• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, October 18, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home जुर्म

पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या से हड़कंप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक

राजधानी पटना में शुक्रवार देर रात हुई व्यवसायी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या ने बिहार में कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
5 July 2025
in जुर्म, राज्यों से
0
पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या से हड़कंप - Panchayati Times

व्यवसायी गोपाल खेमका

Share on FacebookShare on Twitter

राजधानी पटना में शुक्रवार देर रात हुई व्यवसायी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या ने बिहार में कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार सुबह एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में उच्चस्तरीय बैठक बुलाई और पूरे मामले की गहन समीक्षा की।

बैठक में पुलिस महानिदेशक समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराध नियंत्रण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिकारी या पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों में कोताही बरतता है, तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने ली खेमका हत्याकांड की विस्तृत जानकारी

मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक से गोपाल खेमका की हत्या से जुड़ी हर जानकारी विस्तार से ली और जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध के पीछे की साजिश की भी गहराई से जांच होनी चाहिए और दोषियों की पहचान कर बिना किसी दबाव या भेदभाव के सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

नीतीश कुमार ने अधिकारियों से कहा, “कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधी चाहे जो भी हो, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। अनुसंधान में तेजी लाएं और न्याय प्रक्रिया में विलंब न हो।”

एसआईटी गठित, छापेमारी जारी

पुलिस ने इस हत्याकांड की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन कर दिया है। अपराधियों की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही गिरफ्तारी संभव है।

यह घटना और भी चौंकाने वाली तब बन जाती है जब यह याद दिलाया जाए कि छह साल पहले गोपाल खेमका के बेटे की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में भी अपराधियों को पकड़ने में पुलिस को काफी वक्त लगा था।

पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या से हड़कंप - Panchayati Times
व्यवसायी गोपाल खेमका

विपक्ष ने सरकार को घेरा

इस दोहरे हत्याकांड के बाद विपक्ष ने नीतीश सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला है। विपक्षी नेताओं का कहना है कि बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

बहरहाल, मुख्यमंत्री के सख्त रुख और एसआईटी की सक्रियता से उम्मीद की जा रही है कि इस मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा होगा और दोषी कानून के शिकंजे में होंगे।

Tags: गोपाल खेमकापटनाहत्या
Previous Post

20 सालों बाद पहली बार एक ही मंच पर नजर आएंगे ‘ठाकरे ब्रदर्स’, राजनीतिक गलियारों में हलचल

Next Post

प्रसिद्ध टेलीविजन एंकर की मौत, आत्महत्या या हत्या? जांच जारी

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

MP Bhavantar Yojana 2026: सोयाबीन किसानों के लिए बड़ी राहत, रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी - Panchayati Times
कृषि समाचार

MP Bhavantar Yojana 2026: सोयाबीन किसानों के लिए बड़ी राहत, रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी

17 October 2026
UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान, बोले- सरकार तैयार, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट का इंतजार - Panchayati Times
पंचायत

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान, बोले- सरकार तैयार, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट का इंतजार

16 October 2026
NDMC Online Services: दिल्ली में जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाना हुआ आसान, अब घर बैठे करें आवेदन - Panchayati Times
पंचायत

NDMC Online Services: दिल्ली में जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाना हुआ आसान, अब घर बैठे करें आवेदन 

15 October 2026
पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ‘जननीति भारत’ पार्टी, यूपी चुनाव 2027 में उतरेगी; जनता से किए 3 बड़े वादे - Panchayati Times
राज्यों से

पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ‘जननीति भारत’ पार्टी, यूपी चुनाव 2027 में उतरेगी; जनता से किए 3 बड़े वादे

15 October 2026
UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश - Panchayati Times
पंचायत

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश 

14 October 2026
नीला ड्रम हत्याकांड: सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, जानें कब क्या हुआ - Panchayati Times
जुर्म

नीला ड्रम हत्याकांड: सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, जानें कब क्या हुआ

14 October 2026
Next Post
प्रसिद्ध तेलुगु टीवी एंकर स्वेत्चा वोटरकर की मौत, आत्महत्या या हत्या? जांच जारी - Panchayati Times

प्रसिद्ध टेलीविजन एंकर की मौत, आत्महत्या या हत्या? जांच जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (236)
  • खेल (595)
  • जुर्म (346)
  • दुनिया (358)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (329)
  • बिज़नेस (302)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,839)
  • मनोरंजन (319)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,157)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (205)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर हिंसा में प्रभावित लोगों के लिए बनाई हाई पावर कमेटी - Panchayati Times

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर हिंसा में प्रभावित लोगों के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

17 October 2026
FIDE World Cup 2027: भारत को ओपन और महिला विश्व कप में मिली जगह, शतरंज ओलंपियाड के प्रदर्शन के आधार पर तय हुए क्वालीफिकेशन स्पॉट - Panchayati Times

FIDE World Cup 2027: भारत को ओपन और महिला विश्व कप में मिली जगह, शतरंज ओलंपियाड के प्रदर्शन के आधार पर तय हुए क्वालीफिकेशन स्पॉट

17 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved