IND-W vs AUS-W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम शनिवार को ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मैच में एक विशेष पिंक जर्सी पहनकर मैदान में उतरीं। यह मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है।
सीरीज़ फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है, और भारतीय टीम ने निर्णायक मुकाबले के लिए अपनी पारंपरिक नीली जर्सी छोड़कर यह कदम एक विशेष उद्देश्य के लिए उठाया। यह मैच भारत का आईसीसी महिला विश्व कप 2025 (जो 30 सितंबर से भारत में शुरू हो रहा है) से पहले का आखिरी मुकाबला भी है।
यह भी पढ़ें- ट्रंप का भारत को फिर झटका! H-1B वीजा की फीस बढ़ाई, एंट्री के लिए देने पड़ेंगे 83 लाख रुपये
बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने शनिवार को एक वीडियो जारी कर पुष्टि की, कि महिला टीम ने ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए पिंक जर्सी पहनी। वीडियो संदेश में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, ‘हर दिन हम अनिश्चितताओं के लिए ट्रेनिंग करते हैं और यह जर्सी आपको याद दिलाती है कि तैयार रहें। आइए ब्रेस्ट की स्वयं-जांच को मासिक दिनचर्या बनाएं और ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ खड़े हों।’
ऑलराउंडर स्नेह राणा ने कहा, ‘यह गुलाबी जर्सी सिर्फ एक प्रतीक नहीं है। यह एक जीवन बचाने वाली आदत बनाने की पुकार है। आइए मिलकर ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ लड़ें और खुद को जीवन का प्यार व स्नेह दें।’ दरअसल, सामाजिक कारणों के लिए गुलाबी जर्सी पहनना क्रिकेट में कोई नई बात नहीं है।









