• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, October 22, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

DUSU चुनाव 2025: NSUI को केवल इस पद से करना पड़ा संतोष 

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2025 के नतीजों में इस बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित किया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
19 September 2025
in भारत, शिक्षा / जॉब
0
DUSU चुनाव 2025: NSUI को केवल इस पद से करना पड़ा संतोष - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2025 के नतीजों में इस बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित किया है। शुक्रवार, 19 सितंबर को घोषित परिणामों में ABVP ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI को केवल उपाध्यक्ष पद से संतोष करना पड़ा।

ABVP की बड़ी जीत, आर्यन मान बने अध्यक्ष

ABVP की ओर से आर्यन मान ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, जिन्हें 28,841 वोट मिले। सचिव पद पर कुणाल चौधरी (23,779 वोट) और संयुक्त सचिव पद पर दीपिका झा (21,825 वोट) विजयी रहीं। तीनों ही उम्मीदवार शुरू से ही मतगणना में बढ़त बनाए हुए थे।

DUSU चुनाव 2025: NSUI को केवल इस पद से करना पड़ा संतोष  - Panchayati Times

DUSU President आर्यन मान

बीजेपी समर्थित छात्र संगठन ABVP के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार गोविंद तंवर को हार का सामना करना पड़ा, हालांकि वे चुनाव प्रचार में काफी सक्रिय रहे।

NSUI को केवल एक पद पर सफलता

NSUI की ओर से राहुल यादव झांसल ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की और सबसे अधिक 29,339 वोट प्राप्त किए। यह दिलचस्प है कि राहुल को सभी प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा वोट मिले, बावजूद इसके NSUI अन्य तीन सीटें हार गई।

कांग्रेस की छात्र संगठन NSUI की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार जोसलिन नंदिता चौधरी (12,645 वोट), सचिव पद पर कबीर (16,177 वोट) और संयुक्त सचिव पद पर लवकुश भड़ाना (17,380 वोट) को हार का सामना करना पड़ा।

वामपंथी छात्र संगठनों का प्रदर्शन

SFI-AISA गठबंधन की ओर से अध्यक्ष पद पर 5,385, उपाध्यक्ष पद पर 4,163, सचिव पद पर 9,535, और संयुक्त सचिव पद पर 8,425 वोट मिले। हालांकि गठबंधन किसी भी पद पर जीत हासिल नहीं कर सका।

2024 के नतीजों से तुलना

2024 में हुए छात्रसंघ चुनाव में NSUI ने दो प्रमुख सीटों—अध्यक्ष और संयुक्त सचिव—पर जीत दर्ज की थी, जबकि ABVP को उपाध्यक्ष और सचिव पद मिले थे। इस बार NSUI को एक सीट का नुकसान झेलना पड़ा है, जिससे संगठन की स्थिति कमजोर हुई है।

प्रत्याशियों को मिले वोट (प्रमुख उम्मीदवार)

पदउम्मीदवारपार्टीवोट
अध्यक्षआर्यन मानABVP28,841
अध्यक्षजोसलिन चौधरीNSUI12,645
उपाध्यक्षराहुल झांसलNSUI29,339
उपाध्यक्षगोविंद तंवरABVP20,547
सचिवकुणाल चौधरीABVP23,779
सचिवकबीरNSUI16,177
संयुक्त सचिवदीपिका झाABVP21,825
संयुक्त सचिवलवकुश भड़ानाNSUI17,380

नेताओं की प्रतिक्रियाएं

दीपिका झा (ABVP) – “मैं बिहार से यहां पढ़ाई के लिए आई और बहुत संघर्ष किया। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने मेरी मेहनत को पहचाना और 4,000 से अधिक वोटों से मुझे जीत मिली। मैं सभी का आभार व्यक्त करती हूं।”

वरुण चौधरी (NSUI अध्यक्ष) – “यह चुनाव ABVP के खिलाफ ही नहीं, बल्कि DU प्रशासन, केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार, पुलिस और पूरी व्यवस्था के खिलाफ था। हम चुनाव में मजबूती से लड़े। EVM में गड़बड़ी और DU के प्रोफेसरों का दुरुपयोग कर चुनाव को प्रभावित किया गया। लेकिन NSUI का संघर्ष थमेगा नहीं, हम और मजबूत होकर वापसी करेंगे।”

वोटिंग प्रतिशत और कार्यकाल

छात्रसंघ चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हुआ, जिसमें 39.45 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। चुने गए पदाधिकारियों का कार्यकाल 11 महीने का होगा, जिसके बाद अगले चुनाव कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: DUSU President बने आर्यन मान को कितनी सैलरी मिलेगी?

इस बार के DUSU चुनाव में ABVP ने अपना दबदबा बरकरार रखते हुए तीन प्रमुख सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि NSUI को केवल उपाध्यक्ष पद मिला। हालांकि NSUI के उपाध्यक्ष को सबसे ज्यादा वोट मिले, लेकिन बाकी सीटों पर हार से संगठन को झटका लगा है। राजनीतिक बयानबाज़ी और आरोप-प्रत्यारोपों के बीच छात्रसंघ चुनाव ने एक बार फिर दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति की गर्माहट को दर्शाया है।

Tags: ABVPDUSUdusu election 2025NSUIराहुल झांसलराहुल यादव झांसल
Previous Post

Breaking: ‘या अली..सिंगर जुबिन गर्ग की स्कूबा डाइविंग के दौरान मौत, 2 दिन पहले इंस्टा पर लिखा था ये पोस्ट

Next Post

सऊदी अरब और पाकिस्तान के डिफेंस डील पर भारत ने क्या कहा?

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

‘30 साल तक नहीं बनेगी आपकी सरकार’, राहुल गांधी और विपक्ष पर गृह मंत्री का तीखा हमला - Panchayati Times
भारत

‘30 साल तक नहीं बनेगी आपकी सरकार’, राहुल गांधी और विपक्ष पर गृह मंत्री का तीखा हमला

22 October 2026
बिहार के वित्तरहित शिक्षकों को राहत, अब सीधे बैंक खाते में आएगा अनुदान; BSEB ने शुरू किया भुगतान - Panchayati Times
राज्यों से

बिहार के वित्तरहित शिक्षकों को राहत, अब सीधे बैंक खाते में आएगा अनुदान; BSEB ने शुरू किया भुगतान

22 October 2026
भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोके रखने का AAP का दावा, ₹50 हजार के चालान पर केंद्र सरकार को घेरा - Panchayati Times
भारत

भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोके रखने का AAP का दावा, ₹50 हजार के चालान पर केंद्र सरकार को घेरा

21 October 2026
Income Tax Recruitment 2026: दिल्ली आयकर विभाग में निकली भर्ती, करें आवेदन - Panchayati Times
शिक्षा / जॉब

Income Tax Recruitment 2026: दिल्ली आयकर विभाग में निकली भर्ती, करें आवेदन

19 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर हिंसा में प्रभावित लोगों के लिए बनाई हाई पावर कमेटी - Panchayati Times
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर हिंसा में प्रभावित लोगों के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

17 October 2026
CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को शर्तों के साथ जमानत - Panchayati Times
भारत

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को शर्तों के साथ जमानत

17 October 2026
Next Post
PoJK Protest: पीओजेके में प्रदर्शन पर भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला - Panchayati Times

सऊदी अरब और पाकिस्तान के डिफेंस डील पर भारत ने क्या कहा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (238)
  • खेल (599)
  • जुर्म (348)
  • दुनिया (359)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (329)
  • बिज़नेस (304)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,841)
  • मनोरंजन (321)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,159)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (207)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

जेल की चारदीवारी के पार चेस का जादू, 56 देशों की 140 टीमों ने लिया अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा - Panchayati Times

जेल की चारदीवारी के पार चेस का जादू, 56 देशों की 140 टीमों ने लिया अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा

22 October 2026
IND vs NZ: नमन धीर की तूफानी पारी से भारत ने रचा इतिहास, 226 रन का लक्ष्य हासिल कर जीता मैच - Panchayati Times

IND vs NZ: नमन धीर की तूफानी पारी से भारत ने रचा इतिहास, 226 रन का लक्ष्य हासिल कर जीता मैच

22 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved