निर्देशक आदित्य धर और सुपरस्टार रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित स्पाई-एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। शुरुआती तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी यह फिल्म अब वीकडेज में भी अद्भुत पकड़ बनाए हुए है। सोमवार टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के बाद फिल्म ने मंगलवार को भी जबरदस्त कमाई कर कई नए रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
पांचवें दिन भी ‘धुरंधर’ का जलवा बरकरार
रिलीज से पहले जिस तरह का बज़ फिल्म के लिए देखा गया था, ‘धुरंधर’ ने उससे कहीं बढ़कर प्रदर्शन करते हुए दर्शकों और ट्रेड एनालिस्ट्स को चौंका दिया है। दमदार कहानी, एक्शन से भरपूर सीक्वेंस और रणवीर सिंह की कैरियर-डिफाइनिंग परफॉर्मेंस की बदौलत फिल्म की चर्चा हर तरफ जोरशोर से हो रही है। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के कारण वीकडेज में भी दर्शकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है।
फिल्म के पांच दिनों का कलेक्शन इस प्रकार रहा:
- पहला दिन: 28 करोड़
- दूसरा दिन: 32 करोड़
- तीसरा दिन: 43 करोड़
- चौथा दिन: 23.25 करोड़
- पांचवा दिन (पहला मंगलवार): 26.50 करोड़
इस तरह ‘धुरंधर’ की कुल पांच दिवसीय कमाई 152.75 करोड़ रुपये पहुंच गई है, जो इस साल किसी भी फिल्म के लिए बेहद प्रभावशाली आंकड़ा है।
‘धुरंधर’ ने बनाए कई धमाकेदार रिकॉर्ड
फिल्म ने केवल कमाई ही नहीं की, बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ डाले:
- ‘धुरंधर’ अब इस साल की 10वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इसने अक्षय कुमार की ‘स्काईफोर्स’ (134 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।
- इसका अगला लक्ष्य ‘थामा’ के 157.04 करोड़ का आंकड़ा है, जिसे फिल्म आज ही पार कर लेगी और टॉप 9 में पहुंच जाएगी।
- फिल्म ने सलमान खान की ‘सिकंदर’ (129 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को भी मात दे दी है।
- पांचवें दिन की कमाई के बाद यह रणवीर सिंह की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो गई है, साथ ही इसने उनकी सुपरहिट ‘गली बॉय’ के 139.63 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
- ‘धुरंधर’ पहले मंगलवार के कलेक्शन के मामले में 9वीं सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बन गई है, जिसने ‘स्त्री 2’ (25.8 करोड़) और ‘छावा’ (25.5 करोड़) को पीछे छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: BCCI ने मिनी ऑक्शन लिस्ट में जोड़ा इन खिलाड़ियों को
फिल्म की रफ्तार अभी और तेज़ होने की उम्मीद
जिस तरह की स्थिरता फिल्म वीकडेज़ में दिखा रही है, उससे साफ है कि ‘धुरंधर’ आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर नई ऊंचाइयां छू सकती है। दर्शकों का उत्साह और मजबूत वर्ड ऑफ माउथ संकेत दे रहे हैं कि यह फिल्म जल्द ही 200 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।








