सुबह से समय कई पार्कों में आपने लोगों को नकली हंसी हंसते हुए जरूर देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते है कि स्वास्थ्य के लिहाज से हंसना कितना जरूरी है। सिर्फ हंसने मात्र से हमारे शरीर की 72000 नाड़ियां खुलती है। हंसने के लिए किसी वजह की जरूरत नहीं होती। जब आप खुश होते हैं, टेंशन फ्री होते हैं तो आपके चेहरे पर मुस्कान खुद ही आ जाती है। हम आपको उन फायदों के बारे में बताएंगे जिसकी वजह से आप कई रोगों की चपेट में आने से बच सकते है। हंसने से हमारा ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है और अगर हमारा ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहेगा तो हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। हंसने से शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।
बेदों में तो सदियों से हास्यासन को महत्वपूर्ण माना जाता रहा है लेकिन अब मेडिकल साइंस भी इससे इंकार नहीं कर सकती। हंसने के दौरान हमारे शरीर में एंटी वायरल कोशिकाएं तेजी से बनती है और हमारा इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है। हंसने से दर्द में राहत मिलती है। रोगियों को असहनीय दर्द से राहत दिलाने के लिए कई डॉक्टर लॉफिंग थेरेपी का इस्तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं 10 मिनट तक हंसते रहने से दो घंटे की गहरी नींद आती है। हंसने से शरीर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। इतना ही नहीं हंसने के दौरान हमारी सांसें गहरी हो जाती है। सांस लेने और छोड़ने की अवधि बढ़ जाती है। इसकी वजह से हमारे शरीर को ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन की सप्लाई होती है जिससे एनर्जी लेवल बना रहता है। हंसना एक एंटी-एजिंग क्रीम की तरह काम करता है साथ आपकी उम्र भी बढ़ाता है। हंसने से मोटापा कम होता है। 15 मिनट तक हंसते रहने से हम 10-40 कैलरी तक बर्न कर सकते हैं।
विशेष टिप्स-
आप घर पर ये अभ्यास कर सकते है पहले लंबी गहरी सांस ले और हाथों को फैलाते हुए ज़ोर-ज़ोर से हंसे ऐसा करने से ना सिर्फ चेहरे की मांसपेशियों में रक्त का संचार होता है बल्कि फेफड़ों में भी ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है। तो इसलिए हंसते रहे, मुस्कुराते रहे।