पुरुष क्रिकेट टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा 2026 का कार्यक्रम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया गया है। इस सीमित ओवरों की सीरीज़ में भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय और 3 एकदिवसीय (ODI) मुकाबले खेले जाएंगे। यह दौरा 1 जुलाई से 19 जुलाई 2026 तक चलेगा।
टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) शेड्यूल:
- पहला T20I – 1 जुलाई
रात 11:00 बजे (IST)
Banks Homes Riverside, डरहम - दूसरा T20I – 4 जुलाई
शाम 7:00 बजे (IST)
Emirates Old Trafford, मैनचेस्टर - तीसरा T20I – 7 जुलाई
रात 11:00 बजे (IST)
Trent Bridge, नॉटिंघम - चौथा T20I – 9 जुलाई
रात 11:00 बजे (IST)
Seat Unique Stadium, ब्रिस्टल - पांचवां T20I – 11 जुलाई
रात 11:00 बजे (IST)
Utilita Bowl, साउथैम्प्टन
वनडे (ODI) शेड्यूल:
- पहला ODI – 14 जुलाई
शाम 5:30 बजे (IST)
Edgbaston Stadium, बर्मिंघम - दूसरा ODI – 16 जुलाई
शाम 5:30 बजे (IST)
Sophia Gardens, कार्डिफ - तीसरा ODI – 19 जुलाई
दोपहर 3:30 बजे (IST)
Lord’s Cricket Ground, लंदन

क्या है खास?
- सीरीज़ का आखिरी वनडे मुकाबला क्रिकेट के मक्का माने जाने वाले लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा।
- यह दौरा T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय खिलाड़ियों के लिए अहम अभ्यास साबित हो सकता है।
- दोनों टीमें सीमित ओवरों के फॉर्मेट में अपनी ताकत आज़माते हुए नए खिलाड़ियों को मौका दे सकती हैं।
यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत इतने दिनों तक के लिए हुए बाहर, इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका
इंग्लैंड की धरती पर हमेशा भारतीय टीम का प्रदर्शन क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच का विषय रहा है। ऐसे में जुलाई 2026 में होने वाला यह दौरा फैंस के लिए बेहद खास रहने वाला है। अब देखना होगा कि कप्तान की भूमिका में कौन होता है और क्या भारत इंग्लैंड को उसी की ज़मीन पर मात दे पाता है।









