• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, September 19, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इलेक्ट्रिक वाहनों में निवेश करने का आह्वान किया

नितिन गडकरी वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में एक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थें। उन्होंने ऑटो निर्माताओं से स्वच्छ तकनीकों, विशेष रूप से इलेक्ट्रिक वाहनों में निवेश करने का आग्रह किया, अन्यथा वे "मौका चूक जाएंगे"।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
12 January 2024
in नई तकनीकी
0
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इलेक्ट्रिक वाहनों में निवेश करने का आह्वान किया
Share on FacebookShare on Twitter

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि सरकार का मिशन भारत को दुनिया का नंबर वन ऑटोमोबाइल मैन्युफेक्चरिंग हब (वाहन निर्माण केंद्र) बनाना और ऑटो क्षेत्र को 25 लाख करोड़ रुपये का उद्योग बनाना है।

नितिन गडकरी वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में एक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थें। उन्होंने ऑटो निर्माताओं से स्वच्छ तकनीकों, विशेष रूप से इलेक्ट्रिक वाहनों में निवेश करने का आग्रह किया, अन्यथा वे “मौका चूक जाएंगे”।

गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 50 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भर भारत के विजन के तहत, “हम ऑटो क्षेत्र को 25 लाख करोड़ रुपये का उद्योग बनाने की ओर देख रहे हैं।”

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, “हमें नंबर एक बनना है। हमारा मिशन, हमारा लक्ष्य भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग को दुनिया का नंबर एक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना है।”

📍 𝓖𝓪𝓷𝓭𝓱𝓲𝓷𝓪𝓰𝓪𝓻 | Addressing Seminar on ‘Electric Mobility - The Future’ at the 10th #VibrantGujaratGlobalSummit. https://t.co/W6fktMASAU

— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) January 11, 2024

गडकरी ने वहां मौजूद लोगों को याद दिलाते हुए कहा कि जब उन्होंने मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था, तब भारत का ऑटोमोबाइल क्षेत्र दुनिया में सातवें नंबर पर था।

उन्होंने कहा, “मुझे बहुत गर्व और खुशी है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमने एक बहुत ही सम्मानजनक उपलब्धि हासिल की है। अब हमने जापान को पीछे छोड़ दिया है और हम दुनिया में तीसरे स्थान पर हैं।” मंत्री ने कहा कि ऑटो क्षेत्र में बहुत बड़ी क्षमता है क्योंकि मांग सिर्फ घरेलू बाजार में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी है।

इस समय इस उद्योग का साइज 12.5 लाख करोड़ रुपये है।

उन्होंने कहा, “यह वह उद्योग है जिसे निर्यात से 4 लाख करोड़ रुपये का राजस्व हासिल होता है। और यही वह उद्योग है जिसने पहले ही 4 करोड़ रोजगार पैदा किए हैं। यह वह उद्योग है जो केंद्र सरकार और राज्य सरकारों को जीएसटी के जरिए अधिकतम राजस्व देता है।”

इलेक्ट्रिफिकेशन के विषय में उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बिक्री कई गुना बढ़ गई है। और जिन लोगों ने इस टेक्नोलॉजी में निवेश किया है उन्हें फायदा हो रहा है, जबकि जो पीछे रह गए हैं वे संघर्ष कर रहे हैं।

उन्होंने जोर देते हुए कहा, “निवेश करें (ईवी में) अन्यथा आप मौका चूक जाएंगे।”

यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होंगे

कार्यक्रम में बोलते हुए केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों और उनके भारत में निर्माण को बढ़ावा देने के लिए कई उपाय किए हैं। जिनमें FAME योजना, ऑटो के लिए पीएलआई और एडवांस केमिस्ट्री सेल (एसीसी) बैटरी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि पीएलआई योजना के तहत भारत में एसीसी बैटरी का उत्पादन लगभग फरवरी तक शुरू होने की उम्मीद है।

जब कार्यक्रम के दौरान FAME योजना के विस्तार के बारे में पूछा गया, तो पांडेय ने विशेष रूप से कोई टिप्पणी नहीं की। लेकिन यह कहकर संकेत दिया कि ऐसे प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन हैं।

Tags: इलेक्ट्रिक वाहननितिन गडकरी
Previous Post

22 जनवरी तक तीर्थ स्थानों, मंदिरों की साफ सफाई करें: पीएम मोदी

Next Post

Lakshadweep New Airport : भारत सरकार बनवायेगी लक्षद्वीप में नया एअरपोर्ट

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

SEMICON India 2026: दुनिया भर की चिप कंपनियों का होगा जमावड़ा, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन - Panchayati Times
नई तकनीकी

SEMICON India 2026: दुनिया भर की चिप कंपनियों का होगा जमावड़ा, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

15 September 2026
पाइरेसी पर सख्त हुई सरकार, टेलीग्राम को भेजा नोटिस; 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट - Panchayati Times
नई तकनीकी

पाइरेसी पर सख्त हुई सरकार, टेलीग्राम को भेजा नोटिस; 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट

4 July 2026
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद, सरकार ने मांगा जवाब  - Panchayati Times
नई तकनीकी

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद, सरकार ने मांगा जवाब 

2 July 2026
Swift Telescope: धरती की ओर गिर रहा स्विफ्ट टेलीस्कोप, बचाने के लिए बड़ा मिशन शुरू करेगा नासा - Panchayati Times
अजब-गजब

Swift Telescope: धरती की ओर गिर रहा स्विफ्ट टेलीस्कोप, बचाने के लिए बड़ा मिशन शुरू करेगा नासा

29 June 2026
आपके मोबाइल पर भी आया अलर्ट मैसेज? घबराएं नहीं... - Panchayati Times
नई तकनीकी

आपके मोबाइल पर भी आया अलर्ट मैसेज? घबराएं नहीं…

2 May 2026
Airtel 299 Plan Discontinued: एयरटेल ने बंद किया 299 रुपये वाला प्लान - Panchayati Times
नई तकनीकी

Airtel ने बढ़ाई इस प्लान की कीमत, यूजर्स को दिया झटका

20 April 2026
Next Post
lakshdweep new airport

Lakshadweep New Airport : भारत सरकार बनवायेगी लक्षद्वीप में नया एअरपोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (584)
  • जुर्म (344)
  • दुनिया (356)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (318)
  • बिज़नेस (294)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,813)
  • मनोरंजन (316)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,143)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (199)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

West Bengal Bypolls 2026: नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी TMC को झटका - Panchayati Times

West Bengal Bypolls 2026: नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी TMC को झटका 

19 September 2026
UP: पंचायत सहायकों के प्रदर्शन पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, मानदेय और नौकरी से जुड़ी मांगों पर दिया भरोसा - Panchayati Times

UP: पंचायत सहायकों के प्रदर्शन पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, मानदेय और नौकरी से जुड़ी मांगों पर दिया भरोसा

16 September 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved