• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, October 10, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home राज्यों से

सिक्किम में भूस्खलन से तबाही: आर्मी कैंप पर लैंडस्लाइड, तीन की मौत, नौ जवान लापत

उत्तर-पूर्व भारत में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। सिक्किम राज्य के उत्तरी क्षेत्र में रविवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ, जब एक आर्मी कैंप पर भयंकर भूस्खलन ने कहर बरपाया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
2 June 2025
in राज्यों से
0
सिक्किम में भूस्खलन से तबाही: आर्मी कैंप पर लैंडस्लाइड, तीन की मौत, नौ जवान लापत - Panchayati Times

सिक्किम में भूस्खलन से तबाही: आर्मी कैंप पर लैंडस्लाइड

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर-पूर्व भारत में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। सिक्किम राज्य के उत्तरी क्षेत्र में रविवार, 1 जून 2025 की शाम एक बड़ा हादसा हुआ, जब एक आर्मी कैंप पर भयंकर भूस्खलन ने कहर बरपाया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जिनमें भारतीय सेना के जवान भी शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

प्रशासन के अनुसार, यह भूस्खलन शाम करीब 7 बजे उत्तरी सिक्किम की एक चट्टान से हुआ, जिससे सेना का कैंप इसकी चपेट में आ गया। इस हादसे में कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं और लापता लोगों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में नौ जवान अभी भी लापता हैं, जिन्हें खोजने के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

लाचेन और लाचुंग में 1500 पर्यटक फंसे

भारी बारिश और भूस्खलन के कारण उत्तरी सिक्किम के कई रास्ते बंद हो गए हैं। इस कारण लोचन और लाचुंग जैसे पर्यटन स्थलों में करीब 1500 पर्यटक फंस गए हैं। मंगन जिले के पुलिस अधीक्षक सोनम देचू भूटिया के अनुसार, लाचेन में 115 और लाचुंग में 1,350 से अधिक पर्यटक रुके हुए हैं। इन इलाकों में सड़क मार्ग दोनों ओर से बाधित हो गया है, जिससे लोगों का बाहर निकलना संभव नहीं हो पा रहा है।

प्रशासन ने सभी पर्यटकों को फिलहाल अपने-अपने होटलों में ही सुरक्षित रहने की सलाह दी है और उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है।

प्रशासन अलर्ट पर, राहत कार्य जारी

राज्य सरकार और सेना की टीमें मिलकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। हेलीकॉप्टर की मदद से भी स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक और बारिश की चेतावनी दी है, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक: ग्रामीण इलाकों की अवैध संपत्तियों से वसूला जाएगा संपत्ति कर

सरकार की ओर से लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है और स्थानीय लोगों के साथ-साथ फंसे पर्यटकों की मदद के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आधिकारिक सूचनाओं का पालन करें।

Tags: आर्मी कैंपलैंडस्लाइडसिक्किम
Previous Post

Video: डी गुकेश ने मैग्नस को दी मात, हारने के बाद झल्लाकर टेबल पर हाथ पटकते दिखे कार्लसन

Next Post

ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान 

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया - Panchayati Times
राज्यों से

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया

9 October 2026
PM Fasal Bima Yojana Bihar: 7 साल बाद फिर लागू होगी फसल बीमा योजना, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन - Panchayati Times
कृषि समाचार

PM Fasal Bima Yojana Bihar: 7 साल बाद फिर लागू होगी फसल बीमा योजना, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

3 October 2026
BPSC TRE 4.0: शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी नियुक्ति - Panchayati Times
राज्यों से

BPSC TRE 4.0: शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी नियुक्ति

29 September 2026
Kerala Local Body Results 2026: UDF को झटका, LDF ने 16 वार्ड जीते; जानें पूरा परिणाम - Panchayati Times
पंचायत

Kerala Local Body Results 2026: UDF को झटका, LDF ने 16 वार्ड जीते; जानें पूरा परिणाम

29 September 2026
Barapullah Phase 3: दिल्ली में शुरू हुआ बारापुला फेज-3, मयूर विहार से AIIMS तक आसान होगा सफर - Panchayati Times
राज्यों से

Barapullah Phase 3: दिल्ली में शुरू हुआ बारापुला फेज-3, मयूर विहार से AIIMS तक आसान होगा सफर

29 September 2026
शाही जामा मस्जिद मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला - Panchayati Times
राज्यों से

शाही जामा मस्जिद मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 

28 September 2026
Next Post
ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान - Panchayati Times

ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,832)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,151)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया - Panchayati Times

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया

9 October 2026
Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved