• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, July 17, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

एजबेस्टन टेस्ट में ऐतिहासिक जीत पर दिग्गजों ने क्या कहा?

एजबेस्टन के मैदान पर भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। शुभमन गिल की अगुआई में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 336 रनों के बड़े अंतर से हराया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
7 July 2025
in खेल
0
भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज, जानें कब और कहां देखें - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

एजबेस्टन के मैदान पर भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। शुभमन गिल की अगुआई में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 336 रनों के बड़े अंतर से हराते हुए न सिर्फ सीरीज में वापसी की, बल्कि विदेशी सरजमीं पर रनों के लिहाज़ से अब तक की सबसे बड़ी जीत भी दर्ज की। गिल ने दोनों पारियों में मिलाकर 430 रन बनाए और इस मैदान पर जीतने वाले भारत के पहले कप्तान भी बन गए।

भारत ने पहली पारी में गिल की 269 रनों की शानदार पारी के दम पर 587 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 407 रन ही बना सकी। मोहम्मद सिराज ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 6 विकेट झटके, जबकि आकाश दीप ने 4 बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेजा। दूसरी पारी में भारत ने 427 रन बनाकर पारी घोषित की, जिसमें गिल ने 161 रन की एक और धमाकेदार पारी खेली। इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 271 रन ही बना सकी और भारत ने मुकाबला 336 रन से अपने नाम कर लिया।

एजबेस्टन टेस्ट में ऐतिहासिक जीत पर दिग्गजों ने क्या कहा? - Panchayati Times

दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं

वीरेंद्र सहवाग ने गिल को बधाई देते हुए कहा, “430 रन याद रखे जाएंगे। सिराज और आकाश दीप ने जिस हालात में गेंदबाजी की, वो काबिले तारीफ है।”

सचिन तेंदुलकर ने गिल की पारियों को ‘विशेष’ बताया और कहा, “आकाश दीप की गेंद, जिस पर जो रूट आउट हुए, वो इस सीरीज की बेस्ट डिलीवरी थी। सिराज का कैच देखकर लगा जैसे जोंटी रोड्स की आत्मा उनमें समा गई हो।”

विराट कोहली ने कहा, “भारत ने निडर क्रिकेट खेला। गिल ने बल्ले और फील्डिंग में कमाल कर दिया। सिराज और आकाश दीप ने पिच की मुश्किलों के बावजूद शानदार गेंदबाज़ी की।”

शिखर धवन ने टेस्ट को ऐतिहासिक बताया और लिखा, “एक ही टेस्ट में 1000 से ज्यादा रन, और आकाश दीप के 6 विकेट! शुभमन की कप्तानी शानदार रही।”

वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, “टीम इंडिया की धैर्य और संघर्ष भावना प्रेरणादायक रही। गिल ने युवा कप्तान के तौर पर कमाल की शुरुआत की।”

मनोज तिवारी ने इस जीत को एशियाई क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक बताया और लिखा, “भारत एजबेस्टन में टेस्ट जीतने वाली पहली एशियाई टीम बना। आकाश दीप का प्रदर्शन अविश्वसनीय था।”

यह भी पढ़ें: चेन्नई में संपन्न हुआ SOG ग्रैंडमास्टर्स सीरीज़ साउथ जोन 2, हजारों प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

भारत की यह जीत न सिर्फ स्कोरबोर्ड पर भारी रही, बल्कि मानसिक रूप से भी टीम ने इंग्लैंड पर दबदबा बनाया। शुभमन गिल ने बतौर कप्तान खुद को साबित कर दिया है, और तेज़ गेंदबाज़ों सिराज और आकाश दीप की जोड़ी ने विरोधी टीम की कमर तोड़ दी। यह टेस्ट मैच भारतीय क्रिकेट के सुनहरे पन्नों में दर्ज हो गया है।

Tags: एजबेस्टन टेस्टमनोज तिवारीविराट कोहलीवीरेंद्र सहवागवीवीएस लक्ष्मणशिखर धवनसचिन तेंदुलकर
Previous Post

1 अगस्त से 100 देशों पर फूटने वाला है ‘ट्रंप टैरिफ बम’, भारत पर क्या असर होगा?

Next Post

गोपाल खेमका हत्याकांड: फूलों की माला लेकर अंतिम संस्कार में पहुंचा आरोपी, हुआ गिरफ्तार

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

ICC World Cup Format: वनडे और टी20 विश्व कप के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव, जानिए अब कैसे खेला जाएगा टूर्नामेंट - Panchayati Times
खेल

ICC World Cup Format: वनडे और टी20 विश्व कप के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव, जानें अब कैसे खेला जाएगा टूर्नामेंट

15 July 2026
FIDE ने बदले Candidates Tournament 2028 के नियम - Panchayati Times
खेल

FIDE ने बदले Candidates Tournament 2028 के नियम

14 July 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, इंग्लैंड को हराकर जीता पहला टेस्ट मैच - Panchayati Times
खेल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, इंग्लैंड को हराकर जीता पहला टेस्ट मैच

13 July 2026
18 साल बाद खत्म हुआ CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का साथ, आईपीएल इतिहास की सबसे सफल साझेदारियों में से एक का हुआ अंत - Panchayati Times
खेल

18 साल बाद खत्म हुआ CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का साथ, आईपीएल इतिहास की सबसे सफल साझेदारियों में से एक का हुआ अंत

13 July 2026
BCCI Review Team India: लगातार हार के बाद एक्शन मोड में बोर्ड, इंग्लैंड दौरे के बाद होगा टीम इंडिया के प्रदर्शन का रिव्यू - Panchayati Times
खेल

BCCI Review Team India: लगातार हार के बाद एक्शन मोड में बोर्ड, इंग्लैंड दौरे के बाद होगा टीम इंडिया के प्रदर्शन का रिव्यू

10 July 2026
IND vs ENG: ट्रेंट ब्रिज में भारत की शर्मनाक हार, बनाया अनचाहा टी20 रिकॉर्ड - Panchayati Times
खेल

IND vs ENG: ट्रेंट ब्रिज में भारत की शर्मनाक हार, बनाया अनचाहा टी20 रिकॉर्ड

8 July 2026
Next Post
Bihar Gopal Khemka murder case: The accused reached the funeral with a garland of flowers, was arrested

गोपाल खेमका हत्याकांड: फूलों की माला लेकर अंतिम संस्कार में पहुंचा आरोपी, हुआ गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (560)
  • जुर्म (337)
  • दुनिया (348)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (300)
  • बिज़नेस (282)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,749)
  • मनोरंजन (308)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,103)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (179)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग - Panchayati Times

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

17 July 2026
वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved