बॉलीवुड की नई सनसनी अनीत पड्डा इन दिनों हर जगह छाई हुई हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सैयारा की ज़बरदस्त सफलता ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया है। इस फिल्म में उन्होंने अहान पांडे के साथ स्क्रीन शेयर की थी, और दोनों की कैमिस्ट्री को दर्शकों ने दिल खोलकर सराहा। अब अनीत के अगले प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
सूत्रों के मुताबिक, अनीत पड्डा का अगला प्रोजेक्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाला है, जिसका नाम Nyaya है। इस सीरीज को डायरेक्ट कर रहे हैं नित्या मेहरा और उनके पति करण कपाड़िया। खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट की शूटिंग सैयारा से पहले ही पूरी कर ली गई थी, लेकिन शेड्यूलिंग के चलते इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया।
सिनेमाघरों की स्टार, ओटीटी पर भी जलवा
हालांकि Nyaya ओटीटी रिलीज है, लेकिन इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इससे अनीत के बड़े पर्दे के करियर पर कोई असर नहीं पड़ेगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, “अनीत YRF की थिएटर की हीरोइन हैं। वो लड़की जिसने 400 करोड़ की हिट फिल्म दी है, वो असली Gen Z स्टार है।”

अनीत सिर्फ 22 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी गहरी छाप छोड़ चुकी हैं। मेकर्स उन्हें जेनरेशन का चेहरा बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं, और इसके लिए उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं।
सैयारा की रिकॉर्ड तोड़ सफलता
सैयारा की बात करें तो फिल्म ने अब तक 245 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा में अनीत और अहान की जोड़ी को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों का भरपूर प्यार मिला है।
यह भी पढ़ें: मुझसे गलती हो गई… राहुल गांधी ने कौन-सी गलती मानी?
अब जब Nyaya की खबरें सुर्खियों में हैं, फैंस अनीत को एक नए अवतार में देखने के लिए बेताब हैं। देखना दिलचस्प होगा कि ओटीटी की इस कहानी में अनीत क्या नया लेकर आती हैं।








