• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, October 18, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 को इन आधार पर कोर्ट में दी जाएगी चुनौती

केंद्र सरकार द्वारा ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 को केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद बुधवार को लोकसभा में इसे पेश कर दिया गया.

Gautam Rishi by Gautam Rishi
20 August 2025
in खेल
0
ऑनलाइन गेमिंग बिल: ई-स्पोर्ट, ऑनलाइन मनी गेम और ऑनलाइन सोशल गेम क्या है? - Panchayati Times

ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025

Share on FacebookShare on Twitter

केंद्र सरकार द्वारा ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 को केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद बुधवार को लोकसभा में इसे पेश कर दिया गया। यह विधेयक एक ओर जहां ईस्पोर्ट्स और सोशल गेम्स को बढ़ावा देने का दावा करता है, वहीं दूसरी ओर यह ऑनलाइन मनी गेमिंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की बात करता है, जिससे देशभर में कानूनी और संवैधानिक बहस छिड़ गई है।

क्या है ऑनलाइन मनी गेम?

विधेयक के अनुसार, ऑनलाइन मनी गेम वह खेल है जिसे खेलने के लिए कोई शुल्क, पैसा या अन्य दांव (स्टेक) लगाया जाता है और बदले में जीतने पर पैसे या अन्य स्टेक मिलने की उम्मीद की जाती है, चाहे वह खेल कौशल पर आधारित हो या संयोग पर।

ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 को इन आधार पर कोर्ट में दी जाएगी चुनौती - Panchayati Times
ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025

संविधानिक और कानूनी आपत्तियाँ

विधेयक पर शुरू से ही कड़ी आपत्तियाँ उठ रही हैं। कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि यह विधेयक न केवल संविधान के अनुच्छेद 19(1)(g) के तहत मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है, बल्कि यह संसद की विधायी सीमाओं से भी बाहर है।

  • ‘सट्टा और जुआ’, साथ ही ‘मनोरंजन और अमोद-प्रमोद’, संविधान की सातवीं अनुसूची की राज्य सूची में आते हैं। यानी इन विषयों पर कानून बनाने का अधिकार केवल राज्यों को है। केंद्र सरकार केवल अनुच्छेद 252 के तहत तभी कानून बना सकती है जब दो या अधिक राज्य विधानसभा प्रस्ताव पारित कर इसकी अनुमति दें, जो कि इस मामले में नहीं हुआ है।
  • विधेयक में ‘ऑनलाइन मनी गेम’ की जो परिभाषा दी गई है, वह मनमानी, अस्पष्ट और असंवैधानिक मानी जा रही है क्योंकि यह कौशल आधारित खेल और संयोग आधारित खेल के बीच कोई अंतर नहीं करती। कई उच्च न्यायालयों ने यह स्पष्ट किया है कि कौशल आधारित ऑनलाइन गेमिंग पर पूर्ण प्रतिबंध अवैध और असंवैधानिक है।

सुप्रीम कोर्ट में लंबित है मामला

उल्लेखनीय है कि ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े सभी प्रमुख संवैधानिक और कानूनी प्रश्न वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में ‘गेम्सक्राफ्ट मामले’ में लंबित हैं। इस मामले में यह तय होना बाकी है कि:

  • क्या ऑनलाइन गेमिंग राज्य का विषय है या केंद्र का?
  • क्या पैसे के लिए खेले जा रहे कौशल आधारित ऑनलाइन गेम्स को सट्टा और जुआ माना जा सकता है?

सुप्रीम कोर्ट में इन मुद्दों पर विस्तृत बहस पूरी हो चुकी है और फैसला सुरक्षित रखा गया है।

यह भी पढ़ें: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का एलान, गिल उपकप्तान, अय्यर-राहुल बाहर

ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा इस विधेयक को संसद में लाना, सुप्रीम कोर्ट की अवमानना जैसा प्रतीत होता है और कानून विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार को तब तक इस विधेयक को आगे नहीं बढ़ाना चाहिए जब तक सुप्रीम कोर्ट का अंतिम निर्णय नहीं आ जाता। अन्यथा यह विधेयक न्यायिक समीक्षा में टिक नहीं पाएगा।

Tags: ऑनलाइन गेमिंग बिल
Previous Post

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर हमला करने वाला शख्स पकड़ा गया, पूरी जानकारी सामने आई

Next Post

लोकसभा में पेश हुआ नया विधेयक: अब 30 दिन की हिरासत के बाद PM-CM पद से होंगे बर्खास्त

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

FIDE World Cup 2027: भारत को ओपन और महिला विश्व कप में मिली जगह, शतरंज ओलंपियाड के प्रदर्शन के आधार पर तय हुए क्वालीफिकेशन स्पॉट - Panchayati Times
खेल

FIDE World Cup 2027: भारत को ओपन और महिला विश्व कप में मिली जगह, शतरंज ओलंपियाड के प्रदर्शन के आधार पर तय हुए क्वालीफिकेशन स्पॉट

17 October 2026
IND vs WI T20: भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, अर्शदीप सिंह की चोट पर BCCI ने दिया अपडेट - Panchayati Times
खेल

IND vs WI T20: भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, अर्शदीप सिंह की चोट पर BCCI ने दिया अपडेट

16 October 2026
FIDE World Cup 2027: भारत को ओपन और महिला विश्व कप में मिली जगह, शतरंज ओलंपियाड के प्रदर्शन के आधार पर तय हुए क्वालीफिकेशन स्पॉट - Panchayati Times
खेल

FIDE का बड़ा फैसला: क्लासिकल शतरंज में कम समय के मुकाबलों को मंजूरी 

13 October 2026
Asian Games में खराब प्रदर्शन पर 9 खेल महासंघों से जवाब-तलब की तैयारी - Panchayati Times
खेल

Asian Games में खराब प्रदर्शन पर 9 खेल महासंघों से जवाब-तलब की तैयारी 

13 October 2026
Asian Games 2026: ईस्पोर्ट्स में भारत का निराशाजनक प्रदर्शन, एक भी पदक नहीं; चयन और तैयारी पर उठे सवाल - Panchayati Times
खेल

Asian Games 2026: ईस्पोर्ट्स में भारत का निराशाजनक प्रदर्शन, एक भी पदक नहीं; चयन और तैयारी पर उठे सवाल

12 October 2026
चेसवेदा ने आयोजित किया ‘चेस फॉर पीस’ अंतर-विद्यालय चेस टूर्नामेंट - Panchayati Times
खेल

चेसवेदा ने आयोजित किया ‘चेस फॉर पीस’ अंतर-विद्यालय चेस टूर्नामेंट 

3 October 2026
Next Post
लोकसभा में पेश हुआ नया विधेयक: अब 30 दिन की हिरासत के बाद PM-CM पद से होंगे बर्खास्त - Panchayati Times

लोकसभा में पेश हुआ नया विधेयक: अब 30 दिन की हिरासत के बाद PM-CM पद से होंगे बर्खास्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (236)
  • खेल (595)
  • जुर्म (346)
  • दुनिया (358)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (329)
  • बिज़नेस (302)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,839)
  • मनोरंजन (319)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,157)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (205)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर हिंसा में प्रभावित लोगों के लिए बनाई हाई पावर कमेटी - Panchayati Times

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर हिंसा में प्रभावित लोगों के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

17 October 2026
FIDE World Cup 2027: भारत को ओपन और महिला विश्व कप में मिली जगह, शतरंज ओलंपियाड के प्रदर्शन के आधार पर तय हुए क्वालीफिकेशन स्पॉट - Panchayati Times

FIDE World Cup 2027: भारत को ओपन और महिला विश्व कप में मिली जगह, शतरंज ओलंपियाड के प्रदर्शन के आधार पर तय हुए क्वालीफिकेशन स्पॉट

17 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved