• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, August 29, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

नितीश राणा बने जुड़वां बेटों के पिता, सोशल मीडिया पर साझा की खुशखबरी

भारतीय क्रिकेटर नितीश राणा के घर दोहरी खुशखबरी आई है। उनकी पत्नी साची मारवाह ने जुड़वां बेटों को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पोस्ट पर साझा किया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
16 June 2025
in खेल
0
नितीश राणा बने जुड़वां बेटों के पिता, सोशल मीडिया पर साझा की खुशखबरी - Panchayati Times

नितीश राणा बने जुड़वां बेटों के पिता

Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय क्रिकेटर नितीश राणा के घर दोहरी खुशखबरी आई है। उनकी पत्नी साची मारवाह ने जुड़वां बेटों को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को नितीश और साची ने 16 जून को एक संयुक्त सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा किया। दोनों ने अपने नवजात बेटों के हाथों की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए इस नए सफर की शुरुआत की जानकारी दी।

नितीश राणा और साची मारवाह की शादी 18 फरवरी 2019 को हुई थी। साची एक पेशेवर इंटीरियर डिजाइनर हैं और लोकप्रिय कॉमेडियन अभिषेक कृष्णा की कजिन बहन हैं। अब दोनों एक साथ माता-पिता बनने की नई भूमिका में कदम रख चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saachi Marwah Rana (@saachi.marwah)

क्रिकेट जगत से मिली शुभकामनाएं

इस खूबसूरत पल पर नितीश और साची को क्रिकेट जगत से बधाइयों का तांता लग गया है। टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा, “हमारी नन्हीं सी खुशियों के आगमन पर बधाई। मैं वादा करती हूं कि मैं वैसी बुआ बनूंगी, जैसी हर बच्चा सपना देखता है।”

इसके अलावा वेंकटेश अय्यर, पियूष चावला, राहुल तेवतिया और रमनदीप सिंह जैसे कई क्रिकेटर्स ने भी नितीश को पितृत्व की शुभकामनाएं दीं।

क्रिकेट करियर पर एक नजर

नितीश राणा ने जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 1 वनडे और 2 टी20 मैच खेले हैं। वनडे में उन्होंने 7 रन बनाए, जबकि दो टी20 पारियों में उन्होंने 15 रन जोड़े। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिल पाए।

घरेलू क्रिकेट में नितीश का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। उन्होंने अब तक 54 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 2954 रन और 78 लिस्ट ए मैचों में 2281 रन बनाए हैं।

आईपीएल में नितीश का सफर 2016 में मुंबई इंडियंस के साथ शुरू हुआ था। इसके बाद उन्होंने कई वर्षों तक कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया। केकेआर से रिलीज होने के बाद 2025 सीजन में वे राजस्थान रॉयल्स से जुड़े। इस सीजन उन्होंने 11 मुकाबलों में 217 रन बनाए, जिनमें दो अर्धशतक शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: WTC Final 2025: लॉर्ड्स का ‘लॉर्ड’ बना दक्षिण अफ्रीका, 27 साल बाद ICC चैंपियन बनने का सपना पूरा

अब क्रिकेट के मैदान के साथ-साथ नितीश राणा अपनी निजी जिंदगी में भी एक नई पारी की शुरुआत कर चुके हैं। फैंस उन्हें मैदान के साथ पिता की भूमिका में भी खूब पसंद कर रहे हैं।

Tags: नितीश राणासाची मारवाह
Previous Post

एयर इंडिया की एक और फ्लाइट में आई खराबी, हांगकांग से दिल्ली जा रही बीच आसमान से वापस लौटी

Next Post

भारत में 2027 में होगी अगली जनगणना, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ESGF) के अध्यक्ष चुने गए आशीष शेलार
खेल

ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ESGF) के अध्यक्ष चुने गए आशीष शेलार

28 August 2026
Badminton World Championships 2026: ट्रीसा-गायत्री की ऐतिहासिक जीत, चीन को हराकर भारत का मेडल पक्का - Panchayati Times
खेल

Badminton World Championships 2026: ट्रीसा-गायत्री की ऐतिहासिक जीत, चीन को हराकर भारत का मेडल पक्का

21 August 2026
इस देश के क्रिकेट में बवाल, हेड कोच ने दिया इस्तीफा - Panchayati Times
खेल

इस देश के क्रिकेट में बवाल, हेड कोच ने दिया इस्तीफा

20 August 2026
Esports World Cup 2026 Chess: अर्जुन एरिगैसी ने निहाल सरीन को 2-0 से हराया, कार्लसन भी प्लेऑफ में; भारत की उम्मीदें कायम - Panchayati Times
खेल

Esports World Cup 2026 Chess: अर्जुन एरिगैसी ने निहाल सरीन को 2-0 से हराया, कार्लसन भी प्लेऑफ में; भारत की उम्मीदें कायम

13 August 2026
Asian Junior Chess Championship 2026: 10 देशों के 157 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, भारत के इन युवा शतरंज सितारों पर रहेंगी नजरें - Panchayati Times
खेल

Asian Junior Chess Championship 2026: 10 देशों के 157 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, भारत के इन युवा शतरंज सितारों पर रहेंगी नजरें

12 August 2026
Esports World Cup 2026: अर्जुन एरिगैसी और निहाल सरीन आमने-सामने, मैग्नस कार्लसन करेंगे खिताब बचाने की शुरुआत - Panchayati Times
खेल

Esports World Cup 2026: अर्जुन एरिगैसी और निहाल सरीन आमने-सामने, मैग्नस कार्लसन करेंगे खिताब बचाने की शुरुआत

12 August 2026
Next Post
भारत में 2027 में होगी अगली जनगणना, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना - Panchayati Times

भारत में 2027 में होगी अगली जनगणना, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (230)
  • खेल (581)
  • जुर्म (340)
  • दुनिया (351)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (310)
  • बिज़नेस (291)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,796)
  • मनोरंजन (313)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,130)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (198)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ESGF) के अध्यक्ष चुने गए आशीष शेलार

ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ESGF) के अध्यक्ष चुने गए आशीष शेलार

28 August 2026
इस कारण नेपाल में आया प्रलयकारी बाढ़, 165 लोगों की मौत, 1000 से ज्यादा लापता - Panchayati Times

इस कारण नेपाल में आया प्रलयकारी बाढ़, 165 लोगों की मौत, 1000 से ज्यादा लापता

27 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved