भारतीय ईस्पोर्ट्स क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, स्किलहब ऑनलाइन गेम्स फेडरेशन (SOGF) को ग्लोबल ईस्पोर्ट्स फेडरेशन (GEF) और इंटरनेशनल ईस्पोर्ट्स फेडरेशन (IESF) की सदस्यता प्राप्त हुई है। इसके साथ ही, SOGF अब भारत का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर करेगा, और इसने लोकेश सुजी के नेतृत्व वाले इलेक्ट्रॉनिक स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (ESFI) की जगह ली है।
इस मान्यता के साथ, SOGF अब वैश्विक मंच पर IESF और GEF के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों का आयोजन करेगा, जिससे भारत के उभरते ईस्पोर्ट्स खिलाड़ियों को विश्व पटल पर पहचान और अवसर प्राप्त होंगे। हम गर्व के साथ घोषणा करते हैं कि भारत में पहली बार GEF के साथ ग्लोबल ईस्पोर्ट्स टूर (GET) और वर्ल्ड ईस्पोर्ट्स चैंपियनशिप (IESF के साथ) का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन ईस्पोर्ट्स की दुनिया में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जिसका उद्देश्य अपनी वैश्विक पहुंच को विस्तार देना और ईस्पोर्ट्स की शक्ति के माध्यम से विविध समुदायों को एकजुट करना है।
SOGF के संस्थापक अधिवक्ता नंदन झा को GEF का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया
इसी के साथ, SOGF के संस्थापक, सलाहकार और इंटरनेशनल माइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन (IMSA) के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता नंदन झा को ग्लोबल ईस्पोर्ट्स फेडरेशन का वरिष्ठ सलाहकार भी नियुक्त किया गया है। यह घोषणा हाल ही में संपन्न GEF की बोर्ड मीटिंग के दौरान की गई। बोर्ड मीटिंग में उपस्थित प्रमुख सदस्यों में शामिल रहें:
टोमस ए. गंडा सिथोले (जिम्बाब्वे): उपाध्यक्ष, GEF; निदेशक, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) इंटरनेशनल कोऑपरेशन एंड डेवलपमेंट।
एड्रियन लिसमोर (आयरलैंड): उपाध्यक्ष, GEF; कॉमनवेल्थ स्पोर्ट फाउंडेशन के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज़ के सदस्य।
चेस्टर किंग (यूके): उपाध्यक्ष, GEF; ब्रिटिश ईस्पोर्ट्स एसोसिएशन के संस्थापक और अध्यक्ष।
डॉ. मेलिटा एन. मूर (संयुक्त राज्य अमेरिका): उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष, हेल्थ एंड वेलनेस कमीशन, GEF; अध्यक्ष, कोऑर्डिनेशन कमीशन पैन एम ईस्पोर्ट्स चैंपियनशिप।
डाना रेज़निएसे (लातविया): बोर्ड सदस्य, GEF; उपाध्यक्ष, फाइड (FIDE) मैनेजमेंट बोर्ड
सैमी बेसी (बेल्जियम): बोर्ड सदस्य, GEF; उपाध्यक्ष, बेल्जियन ईस्पोर्ट्स फेडरेशन।
चोंग गेंग एनजी (सिंगापुर): बोर्ड सदस्य, GEF; अध्यक्ष, सिंगापुर ईस्पोर्ट्स एसोसिएशन।
स्टेफी बाउ (इटली): बोर्ड सदस्य, ग्लोबल ईस्पोर्ट्स फेडरेशन।
निकोलस आरोन खूँ (सिंगापुर): वरिष्ठ सलाहकार, ग्लोबल ईस्पोर्ट्स फेडरेशन।
IESF और GEF से जुड़ने के लाभ
- वर्ल्ड ईस्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भागीदारी – IESF और GEF के सदस्य बनकर आप विश्व स्तर की प्रतिष्ठित ईस्पोर्ट्स प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
- ईस्पोर्ट्स इकोसिस्टम का विकास – IESF और GEF के साथ मिलकर देश में ईस्पोर्ट्स के ढांचे, प्रतिभाओं और संसाधनों का विकास किया जा सकता है।
- सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय ईस्पोर्ट्स नेटवर्क से जुड़ाव – IESF और GEF दुनिया का सबसे बड़ा ईस्पोर्ट्स संगठन है, जिससे जुड़कर आप वैश्विक स्तर पर ईस्पोर्ट्स समुदाय का हिस्सा बनते हैं।
- आधिकारिक मान्यता में सहयोग – IESF और GEF सदस्य देशों को उनकी सरकार और राष्ट्रीय खेल संस्थाओं से ईस्पोर्ट्स की आधिकारिक मान्यता दिलाने में सहयोग करता है।
- विशिष्ट ईस्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर तक पहुंच – सदस्यता से आपको IESF और GEF की तकनीकी, प्रशिक्षण और आयोजन संबंधी विशेष सुविधाओं और संसाधनों का लाभ मिलता है।

स्किलहब ऑनलाइन गेम्स फेडरेशन (SOGF)
स्किलहब ऑनलाइन गेम्स फेडरेशन (SOGF) भारत के बढ़ते माइंडस स्पोर्ट्स और ईस्पोर्ट्स क्षेत्र में एक गैर-लाभकारी संगठन के रूप में महत्वपूर्ण इकाई बनकर उभर रहा है। भारत में ई-स्पोर्ट्स और ऑनलाइन स्किल गेमिंग में क्रांति लाने के लिए SOGF ने फरवरी 2024 में पहला ऑनलाइन स्किल गेम्स और ई-स्पोर्ट्स ओलंपियाड लॉन्च किया। जिसमें तत्कालीन केंद्रीय खेल युवा मामले और सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे। स्किलहब ऑनलाइन गेम्स फेडरेशन (SOGF) नई खेल नीति के अनुरूप ईस्पोर्ट्स आयोजनों को आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस नई खेल नीति के अनुसार, किसी भी भारतीय खेल महासंघ को राष्ट्रीय खेल महासंघ (NSF) के रूप में कार्य करने के लिए निम्नलिखित मुख्य मानदंडों का पालन करना आवश्यक है:
- उस खेल से संबंधित अंतरराष्ट्रीय महासंघ (International Federation) से मान्यता प्राप्त होनी चाहिए।
- देशभर में व्यापक संगठनात्मक उपस्थिति और भागीदारी को दर्शाते हुए, कम से कम 50% भारतीय राज्यों में सक्रिय उपस्थिति होनी चाहिए।
SOGF ईस्पोर्ट्स नेशनल चैंपियनशिप 2025
भारत में ईस्पोर्ट्स को मुख्यधारा का हिस्सा बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, स्किलहब ऑनलाइन गेम्स फेडरेशन ने SOGF ईस्पोर्ट्स नेशनल चैम्पियनशिप 2025 का सफल आयोजन किया। यह ऐतिहासिक आयोजन देशभर से उभरती हुई गेमिंग प्रतिभाओं को एक मंच पर लाने वाला एक मील का पत्थर साबित हुआ और भारत में ईस्पोर्ट्स को एक सम्मानित और वैध खेल के रूप में मान्यता दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम रहा।
इस प्रतिष्ठित आयोजन को और गरिमा प्रदान करते हुए, भारत की प्रख्यात शतरंज खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर कोनेरु हम्पी ने चैम्पियनशिप की ब्रांड एंबेसडर के रूप में भूमिका निभाई। उनका जुड़ाव पारंपरिक और आधुनिक मानसिक खेलों के बीच की खाई को पाटने के साथ-साथ ईस्पोर्ट्स की बौद्धिक गहराई और प्रतिस्पर्धी स्वरूप को भी रेखांकित करता है।
इस चैम्पियनशिप को राष्ट्रीय स्तर पर ज़ोनल आयोजनों की श्रृंखला के माध्यम से गति मिली, जिन्हें कई संवैधानिक एवं खेल जगत के हस्तियों ने अपनी उपस्थिति से गौरवान्वित किया:
साउथ ज़ोन 1 – बेंगलुरु, कर्नाटक: माननीय राज्यपाल थावरचंद गहलोत और रॉबिन उथप्पा (पूर्व भारतीय क्रिकेटर)
वेस्ट ज़ोन – मुंबई, महाराष्ट्र: आशीष शेलार, मंत्री, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सांस्कृतिक कार्य, महाराष्ट्र सरकार और अजिंक्य रहाणे (पूर्व भारतीय क्रिकेटर)
नॉर्थ और ईस्ट ज़ोन – गुरुग्राम, हरियाणा: गौरव गौतम, खेल मंत्री, हरियाणा सरकार एवं कपिल देव, पद्म भूषण सम्मानित और पूर्व भारतीय क्रिकेट विश्व कप विजेता कप्तान
साउथ ज़ोन 2 – चेन्नई, तमिलनाडु: हर सहाय मीणा, प्रमुख सचिव, उपभोक्ता संरक्षण विभाग, तमिलनाडु सरकार एवं कृष्णमाचारी श्रीकांत, पूर्व कप्तान, कोच और चयन समिति अध्यक्ष, भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ कानून के इन प्रावधानों पर लगाया रोक









