• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, September 18, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home बिज़नेस

पेट्रोल-डीजल की कीमतें चौथी बार बढ़ी, राहुल गांधी ने सरकार पर बोला हमला

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है.

Gautam Rishi by Gautam Rishi
25 May 2026
in बिज़नेस, भारत
0
E20 Petrol: सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने बताया कब से पेट्रोल में एथेनॉल मिलाया जाएगा - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ईंधन के दाम इस तरह बढ़ाए जा रहे हैं कि आम लोगों पर बोझ धीरे-धीरे डाला जाए और जनता को इसका असर लगातार झेलना पड़े.

दरअसल, 23 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक रुपये से कम की बढ़ोतरी के बाद अब फिर से दाम बढ़ा दिए गए हैं. ताजा बदलाव के बाद दिल्ली में पेट्रोल 2 रुपये 61 पैसे महंगा होकर 102.12 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल की कीमत 2 रुपये 71 पैसे बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गई है. इससे पहले तीसरी बढ़ोतरी के बाद राजधानी में पेट्रोल 99.51 रुपये और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था.

राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाए. उन्होंने लिखा कि “महंगाई मैन मोदी का फिर हमला… पेट्रोल-डीजल के दाम किश्तों में बढ़ाए जा रहे हैं ताकि जनता की जेब धीरे-धीरे कटती रहे.”

उन्होंने यह भी कहा कि वह पिछले कई महीनों से आर्थिक संकट की आशंका जता रहे थे, लेकिन सरकार चुनावी राजनीति में व्यस्त रही. राहुल गांधी के मुताबिक चुनाव खत्म होते ही ईंधन की कीमतों में तेज इजाफा कर दिया गया और आने वाले समय में भी महंगाई बढ़ने की आशंका बनी हुई है.

ईरान युद्ध के बाद बढ़ी वैश्विक तेल कीमतें

बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की वजह से घरेलू बाजार में भी पेट्रोल-डीजल महंगे हुए हैं. 28 फरवरी से शुरू हुए ईरान युद्ध के बाद वैश्विक तेल आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ी, जिसका असर सीधे भारत समेत कई देशों के ईंधन बाजार पर पड़ा है.

तेल कंपनियों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार बढ़ती लागत के कारण कीमतों में संशोधन करना जरूरी हो गया था. हालांकि विपक्ष इसे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बता रहा है.

यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस: पति समर्थ सिंह 7 दिन की पुलिस रिमांड पर 

आम आदमी पर बढ़ेगा असर

ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का असर सिर्फ वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहेगा. परिवहन खर्च बढ़ने से खाने-पीने की चीजों, रोजमर्रा के सामान और लॉजिस्टिक्स की लागत भी बढ़ सकती है. ऐसे में आने वाले दिनों में महंगाई और तेज होने की आशंका जताई जा रही है.

Tags: डीजलपेट्रोलराहुल गांधी
Previous Post

ट्विशा शर्मा केस: पति समर्थ सिंह 7 दिन की पुलिस रिमांड पर 

Next Post

असम विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) बिल पेश 

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू - Panchayati Times
बिज़नेस

व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू

16 September 2026
व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू - Panchayati Times
बिज़नेस

UPI Payment Rule: UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज या नहीं, जानिए पूरा मामला

15 September 2026
SEMICON India 2026: दुनिया भर की चिप कंपनियों का होगा जमावड़ा, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन - Panchayati Times
नई तकनीकी

SEMICON India 2026: दुनिया भर की चिप कंपनियों का होगा जमावड़ा, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

15 September 2026
BRICS Summit 2026: न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन सर्वसम्मति से मंजूर, पहलगाम आतंकी हमले की हुई कड़ी निंदा - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन सर्वसम्मति से मंजूर, पहलगाम आतंकी हमले की हुई कड़ी निंदा

12 September 2026
BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों की थाली में सत्तू से बाजरा तक, जानें दिल्ली के होटलों का खास डिनर मेन्यू - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों की थाली में सत्तू से बाजरा तक, जानें दिल्ली के होटलों का खास डिनर मेन्यू

12 September 2026
BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों के लिए खास इंतजाम, थाली में दिखेगा भारत का स्वाद - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों के लिए खास इंतजाम, थाली में दिखेगा भारत का स्वाद

11 September 2026
Next Post
असम विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) बिल पेश - Panchayati Times

असम विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) बिल पेश 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (584)
  • जुर्म (344)
  • दुनिया (356)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (318)
  • बिज़नेस (294)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,813)
  • मनोरंजन (316)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,142)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (199)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

UP: पंचायत सहायकों के प्रदर्शन पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, मानदेय और नौकरी से जुड़ी मांगों पर दिया भरोसा - Panchayati Times

UP: पंचायत सहायकों के प्रदर्शन पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, मानदेय और नौकरी से जुड़ी मांगों पर दिया भरोसा

16 September 2026
व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू - Panchayati Times

व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू

16 September 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved