• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, July 17, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home राज्यों से

तेज प्रताप यादव को मिला RJD सांसद का समर्थन, बोले – “जो किया वो गुनाह नहीं है”

तेज प्रताप यादव को पार्टी के भीतर से ही समर्थन मिला है। RJD सांसद सुधाकर सिंह ने तेज प्रताप के पक्ष में कहा है कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है जिसे ‘गुनाह’ कहा जाए।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
2 June 2025
in राज्यों से
0
तेज प्रताप यादव को मिला RJD सांसद सुधाकर सिंह का समर्थन - Panchayati Times

RJD सांसद सुधाकर सिंह

Share on FacebookShare on Twitter

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को हाल ही में पार्टी और परिवार से अलग कर दिया गया है, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम के बीच तेज प्रताप को पार्टी के भीतर से ही समर्थन मिल रहा है। RJD के वरिष्ठ नेता और सांसद सुधाकर सिंह ने तेज प्रताप के पक्ष में खुलकर बयान दिया है और कहा है कि तेज प्रताप ने ऐसा कुछ नहीं किया है जिसे ‘गुनाह’ कहा जाए।

“तेज प्रताप का फैसला अपराध की श्रेणी में नहीं आता”

मोतिहारी में मीडिया से बातचीत करते हुए सुधाकर सिंह ने कहा, “मैं तेज प्रताप यादव के फैसले को न तो अनैतिक मानता हूं और न ही अवैध। हमारे समाज में दो-दो, तीन-तीन शादियों का इतिहास रहा है। ये कोई नई बात नहीं है।” उन्होंने उदाहरण के तौर पर चिराग पासवान का जिक्र करते हुए कहा, “चिराग पासवान दूसरी मां से जन्मे हैं, ये सब समाज में पहले से होता आया है। कई लोगों की दो या तीन शादियां होती रही हैं, और लोग इसे सामान्य तौर पर स्वीकारते भी हैं।”

“लालू यादव को पिता के रूप में स्वीकार करना चाहिए”

जब सुधाकर सिंह से पूछा गया कि क्या लालू प्रसाद यादव को तेज प्रताप को माफ कर देना चाहिए, तो उन्होंने कहा, “एक पिता को अपने बेटे को अपनाना चाहिए। ये पारिवारिक मामला है और इसे उसी भावना से देखा जाना चाहिए।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि तेज प्रताप ने कोई ऐसा काम नहीं किया है जो कानून या नैतिकता के खिलाफ हो।

तेज प्रताप यादव को मिला RJD सांसद सुधाकर सिंह का समर्थन - Panchayati Times
RJD सांसद सुधाकर सिंह

तेज प्रताप पर विवाद क्यों?

राजद नेता तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के बीच तलाक का मामला काफी समय से अदालत में लंबित है। इस बीच, अनुष्का यादव नामक महिला के साथ उनकी कथित शादी या रिश्ते को लेकर नया विवाद सामने आया है, जिस पर सत्ता पक्ष के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं। इसी विवाद के बाद लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और पारिवारिक मामलों से बाहर कर दिया।

तेज प्रताप को मिल रहा है धीरे-धीरे समर्थन

तेज प्रताप यादव को लेकर जहां एक ओर विवाद गहराता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ नेता उनके समर्थन में सामने आ रहे हैं। इससे पहले पूर्व सांसद पप्पू यादव ने भी तेज प्रताप के समर्थन में बयान देते हुए कहा था, “तेज प्रताप ने कोई अपराध नहीं किया है। कोई बलात्कार तो नहीं किया है।”

यह भी पढ़ें: सिक्किम में भूस्खलन से तबाही: आर्मी कैंप पर लैंडस्लाइड, तीन की मौत, नौ जवान लापत

इस पूरे घटनाक्रम से साफ है कि पार्टी के भीतर एक वर्ग ऐसा भी है जो तेज प्रताप के साथ खड़ा है और उनके फैसलों को व्यक्तिगत स्वतंत्रता के रूप में देखता है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि लालू यादव इस पारिवारिक और राजनीतिक उथल-पुथल के बीच क्या रुख अपनाते हैं।

Tags: तेज प्रताप यादवराष्ट्रीय जनता दलसांसद सुधाकर सिंह
Previous Post

देश में कोरोना के 4 हजार एक्टिव केस, दिल्ली में एक दिन में 47 नए मामले और इतनी मौत

Next Post

योगी सरकार के इस योजना से यूपी के किसान होंगे मालामाल

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times
पंचायत

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
नोएडा के मामूरा में जी+4 इमारत में लगी भीषण आग - Panchayati Times
राज्यों से

नोएडा के मामूरा में जी+4 इमारत में लगी भीषण आग, पंचायती टाइम्स के ट्वीट के जवाब में नोएडा पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा?

15 July 2026
Bankipur Bypoll 2026: वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- यह साजिश है, कोर्ट जाने की तैयारी - Panchayati Times
भारत

Bankipur Bypoll 2026: वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- यह साजिश है, कोर्ट जाने की तैयारी

14 July 2026
तमिलनाडु में गौहत्या पर मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक - Panchayati Times
भारत

तमिलनाडु में गौहत्या पर मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

13 July 2026
शादी के 4 महीने बाद ही नवविवाहिता महिला ने इस कारण से की आत्महत्या - Panchayati Times
जुर्म

शादी के 4 महीने बाद ही नवविवाहिता महिला ने इस कारण से की आत्महत्या

13 July 2026
फायरिंग मामले में खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड पर कोर्ट का बड़ा फैसला - Panchayati Times
राज्यों से

फायरिंग मामले में खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड पर कोर्ट का बड़ा फैसला

13 July 2026
Next Post
यूपी सरकार की बड़ी राहत: इन लोगों को बिजली सिर्फ 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी - Panchayati Times

योगी सरकार के इस योजना से यूपी के किसान होंगे मालामाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (560)
  • जुर्म (337)
  • दुनिया (348)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (300)
  • बिज़नेस (282)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,749)
  • मनोरंजन (308)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,103)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (179)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग - Panchayati Times

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

17 July 2026
वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved