भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को दो बड़े झटके लगे हैं। युवा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को बाएं घुटने में चोट के कारण शेष दो टेस्ट मैचों से बाहर होना पड़ा है। वहीं तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।
बीसीसीआई की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, नितीश रेड्डी को गंभीर घुटने की चोट लगी है और अब वे इलाज के लिए स्वदेश लौटेंगे। बोर्ड ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

दूसरी ओर, अर्शदीप सिंह को बेकनहम में ट्रेनिंग के दौरान गेंदबाजी करते समय बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लगी है। यह एक प्रभाव चोट (impact injury) है और उनकी स्थिति पर बीसीसीआई की मेडिकल टीम नजर बनाए हुए है।
इस बीच चयन समिति ने अंशुल काम्बोज को टीम में शामिल करने का फैसला किया है। युवा तेज गेंदबाज अंशुल अब मैनचेस्टर में टीम से जुड़ चुके हैं और आगामी मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे।
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में खेला जाएगा।
भारत की टेस्ट टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव, अंशुल काम्बोज।
यह भी पढ़ें: एशिया कप 2025 पर संकट गहराया, भारत नहीं लेगी हिस्सा!
टीम इंडिया इस समय सीरीज में बढ़त बनाए हुए है और चौथे टेस्ट में जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगी।









