• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, August 8, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

SBI का BJP से हुआ गठबंधन, दोनों मिलकर छिपायेंगे Electoral Bond की जानकारी: सुप्रिया श्रीनेत 

कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड सुप्रिया श्रीनेत ने SBI द्वारा इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी देने के लिए जून तक का समय मांगने पर सरकार पर हमला बोला है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
5 March 2024
in भारत
0
नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन जनता के लिए बहुत भारी पड़े: कांग्रेस - Panchayati Times

सुप्रिया श्रीनेत

Share on FacebookShare on Twitter
कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड सुप्रिया श्रीनेत ने SBI द्वारा इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी देने के लिए जून तक का समय मांगने पर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने BJP की इलेक्टोरल बॉन्ड योजना को असंवैधानिक करार देते हुये इसे रद्द कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड योजना के तहत राजनीतिक दलों को प्राप्त चंदे का खुलासा करने के निर्देश दिये थे। सुप्रीम कोर्ट ने स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) को निर्देश दिये थे की वो चुनावी चंदे से संबंधित संपूर्ण जानकारी 6 मार्च 2024 (लोकसभा चुनाव के पूर्व) के पहले सार्वजनिक करते हुए चुनाव आयोग को सौंपे।
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस ऐतिहासिक फ़ैसले का पूरे देश ने बढ़ चढ़कर स्वागत किया था और इसे चुनाव में कालेधन के उपयोग और सत्ता में पूँजीपतियों की ग़ैर क़ानूनी हिस्सेदारी के खिलाफ सबसे बड़ा कदम माना जा रहा था। सत्ताधारी बीजेपी, जो कि चुनावी बॉन्ड योजना की इकलौती सबसे बड़ी लाभार्थी है, सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद से बेचैन थी।

LIVE: Congress party briefing by Ms. @SupriyaShrinate at AICC HQ, on BJP's use of SBI as a shield to hide information on "Unconstitutional" Electoral Bonds. https://t.co/eouybHcltu

— Congress (@INCIndia) March 5, 2024

कांग्रेस नेत्री ने बताया कि इलेक्टोरल बांड योजना के 2017 में शुरू होने के बाद से पिछले वित्त वर्ष तक सभी राजनीतिक दलों को कुल मिलाकर ₹12,000 करोड़ मिले. जिसमें  BJP को अकेले लगभग 2/3 मतलब ₹6,566.11 करोड़ मिले, जबकि कांग्रेस को ₹1,123.29 करोड़ मिले। 55% धनराशि सिर्फ़ BJP को और  9.3% कांग्रेस को!
BJP को डर था कि उसके चंदा देने वाले मित्रों की जानकारी सार्वजनिक होते ही BJP की बेईमानी का सारा भंडाफोड़ हो जायेगा। चंदा कौन दे रहा था, उसके बदले उसको क्या मिला, उनके फ़ायदे के लिए कौन से क़ानून बनाये गये, क्या चंदा देने वालों के ख़िलाफ़ जाँच बंद की गयीं, क्या चंदा लेने के लिए जाँच की धमकी दी गयीं, यह सब पता चल जाएगा।
सुप्रिया श्रीनेत ने याद दिलाते हुए कहा कि न्यूज़ एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार 30 ऐसी कंपनियों ने करीब ₹335 करोड़ का चंदा BJP को दिया था जिनके ऊपर 2018 से 2023 के बीच एजेंसियों की कार्रवाई हुई थी और इनमें से 23 ऐसी कंपनियाँ थीं जिन्होंने पहले कभी किसी भी पार्टी को चंदा नहीं दिया था.
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने सांसदों और विधायकों को “नोट फॉर वोट” मामले में विशेषाधिकार देने से किया इंकार
BJP और मोदी सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक पर जानकारी साझा नहीं करने का दबाव बनाया और कल स्टेट बैंक ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष आवेदन देकर जानकारी साझा करने के लिए 30 जून तक का समय माँग लिया।
कांग्रेस ने पूछा, इन सवालों का जवाब कौन देगा ?
▪देश के सबसे बड़े पूर्णतः कम्प्यूटरीकृत बैंक को इलेक्टोरल बॉंड की जानकारी देने के लिये 5 माह का समय क्यों चाहिए ? जबकि संपूर्ण जानकारी एक क्लिक से 5 मिनट में निकाली जा सकती है।
▪स्टेट बैंक ने जानकारी देने के लिये और समय की माँग जानकारी देने की अंतिम तिथि के एक दिन पहले ही क्यों की ? क्या कितना समय लगेगा इसकी गणना करने के लिये भी एक माह का समय लग गया ?
▪48 करोड़ अकाउंट, 66 हज़ार एटीएम और 23 हज़ार ब्रांच संचालित करने वाली SBI को केवल 22217 इलेक्टोरल बॉंड की जानकारी देने के लिये 5 महीने का समय चाहिए ?
▪सवाल उठता है कि क्या देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भी अब मोदी सरकार की आर्थिक अनियमितता और कालेधन के स्रोत को छिपाने का ज़रिया बन रहा है।
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या एक राजनीतिक दल और एक सरकारी बैंक मिलकर देश की उच्चतम अदालत के फ़ैसले को ठेंगा दिखा रहे हैं। क्या लोकसभा चुनाव के पहले देश की जनता को सही जानकारी प्राप्त कर मतदान में सही निर्णय लेने का हक़ नहीं है ?
BJP के कुकर्मों को छिपाने के लिये समय माँगा है
सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के समक्ष स्टेट बैंक ने जानकारी देने के लिये नहीं बल्कि BJP के कुकर्मों को छिपाने के लिये समय माँगा है। देश की जनता अब अच्छे से समझ रही है कि किस तरह से सरकारी एजेंसियों/संस्थाओं पर दबाव डालकर सच्चाई को छिपाया जा रहा है। देश की जनता यह भी समझ रही है हक़ीक़त छिपाने, और झूठी कहानी बनाने में मीडिया भी मोदी सरकार का हमजोली बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि जनता को इस पूरे मामले में जो समझना था, वो समझ चुकी है। अब बैंक और बीजेपी चाहे कितने भी षड्यंत्र रच लें, जनता चंदे के इस पूरे खेल के समझ चुकी है और आगामी चुनावों में बीजेपी को सबक़ सिखाने के लिये तैयार है।
Tags: SBIइलेक्टोरल बॉन्डसुप्रिया श्रीनेत
Previous Post

किसानों को मिला नाना पाटेकर का समर्थन; कहा – तय करो किसकी सरकार लानी है

Next Post

सैमसंग ने गैलेक्सी F15 5G , डाइमेंशन 6100+ SoC और 6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

PoJK Protest: पीओजेके में प्रदर्शन पर भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला - Panchayati Times
भारत

FCRA Bill 2026: अमेरिकी सांसद की टिप्पणी पर भारत का पलटवार, MEA बोला- विदेशी फंडिंग को रेगुलेट करना हमारा आंतरिक मामला

7 August 2026
CM Vijay Sangeetha Divorce: संगीता ने वापस ली तलाक की याचिका, जानें पूरा मामला - Panchayati Times
भारत

CM Vijay Sangeetha Divorce: संगीता ने वापस ली तलाक की याचिका, जानें पूरा मामला

7 August 2026
UP-Bihar Special Train: दिल्ली से सुपौल के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यूपी-बिहार के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव; देखें पूरा टाइमटेबल - Panchayati Times
भारत

UP-Bihar Special Train: दिल्ली से सुपौल के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यूपी-बिहार के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव; देखें पूरा टाइमटेबल

7 August 2026
कैबिनेट ने GOBARdhan योजना को दी मंजूरी: ₹23,731 करोड़ से बदलेगी भारत की बायोएनर्जी तस्वीर, किसानों और स्वच्छ ऊर्जा को मिलेगा बड़ा बढ़ावा - Panchayati Times
कृषि समाचार

कैबिनेट ने GOBARdhan योजना को दी मंजूरी: ₹23,731 करोड़ से बदलेगी भारत की बायोएनर्जी तस्वीर, किसानों और स्वच्छ ऊर्जा को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

6 August 2026
Tarun Tejpal Case: रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला - Panchayati Times
जुर्म

Tarun Tejpal Case: रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला

6 August 2026
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 17 राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द - Panchayati Times
भारत

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 17 राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द

5 August 2026
Next Post
सैमसंग गैलेक्सी F15 5G , डाइमेंशन 6100+ SoC, बैटरी 6,000mAh

सैमसंग ने गैलेक्सी F15 5G , डाइमेंशन 6100+ SoC और 6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (229)
  • खेल (572)
  • जुर्म (339)
  • दुनिया (349)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (302)
  • बिज़नेस (285)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,778)
  • मनोरंजन (310)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,115)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (188)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Jharkhand Student Protest: सरकार से बातचीत के लिए छात्रों ने भेजी नई डेलीगेशन लिस्ट, 14वें दिन भी आंदोलन जारी - Panchayati Times

Jharkhand Student Protest: सरकार से बातचीत के लिए छात्रों ने भेजी नई डेलीगेशन लिस्ट, 14वें दिन भी आंदोलन जारी

7 August 2026
PoJK Protest: पीओजेके में प्रदर्शन पर भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला - Panchayati Times

FCRA Bill 2026: अमेरिकी सांसद की टिप्पणी पर भारत का पलटवार, MEA बोला- विदेशी फंडिंग को रेगुलेट करना हमारा आंतरिक मामला

7 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved