian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को हराया, जीता स्वर्ण पदक - Panchayati Times
खेल

Asian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को हराया, जीता स्वर्ण पदक

3 October 2026
IND vs WI 3rd ODI: प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर, अंशुल कंबोज टीम इंडिया में शामिल - Panchayati Times
खेल

IND vs WI 3rd ODI: प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर, अंशुल कंबोज टीम इंडिया में शामिल

1 October 2026
Chess Olympiad 2026: भारत का डबल पोडियम फिनिश, पुरुषों को सिल्वर और महिलाओं को ब्रॉन्ज - Panchayati Times
खेल

Chess Olympiad 2026: भारत का डबल पोडियम फिनिश, पुरुषों को सिल्वर और महिलाओं को ब्रॉन्ज

28 September 2026
कॉमनवेल्थ चेस एसोसिएशन और चेसवेदा के बीच हुई साझेदारी, कॉमनवेल्थ देशों में शतरंज को मिलेगा बढ़ावा - Panchayati Times
खेल

कॉमनवेल्थ चेस एसोसिएशन और चेसवेदा के बीच हुई साझेदारी, कॉमनवेल्थ देशों में शतरंज को मिलेगा बढ़ावा 

25 September 2026
Next Post
Pahalgam Attack (Pic credit: Social Media)

जम्मू-कश्मीर के जेलों पर आतंकी हमले का अलर्ट, CISF को दी गई सुरक्षा की जिम्मेदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,832)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,151)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया - Panchayati Times

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया

9 October 2026
Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved