• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, July 17, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home दुनिया

Russia-Ukrain War: फिर दहला दिल दुनिया का.. रूस ने जंग में उतार दीं ICBM मिसाइलें

इन पौने 3 सालों में पहले भी ऐसी स्थितियां बनीं थीं कि दुनिया घबराई, लगा तीसरे विश्व युद्ध की बेला आई

Parijat Tripathi by Parijat Tripathi
21 November 2024
in दुनिया
0
क्या है इरादा रूस का ?

क्या है इरादा रूस का ?

Share on FacebookShare on Twitter
इसी माह के इसी दिन याने कि नवम्बर 21 की सुबह खबर आई कि रूस ने यूक्रेन पर ICBM मिसाइलें बरसाईं. दुनिया जहां फिर एक बार विश्व युद्ध को लेकर घबराई, वहीं विशेषज्ञों ने जाँची हालात की गहराई. क्या वास्तव में ऐसी कोई मुसीबत आई ?

खतरनाक मानी जाती हैं ICBM मिसाइलें

यूक्रेन पर रूस ने गिराईं हैं खतरनाक ICBM मिसाइलें -ये खबर डराती भी है और सोचने को भी मजबूर करती है. इन पौने तीन सालों में इस जंग में पहली बार हुआ है इस हथियार का इस्तेमाल.
ये हमला रूस ने यूक्रेन के द्निप्रो शहर पर किया है जहां सुबह बाद में आई, ICBM मिसाइलें पहले आईं. अगर ये मिसाइलें बिना किसी इरादे के दागी गई हैं तो क्या आगे भी दागी जाएंगी ? और अगर किसी ख़ास इरादे के साथ चली हैं ये मिसाइलें तो क्या आगे इनकी संख्या दुगुनी नहीं होगी?
माना ये भी जा रहा है कि शायद ये RS-26 Rubezh मिसाइलें हैं. आज 21 नवंबर 2024 की सुबह 5 से 7 बजे के बीच हुए इस रूसी हमले ने यूक्रेन की कई महत्वपूर्ण इमारतों और ढांचों को ध्वस्त कर दिया है. जानकारी मिली है कि ये घातक मिसाइलें रूस के अस्त्राखान इलाके से चलाई गई थीं.

ऐसा पहली बार हुआ है पौने तीन सालों में

24 फरवरी 2022 से शुरू हुई इस जंग में पिछले दो साल नौ महीनों के दौरान ऐसा नहीं हुआ. पर अब हुआ. अब रूस ने यूक्रेन पर ICBM मिसाइलों से पहला हमला किया है. इसका मतलब ये है कि रूस अब उन घातक हथियारों को बाहर लाने के मूड में है जो अब तक उसने इस्तेमाल नहीं किये थे. इस्तेमाल क्यों नहीं किये थे ? -शायद इसलिए कि रूस को लगा था कि जंग इन हथियारों के बिना ही जीती जा सकती है.
सुबह 5 से 7 बजे के बीच रूस का यूक्रेन के Dnipro शहर पर हमला भी टाइमिंग को लेकर सोचने पर मजबूर करता है. आज सुबह हुए इस इंटरकॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइलों के ताबड़तोड़ हमले के लिए लिए संभवतः रूस ने RS-26 Rubezh मिसाइलों का इस्तेमाल किया हो जिसे रूस के अस्त्राखान इलाके से दागा गया था.

महत्वपूर्ण संस्थानों, इमारतों व ढांचों को नुकसान

यूक्रेन की वायुसेना से मिली जानकारी जहां इस हमले की पुष्टि करती है वहीं ये भी पता चला है कि इस मिसाइल के अलावा किंझल हाईपरसोनिक और केएच-101 क्रूज मिसाइलों से भी हमला किया गया है. इसके अतिरिक्त यूक्रेनी वायुसेना ने इस बात की पुष्टि भी की है कि उनके देश के महत्वपूर्ण संस्थानों, इमारतों और ढांचों को इस हमले से नुकसान पहुंचा है. जानकारी तो ये भी बताती है कि इस हमले में गैर-परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया जाने लगा है.
क्रूज मिसाइलों को दागने के लिए रूसी सेना ने अपने लंबी दूरी के बमवर्षकों Tu-95MS का उपयोग किया है. वोल्गोग्राड इलाके से इन बमवर्षकों ने उड़ान भरी थी तो वहीं किंझल हाइपरसोनिक मिसाइलों को दागने के लिए उन्हें लेकर MiG-31K फाइटर जेट ताम्बोव इलाके से उड़े थे.

‘ब्रिटिश मिसाइल स्टॉर्म शैडो को उड़ा दिया’

आसमानी जंग के इस दौर में रूसी सेना की तरफ से एक दावा सामने आया है कि उसने हवाई डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल करके दो ब्रिटिश स्टॉर्म शैडो मिसाइलों को मार गिराया है. ये मिसाइलें यूक्रेनी सेना ने रूस पर दागी थीं. यूक्रेन ने भी पहली बार इस मिसाइल का इस्तेमाल रूस के विरुद्ध किया था.

पता चल गया था यूक्रेन को

यूक्रेन के इंटेलिजेंस ने पहले ही बता दिया था कि रूस करेगा ऐसा हमला. एक दिन पहले याने 20 नवंबर 2024 को यूक्रेन की इंटेलिजेंस ने ये दावा किया था कि रूस अपने इंटरकॉन्टीनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल RS-26 Rubezh को जंग में उतारने की तैयारी कर रहा है. इनपुट ये भी थी कि ये मिसाइल कपुस्तिन यार एयर बेस से लॉन्च क्या जा सकता है जो कि अस्त्रखान इलाके के नाम से भी जाना जाता है.
आशा तो यही है कि इस मिसाइल में परमाणु हथियार न हों परन्तु कम तीव्रता वाला परमाणु हथियार या खतरनाक पारंपरिक हथियार तो इसमें इस्तेमाल किये ही जा सकते हैं.
MIRV तकनीक से लैस इस मिसाइल से 150/300 किलोटन के 4 हथियार दागे जा सकते हैं. 36 हजार किलोग्राम के वजन वाली ये मिसाइल एक साथ चार टारगेट्स पर हमला कर सकती है. Avangard हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल को ले जाने में सक्षम यह मिसाइल और भी तगड़ा हमला कर सकती है.
Previous Post

Board exam date sheet 2025: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, CBSE के फैसले से सब हैरान!

Next Post

IND vs AUS 1st Test Live Score: ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका, ट्रेविस हेड को हर्षित राणा ने पवेलियन भेजा

Parijat Tripathi

Parijat Tripathi

Related Posts

PoJK Protest: पीओजेके में प्रदर्शन पर भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला  - Panchayati Times
दुनिया

PoJK Protest: पीओजेके में प्रदर्शन पर भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला

14 July 2026
होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत पर सरकार सख्त - Panchayati Times
दुनिया

होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत पर सरकार सख्त

14 July 2026
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव हादसे का शिकार, फु क्वोक द्वीप के पास पलटी बोट; भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर - Panchayati Times
दुनिया

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव हादसे का शिकार, फु क्वोक द्वीप के पास पलटी बोट; भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

11 July 2026
डोनाल्ड ट्रंप और जॉर्जिया मेलोनी के बीच बढ़ा तनाव, सोशल मीडिया पोस्ट से फिर गरमाई सियासत - Panchayati Times
दुनिया

डोनाल्ड ट्रंप और जॉर्जिया मेलोनी के बीच बढ़ा तनाव, सोशल मीडिया पोस्ट से फिर गरमाई सियासत

6 July 2026
भारत-जापान के बीच इन मुद्दों पर हुआ बड़ा समझौता, पीएम मोदी बोले- भरोसा हमारी सबसे बड़ी ताकत - Panchayati Times
दुनिया

भारत-जापान के बीच इन मुद्दों पर हुआ बड़ा समझौता, पीएम मोदी बोले- भरोसा हमारी सबसे बड़ी ताकत

2 July 2026
भारत-पाकिस्तान के सीक्रेट मीटिंग पर भारत सरकार ने क्या कहा? - Panchayati Times
दुनिया

भारत-पाकिस्तान के सीक्रेट मीटिंग पर भारत सरकार ने क्या कहा?

29 June 2026
Next Post
ind vs aus live

IND vs AUS 1st Test Live Score: ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका, ट्रेविस हेड को हर्षित राणा ने पवेलियन भेजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (560)
  • जुर्म (337)
  • दुनिया (348)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (300)
  • बिज़नेस (282)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,748)
  • मनोरंजन (308)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,103)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (179)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
ICC World Cup Format: वनडे और टी20 विश्व कप के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव, जानिए अब कैसे खेला जाएगा टूर्नामेंट - Panchayati Times

ICC World Cup Format: वनडे और टी20 विश्व कप के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव, जानें अब कैसे खेला जाएगा टूर्नामेंट

15 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved