• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, July 28, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home बिज़नेस

रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा तोहफा, सस्ता होगा यह सामान

देशभर में आम जनता को राहत देने वाला बड़ा फैसला अब 22 सितंबर से लागू होने जा रहा है। रेलवे ने यात्रियों को राहत देने का ऐलान कर दिया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
20 September 2025
in बिज़नेस
0
Railway Recruitment 2026: रेलवे में तकनीकी पदों पर होगी भर्ती - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

देशभर में आम जनता को राहत देने वाला बड़ा फैसला अब 22 सितंबर से लागू होने जा रहा है। जीएसटी काउंसिल द्वारा की गई दरों में कटौती का असर अब लोगों की जेब पर साफ दिखेगा। शैंपू, साबुन से लेकर कार-बाइक तक और यहां तक कि ट्रेन यात्रियों के लिए पीने का पानी भी सस्ता हो जाएगा। रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए ‘रेल नीर’ पानी की बोतलों के दाम कम करने का ऐलान कर दिया है।

रेलवे की ओर से जारी एक सर्कुलर के मुताबिक, अब 1 लीटर रेल नीर की बोतल ₹14 में और आधा लीटर की बोतल ₹9 में उपलब्ध होगी। पहले इनकी कीमत क्रमशः ₹15 और ₹10 थी। यह नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी।

रेलवे मंत्रालय ने कहा है कि यह फैसला जीएसटी में की गई कटौती का सीधा लाभ यात्रियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से लिया गया है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि कई यात्रियों की यह शिकायत रही है कि कुछ वेंडर 15 रुपये की बोतल के लिए 20 रुपये तक वसूलते हैं। अब नए एमआरपी लागू होने से ऐसे मामलों पर भी लगाम लगने की उम्मीद है।

GST स्लैब में बड़ा बदलाव

गौरतलब है कि 3 सितंबर को जीएसटी काउंसिल ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए मौजूदा चार स्लैब (5%, 12%, 18%, और 28%) में से 12% और 28% स्लैब को खत्म कर दिया। 22 सितंबर से केवल दो स्लैब—5% और 18%—प्रभावी रहेंगे। सरकार का उद्देश्य है कि टैक्स संरचना को सरल बनाया जाए और इसका लाभ सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचे।

कंपनियों ने भी घटाए दाम

GST दरों में कटौती के बाद कई FMCG और ऑटोमोबाइल कंपनियों ने पहले ही अपने उत्पादों के दाम घटाने की घोषणा कर दी है। शैंपू, साबुन, डिटर्जेंट, टूथपेस्ट जैसे रोजाना इस्तेमाल में आने वाले सामान अब सस्ते दामों में उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, कुछ दोपहिया और चारपहिया वाहन निर्माता कंपनियों ने भी कीमतें घटाने का एलान कर दिया है।

सरकार की सख्ती

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ कहा है कि जीएसटी में की गई कटौती का लाभ आम जनता तक हर हाल में पहुंचाया जाएगा। अगर कोई भी कंपनी या विक्रेता इस कटौती का फायदा ग्राहकों तक नहीं पहुंचाता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

22 सितंबर से लागू होने जा रही यह नई कर व्यवस्था न सिर्फ रोजमर्रा की वस्तुओं को सस्ता बनाएगी, बल्कि रेलवे जैसे सार्वजनिक क्षेत्रों में भी लोगों को राहत देगी। रेल यात्रियों के लिए सस्ते दर पर शुद्ध पेयजल की सुविधा एक सराहनीय कदम है, जिससे यात्रा अनुभव और बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में पत्नी ने पति को गर्लफ्रेंड संग रंगेहाथ पकड़ा

अब देखना यह है कि कंपनियां और वेंडर सरकार के इस फैसले को कितनी ईमानदारी से लागू करते हैं, और आम लोगों को इसका कितना लाभ मिलता है।

Tags: रेल नीररेलवे
Previous Post

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निर्णायक मैच, पिंक जर्सी पहन मैदान में क्यों उतरी भारतीय क्रिकेट टीम

Next Post

’21 सितंबर सुबह तक हर हाल में US पहुंचे भारतीय कर्मचारी’, ये फरमान या साजिश?

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

कॉर्पोरेट एफडी या बैंक एफडी? निवेश से पहले जान लें कौन सा विकल्प आपके लिए ज्यादा सुरक्षित - Panchayati Times
बिज़नेस

कॉर्पोरेट एफडी या बैंक एफडी? निवेश से पहले जान लें कौन सा विकल्प आपके लिए ज्यादा सुरक्षित

27 July 2026
Karmajeevi Awaas Yojana: DDA दे रही 25% छूट पर रेडी-टू-मूव फ्लैट - Panchayati Times
बिज़नेस

Karmajeevi Awaas Yojana: DDA दे रही 25% छूट पर रेडी-टू-मूव फ्लैट

23 July 2026
Gold Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ थोड़ा सस्ता, जानिए आपके शहर में आज क्या हैं 24 कैरेट गोल्ड और सिल्वर के नए भाव - Panchayati Times
बिज़नेस

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ थोड़ा सस्ता, जानिए आपके शहर में आज क्या हैं 24 कैरेट गोल्ड और सिल्वर के नए भाव

14 July 2026
बिना डेटा वाले मोबाइल रिचार्ज हो सकते हैं सस्ते, कॉल और SMS के लिए मिलेंगे अलग प्लान - Panchayati Times
बिज़नेस

बिना डेटा वाले मोबाइल रिचार्ज हो सकते हैं सस्ते, कॉल और SMS के लिए मिलेंगे अलग प्लान

11 July 2026
Post Office FD vs RD: 50,000 रुपये निवेश करने पर कौन-सी स्कीम दे सकती है ज्यादा फायदा? जानें पूरा गणित - Panchayati Times
बिज़नेस

Post Office FD vs RD: 50,000 रुपये निवेश करने पर कौन-सी स्कीम दे सकती है ज्यादा फायदा? जानें पूरा गणित

10 July 2026
JioTV Pro Pack: सिर्फ 55 रुपये में 1000+ टीवी चैनल, जानें वैलिडिटी, फायदे और किसे मिलेगा लाभ - Panchayati Times
बिज़नेस

JioTV Pro Pack: सिर्फ 55 रुपये में 1000+ टीवी चैनल, जानें वैलिडिटी, फायदे और किसे मिलेगा लाभ

9 July 2026
Next Post
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

'21 सितंबर सुबह तक हर हाल में US पहुंचे भारतीय कर्मचारी', ये फरमान या साजिश?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (562)
  • जुर्म (337)
  • दुनिया (348)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (300)
  • बिज़नेस (284)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,760)
  • मनोरंजन (309)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,105)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (184)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Gujarat Ayurveda University Paper Leak: गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी की सर्जरी परीक्षा का पेपर लीक - Panchayati Times

Gujarat Ayurveda University Paper Leak: गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी की सर्जरी परीक्षा का पेपर लीक

27 July 2026
'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई में भी मचाया धमाल - Panchayati Times

‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई में भी मचाया धमाल

27 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved