• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, September 25, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home दुनिया

सऊदी अरब और पाकिस्तान के डिफेंस डील पर भारत ने क्या कहा?

सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस डील को लेकर भारत ने औपचारिक प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि सऊदी अरब भारत की हितों का सम्मान करेगा।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
19 September 2025
in दुनिया
0
PoJK Protest: पीओजेके में प्रदर्शन पर भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए सुरक्षा समझौते (डिफेंस डील) को लेकर भारत ने औपचारिक प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को बयान जारी करते हुए कहा कि भारत और सऊदी अरब के बीच एक गंभीर और गहन रणनीतिक साझेदारी है, और भारत को भरोसा है कि इस साझेदारी के तहत सऊदी अरब भारत की संवेदनशीलताओं और आपसी हितों का सम्मान करेगा।

क्या है सऊदी-पाक सुरक्षा समझौता?

गौरतलब है कि 17 सितंबर को सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच एक महत्वपूर्ण डिफेंस डील पर हस्ताक्षर हुए हैं। इस समझौते के तहत यदि इन दोनों देशों में से किसी एक पर हमला होता है, तो वह दूसरे देश पर भी आक्रमण माना जाएगा। यानी यह डील एक तरह की साझा सुरक्षा गारंटी की तरह है, जिससे भारत की चिंताएं स्वाभाविक रूप से बढ़ी हैं, खासकर जब पाकिस्तान की आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों का इतिहास सामने है।

रणधीर जायसवाल का बयान

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा: “भारत और सऊदी अरब के बीच एक मजबूत और व्यापक रणनीतिक साझेदारी है, जो समय के साथ और अधिक सुदृढ़ हुई है। हमें विश्वास है कि इस साझेदारी में हमारे आपसी हितों और संवेदनशीलताओं का ध्यान रखा जाएगा।”

पाकिस्तान पर सीधा हमला, आतंकवाद को लेकर सख्त टिप्पणी

रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के हालिया वीडियो प्रसार का हवाला देते हुए पाकिस्तान पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा: “पूरी दुनिया अच्छी तरह जानती है कि आतंकवादियों और पाकिस्तान की सरकार तथा सेना के बीच गहरा गठजोड़ है। हमें सीमा पार आतंकवाद को रोकने के लिए वैश्विक सहयोग और कठोर कदमों की जरूरत है।”

उन्होंने यह भी कहा कि भारत, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वैश्विक समुदाय से संगठित और ठोस प्रयासों की अपील करता है।

अमेरिकी पुलिस द्वारा भारतीय इंजीनियर की हत्या पर विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया

प्रवक्ता ने कैलिफोर्निया में भारतीय इंजीनियर की गोली लगने से मौत के मामले में भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से उठा रही है और स्थानीय अमेरिकी प्रशासन के साथ बातचीत जारी है। “हम मृतक के परिवार के संपर्क में हैं और जांच की प्रगति पर नजर रखे हुए हैं,” – रणधीर जायसवाल

सऊदी अरब और पाकिस्तान के डिफेंस डील पर भारत ने क्या कहा? - Panchayati Times

दोहा बैठक और अरब सैन्य गठबंधन पर भारत की नजर

इस बीच, कतर की राजधानी दोहा में हुई अरब देशों की बैठक पर भी भारत की नजर है। यह बैठक उस समय हुई जब इजराइल ने दोहा में कथित हमास वार्ताकारों की इमारत पर एयर स्ट्राइक की थी। बैठक में NATO की तर्ज पर एक अरब सैन्य गठबंधन बनाने का प्रस्ताव भी चर्चा में रहा।

पाकिस्तान ने इस बैठक में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, साथ ही तुर्किए, UAE, बहरीन, मिस्र, जॉर्डन और मोरक्को जैसे देशों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: DUSU चुनाव 2025: NSUI को केवल इस पद से करना पड़ा संतोष 

भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच सैन्य नजदीकी को लेकर सतर्क है। भारत की विदेश नीति स्पष्ट है – आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस और रणनीतिक साझेदारों से परस्पर सम्मान और संवेदनशीलता की अपेक्षा। ऐसे में आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि सऊदी अरब भारत की चिंताओं को किस तरह संबोधित करता है।

Tags: डिफेंस डीलरणधीर जायसवालसऊदी अरब और पाकिस्तान
Previous Post

DUSU चुनाव 2025: NSUI को केवल इस पद से करना पड़ा संतोष 

Next Post

Good News! स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम पर अब नहीं देना होगा GST, जानें-फैसले क्या बदलाव हुए?

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

BRICS Summit 2026: न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन सर्वसम्मति से मंजूर, पहलगाम आतंकी हमले की हुई कड़ी निंदा - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन सर्वसम्मति से मंजूर, पहलगाम आतंकी हमले की हुई कड़ी निंदा

12 September 2026
BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों की थाली में सत्तू से बाजरा तक, जानें दिल्ली के होटलों का खास डिनर मेन्यू - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों की थाली में सत्तू से बाजरा तक, जानें दिल्ली के होटलों का खास डिनर मेन्यू

12 September 2026
BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों के लिए खास इंतजाम, थाली में दिखेगा भारत का स्वाद - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों के लिए खास इंतजाम, थाली में दिखेगा भारत का स्वाद

11 September 2026
BRICS Summit 2026: जानें BRICS का इतिहास और इससे जुड़े तथ्य - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: जानें BRICS का इतिहास और इससे जुड़े तथ्य

12 September 2026
इटली PM मेलोनी ने बनाया रिकॉर्ड, PM मोदी ने दी बधाई - Panchayati Times
दुनिया

इटली PM मेलोनी ने बनाया रिकॉर्ड, PM मोदी ने दी बधाई

4 September 2026
इस कारण नेपाल में आया प्रलयकारी बाढ़, 165 लोगों की मौत, 1000 से ज्यादा लापता - Panchayati Times
दुनिया

इस कारण नेपाल में आया प्रलयकारी बाढ़, 165 लोगों की मौत, 1000 से ज्यादा लापता

27 August 2026
Next Post
From September 22, GST will no longer be payable on health and life insurance premiums. (image credit: SM)

Good News! स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम पर अब नहीं देना होगा GST, जानें-फैसले क्या बदलाव हुए?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (585)
  • जुर्म (344)
  • दुनिया (356)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (320)
  • बिज़नेस (294)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,817)
  • मनोरंजन (316)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,144)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (201)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद - Panchayati Times

पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद

24 September 2026
कॉमनवेल्थ चेस एसोसिएशन और चेसवेदा के बीच हुई साझेदारी, कॉमनवेल्थ देशों में शतरंज को मिलेगा बढ़ावा - Panchayati Times

कॉमनवेल्थ चेस एसोसिएशन और चेसवेदा के बीच हुई साझेदारी, कॉमनवेल्थ देशों में शतरंज को मिलेगा बढ़ावा 

23 September 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved