• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, September 5, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home राज्यों से

यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को आज से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में मौसम बदलता दिखाई देगा।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
28 April 2026
in राज्यों से
0
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत - Panchayati Times
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को आज से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर राज्य के कई हिस्सों में दिखाई देगा। सोमवार शाम को ही नोएडा, गाजियाबाद और आगरा समेत कई जिलों में तेज आंधी चलने से मौसम में बदलाव के संकेत मिल गए थे।

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार 28 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। वहीं पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

इन जिलों में अलर्ट

राज्य में 28 अप्रैल से 1 मई तक मौसम का बदला हुआ रुख जारी रह सकता है। सहारनपुर, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, मुरादाबाद, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कासगंज, बदायूं, संभल, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी और ललितपुर जैसे जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इसके अलावा बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया और बलिया समेत कई अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि प्रदेश के कुछ हिस्सों में अभी भी गर्मी और लू का असर बना रहेगा।

तापमान में गिरावट के आसार

बारिश और तेज हवाओं के चलते अगले 3 से 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। इससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलेगी।

बीते दिन सबसे ज्यादा गर्म रहे ये इलाके

पिछले 24 घंटों के दौरान बांदा, प्रयागराज, हमीरपुर और कानपुर जैसे जिले प्रदेश के सबसे गर्म क्षेत्र रहे। इन इलाकों में तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बंद रहेंगे ठेके इस दिन, जानें कब-कब होगा ड्राई डे

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें, खासकर आंधी और बिजली गिरने के समय खुले स्थानों से दूर रहें।

Tags: उत्तर प्रदेशपश्चिमी उत्तर प्रदेशभीषण गर्मीमौसम विभाग
Previous Post

दिल्ली में बंद रहेंगे ठेके इस दिन, जानें कब-कब होगा ड्राई डे

Next Post

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दामों में गिरावट, जानें ताजा भाव

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

इस दिन दिल्ली में छुट्टी, BRICS Summit के चलते बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर - Panchayati Times
राज्यों से

इस दिन दिल्ली में छुट्टी, BRICS Summit के चलते बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

3 September 2026
हिमाचल में पंचायत घरों को लेकर सरकार का नया नियम, निर्माण के लिए 10 बिस्वा जमीन जरूरी; जानें बजट और सुविधाएं - Panchayati Times
पंचायत

हिमाचल में पंचायत घरों को लेकर सरकार का नया नियम, निर्माण के लिए 10 बिस्वा जमीन जरूरी; जानें बजट और सुविधाएं

2 September 2026
तमिलनाडु CM विजय ने किसानों और शिक्षकों को दी बड़ी राहत - Panchayati Times
कृषि समाचार

तमिलनाडु CM विजय ने किसानों और शिक्षकों को दी बड़ी राहत

2 September 2026
UPTET Result 2026: 62 हजार से ज्यादा कार्यरत शिक्षक नहीं कर पाए क्वालीफाई, जानें पूरा रिजल्ट और आगे का मौका - Panchayati Times
राज्यों से

UPTET Result 2026: 62 हजार से ज्यादा कार्यरत शिक्षक नहीं कर पाए क्वालीफाई, जानें पूरा रिजल्ट और आगे का मौका

27 August 2026
सीएम योगी ने प्रदेश की महिलाओं और बेटियों के लिए किया बड़ा ऐलान - Panchayati Times
राज्यों से

सीएम योगी ने प्रदेश की महिलाओं और बेटियों के लिए किया बड़ा ऐलान

26 August 2026
MCD और दिल्ली सरकार में अफसरशाही हावी, चुने हुए प्रतिनिधि काम कराने के लिए लगा रहे चक्कर: विजय गोयल - Panchayati Times
पंचायत

MCD और दिल्ली सरकार में अफसरशाही हावी, चुने हुए प्रतिनिधि काम कराने के लिए लगा रहे चक्कर: विजय गोयल

25 August 2026
Next Post
Gold Silver Rate: सोने-चांदी के दाम में जबरदस्त उछाल - Panchayati Times

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दामों में गिरावट, जानें ताजा भाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (583)
  • जुर्म (341)
  • दुनिया (352)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (312)
  • बिज़नेस (291)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,800)
  • मनोरंजन (315)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,133)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (198)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

इटली PM मेलोनी ने बनाया रिकॉर्ड, PM मोदी ने दी बधाई - Panchayati Times

इटली PM मेलोनी ने बनाया रिकॉर्ड, PM मोदी ने दी बधाई

4 September 2026
सोनिया गांधी की किताब Belonging: A Journey of Love को मिला नया पब्लिशर - Panchayati Times

सोनिया गांधी की किताब Belonging: A Journey of Love को मिला नया पब्लिशर

4 September 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved